म्यांमार में विनाशकारी भूकंप

/myanmar-mein-vinashakari-earthquake

म्यांमार की जनता विनाशकारी प्राकृतिक आपदा की शिकार बनी है। विनाश की छाया थाइलैण्ड तक पहुंची है। 28 मार्च को दो शक्तिशाली भूकंप के विनाश से म्यांमार अभी उभर भी नहीं पाया था कि दूसरे दिन 29 मार्च को फिर से भूकंप ने विनाश को और बढ़ा दिया।

बताया जा रहा है कि म्यांमार में मरने वालों की संख्या 1644 पहुंच गयी है। 3400 लोग घायल हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं। थाईलैण्ड में तो 30 मंजिला निर्माणाधीन इमारत रेत की तरह भर भरा कर गिर गई जिसमें कई मजदूर मारे गये, कई मजदूर अब भी मलवे में फंसे हुए है। थाईलेण्ड में 17 लोग मारे गये, 32 लोग घायल और 83 लोग लापता बताये जा रहे हैं।

म्यांमार, थाइलैण्ड में मृतक, घायल, लापता के सारे आंकड़े सरकारी हैं। सरकारों के चरित्र के अनुरूप कहा जा सकता है कि यह आंकड़े वास्तविकता से नीचे हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार म्यांमार में मरने वालों की संख्या 10 हजार से ऊपर जा सकती है।

भूकंप के कारण मजदूर-मेहनतकशो की अकाल मृत्यु पर हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने और लापता लोग जल्द ही अपने परिवार जनों से मिलने की कामना करते हैं।

किसी भी प्राकृतिक आपदा के बाद जान-माल का नुकसान उस देश की शासन सत्ता, देश की अर्थव्यवस्था, संसाधनों आदि पर बहुत निर्भर करता है। साम्राज्यवादी अमीर देशों में आपदा से निपटने के बंदोबस्त गरीब देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा होते हैं। साम्राज्यवादी देश की ज्ञान-विज्ञान में वरीयता उन्हें ऐसी आपदाओं की समय से पहले जानकारी, उन्हें आपदा से बचाव का समय दे देती है। आपदाओं के प्रति संवेदनशील सरकारें पहले से आपदा से निपटने की तैयारी रखती हैं।

म्यामांर के राजनीतिक हालात निरंतर संकटग्रस्त रहे हैं। म्यांमार की जनता 50 वर्ष से अधिक समय से, सैनिक तानाशाही के बूटों तले रौंदी जा रही है। यहां बहुत थोड़े समय लोकतंत्र कायम हुआ। वर्ष 2021 में चुनावी गड़बड़ी का बहाना बनाकर सेना ने यहां फिर से सैनिक तानाशाही कायम कर दी। सैनिक तानाशाही के खिलाफ यहां कई ग्रुप हथियाबंद संघर्ष कर रहे हैं। इस कारण म्यांमार कई सालों से निरंतर गृहयुद्ध में फंसा हुआ है। 2021 के तख्तापलट के बाद गृहयुद्ध निरंतर चल रहा है। सेना भयानक दमन के जरिये अपनी सत्ता बनाये हुए है।

साम्राज्यवादी देश म्यांमार के प्राकृतिक संसाधनों की लूट के लिए अपनी-अपनी रणनीति पर चल रहे हैं। सैन्य शासक और साम्राज्यवादी शासक म्यांमार की जनता के बुरे हालात के लिए जिम्मेदार हैं। म्यांमार की लूट-खसोट, उसके राजनीतिक उठापटक के ये लिए ये ही मूलतः जिम्मेदार हैं।

म्यांमार एक गरीब देश, जहां सैन्य शासन जो अपने को सत्ता में बनाये रखने के लिए पूरे देश को गृहयुद्ध में झोकें हुए हैं। निर्मम लूट का तंत्र म्यांमार की सच्चाई है। इसी रोशनी में जब आपदा बचाव कार्य की कल्पना की जाती है तो बचाव कार्य में कई सारे अवरोध नजर आते हैं। जिसकी कीमत म्यांमार की मेहनतकश जनता अपनी जान से चुका रही है।

आलेख

/ameriki-dhamakiyon-ke-sath-iran-amerika-varta

अमरीकी सरगना ट्रम्प लगातार ईरान को धमकी दे रहे हैं। ट्रम्प इस बात पर जोर दे रहे हैं कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने देंगे। ईरान की हुकूमत का कहना है कि वह

/modi-sarakar-waqf-aur-waqf-adhiniyam

संघ और भाजपाइयों का यह दुष्प्रचार भी है कि अतीत में सरकार ने (आजादी के बाद) हिंदू मंदिरों को नियंत्रित किया; कि सरकार ने मंदिरों को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड या ट्रस्ट बनाए और उसकी कमाई को हड़प लिया। जबकि अन्य धर्मों विशेषकर मुसलमानों के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। मुसलमानों को छूट दी गई। इसलिए अब हिंदू राष्ट्रवादी सरकार एक देश में दो कानून नहीं की तर्ज पर मुसलमानों को भी इस दायरे में लाकर समानता स्थापित कर रही है।

/china-banam-india-capitalist-dovelopment

आजादी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह उग्र भूमि सुधार करेगी और जमीन किसानों को बांटेगी। आजादी से पहले ज्यादातर जमीनें राजे-रजवाड़ों और जमींदारों के पास थीं। खेती के तेज विकास के लिये इनको जमीन जोतने वाले किसानों में बांटना जरूरी था। साथ ही इनका उन भूमिहीनों के बीच बंटवारा जरूरी था जो ज्यादातर दलित और अति पिछड़ी जातियों से आते थे। यानी जमीन का बंटवारा न केवल उग्र आर्थिक सुधार करता बल्कि उग्र सामाजिक परिवर्तन की राह भी खोलता। 

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं।