बारिश और पेड़

कल रात धरने पर बारिश हुई,
धरना स्थल पर ही कुछ पेड़ हैं 
जो अपनी ओट से अपने
नीचे आने वाले जीवों को धूप, बारिश से 
बचाते रहते हैं
जब बारिश होती है 
तो पेड की कुछ कमजोर पत्तियां 
पेड़ का साथ छोड़ नीचे गिर जाती हैं
क्या पेड़ को पत्तियों के साथ 
बिखर जाना चाहिए।
नहीं, पेड़ का मूल स्वभाव यह नहीं है।
पेड़ खड़ा है, अडिग, पूरी दृढ़ता के साथ, 
तूफानों से संघर्ष करता। 
पेड़ को इस बात का अफसोस नहीं कि 
कौन उसका साथ छोड़ गया
पेड़ जानता है कि संघर्ष से ही चीजें तय होती हैं
पेड़ पर फिर से नई कोपल फूटेंगी जो 
पेड़ को फिर से हरा करेंगी 
-एक मजदूर, बेलसोनिका (गुड़गांव)

आलेख

मई दिवस पूंजीवादी शोषण के विरुद्ध मजदूरों के संघर्षों का प्रतीक दिवस है और 8 घंटे के कार्यदिवस का अधिकार इससे सीधे जुड़ा हुआ है। पहली मई को पूरी दुनिया के मजदूर त्यौहार की

सुनील कानुगोलू का नाम कम ही लोगों ने सुना होगा। कम से कम प्रशांत किशोर के मुकाबले तो जरूर ही कम सुना होगा। पर प्रशांत किशोर की तरह सुनील कानुगोलू भी ‘चुनावी रणनीतिकार’ है

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के दो वर्ष से ज्यादा का समय बीत गया है। यह युद्ध लम्बा खिंचता जा रहा है। इस युद्ध के साथ ही दुनिया में और भी युद्ध क्षेत्र बनते जा रहे हैं। इजरायली यहूदी नस्लवादी सत्ता द्वारा गाजापट्टी में फिलिस्तीनियों का नरसंहार जारी है। इस नरसंहार के विरुद्ध फिलिस्तीनियों का प्रतिरोध युद्ध भी तेज से तेजतर होता जा रहा है।

अल सल्वाडोर लातिन अमेरिका का एक छोटा सा देश है। इसके राष्ट्रपति हैं नाइब बुकेली। इनकी खासियत यह है कि ये स्वयं को दुनिया का ‘सबसे अच्छा तानाशाह’ (कूलेस्ट डिक्टेटर) कहते ह

इलेक्टोरल बाण्ड के आंकड़ों से जैसे-जैसे पर्दा हटता जा रहा है वैसे-वैसे पूंजीपति वर्ग और उसकी पाटियों के परस्पर संबंधों का स्वरूप उजागर होता जा रहा है। इसी के साथ विषय के प