इजरायल-ईरान के बीच जंग के हालात

1 अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी राजनयिक भवन पर इजरायल ने हमला बोल दिया था। इस हमले में ईरान के वरिष्ठ इस्लामी नेता मोहम्मद रजा जाहेदी व रिवोल्यूशनरी गार्ड (ईरानी सेना) के 8 अधिकारी मारे गये थे। इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के शीर्ष नेता ने बदला लेने का वायदा किया था। अंततः 2 हफ्ते बाद 13 अप्रैल की रात को ईरान ने 200 से अधिक मिसाइलें इजरायल पर दाग दीं। ईरान के इस हमले से दुनिया में इजरायल-ईरान के बीच जंग का एक नया मोर्चा खुलने का खतरा मंडराने लगा है। 
    
इजरायल-ईरान के मध्य लम्बे समय से चल रहे प्राक्सी युद्ध के सीधे युद्ध में बदलने की जब तब आशंका व्यक्त की जाती रही थी। जब से अमेरिकी शह पर इजरायल ने फिलिस्तीनी जनता का कत्लेआम शुरू किया है तब से ईरान अमेरिका-इजरायल के इस नरसंहार का खुलेआम विरोध करता रहा है। फिलिस्तीन के पक्ष में हिजबुल्ला-हौथी के लड़ाकों का भी वह खुलकर समर्थन करता रहा है। ईरान के इस विरोध के चलते ही इजरायल ने उसके सीरिया स्थित राजनयिक भवन पर जानबूझकर हमला किया व शीर्ष नेता व 8 अधिकारियों की हत्या कर दी। इस हमले के विरोध में ही ईरान आत्मरक्षा के तर्क पर 13-14 अप्रैल को मिसाइली हमले को मजबूर हुआ। 
    
हालांकि ईरान ने लगभग 200 मिसाईलें दागीं पर इजरायल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी-ब्रिटिश मदद से ज्यादातर मिसाइलें हवा में नष्ट कर दीं। केवल कुछेक मिसाइलें ही इजरायल की धरती पर गिरीं जिनमें 1 बच्चे के घायल होने व एक सैन्य बेस पर कुछ नुकसान की खबर सामने आ रही हैं। ईरान ने इस हमले के बाद घोषित कर दिया कि वो अपनी ओर से और हमले नहीं करेगा पर अगर इजरायल कोई जवाबी कार्यवाही करेगा तो वह उसका प्रत्युत्तर जरूर देगा। 
    
इस हमले से पूर्व ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में इजरायली कंपनी के पुर्तगाली झण्डे वाले जहाज पर कब्जा कर लिया था। जहाज पर 17 भारतीय होने की खबर सामने आयी थी। ईरान ने इजरायल पर बमबारी को ‘आपरेशन द प्रामिस’ नाम दिया। क्योंकि शीर्ष नेता ने 1 अप्रैल की घटना के बदले का वायदा किया था। 
    
ईरान के इस मिसाईल हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुलकर इजरायल का पक्ष लिया और ईरान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र व जी-7 से कड़े रुख प्रदर्शित करने के कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिये। ब्रिटिश साम्राज्यवादी भी खुलकर इजरायल के पक्ष में खड़े नजर आये। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने दोनों पक्षों से संयम रखने व युद्ध का नया क्षेत्र न खोलने की अपील की है। 
    
अब अगर इजरायल इस हमले की कोई प्रतिक्रिया करता है तो सम्भव है दुनिया युद्ध के एक नये मोर्चे को झेलने को मजबूर हो जाये। अगर यह मोर्चा शुरू होता है तो इसका भार दुनिया भर की जनता को नई मुसीबतों से उठाना पड़ेगा। तेल की कीमतें इस युद्ध की आशंका से ही बढ़ने लगी हैं। 
    
इस युद्ध के दोषी मुख्यतः अमेरिकी साम्राज्यवादी व इजरायली शासक होंगे। समूचे पश्चिम एशिया को इन्होंने बीते कुछ दशकों से तबाह कर दिया है अब ये और बड़े युद्ध की ओर बढ़ेंगे। फिलिस्तीन में ये पहले ही हजारों लोगों-बच्चों-महिलाओं का कत्लेआम कर चुके हैं। अमेरिकी साम्राज्यवादी इस क्षेत्र पर अपना प्रभुत्व कायम रखना चाहते हैं पर यह भी सच है कि चीनी-रूसी साम्राज्यवादी उसके प्रभुत्व को चोट पहुंचाते जा रहे हैं। ऐसे में ईरान से युद्ध का नया मोर्चा अगर हत्यारे अमेरिकी-इजरायली शासक खोलते हैं तो वे अपनी दूरगामी शिकस्त की राह खोल रहे होंगे। भले ही ईरान को हराने में ये सफल हो जायें पर पश्चिम एशिया पर इनकी पकड़ कमजोर पड़ती जायेगी। इनका वर्चस्व कमजोर पड़ता जायेगा। इस युद्ध के चलते इनके कुकर्मों के प्रति दुनिया की जनता के सब्र का घड़ा भी भर कर छलक सकता है। युद्ध के खिलाफ जनता का आक्रोश अमेरिकी साम्राज्यवाद की कब्र भी खोद सकता है। 

आलेख

/ceasefire-kaisa-kisake-beech-aur-kab-tak

भारत और पाकिस्तान के इन चार दिनों के युद्ध की कीमत भारत और पाकिस्तान के आम मजदूरों-मेहनतकशों को चुकानी पड़ी। कई निर्दोष नागरिक पहले पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गये और फिर इस युद्ध के कारण मारे गये। कई सिपाही-अफसर भी दोनों ओर से मारे गये। ये भी आम मेहनतकशों के ही बेटे होते हैं। दोनों ही देशों के नेताओं, पूंजीपतियों, व्यापारियों आदि के बेटे-बेटियां या तो देश के भीतर या फिर विदेशों में मौज मारते हैं। वहां आम मजदूरों-मेहनतकशों के बेटे फौज में भर्ती होकर इस तरह की लड़ाईयों में मारे जाते हैं।

/terrosim-ki-raajniti-aur-rajniti-ka-terror

आज आम लोगों द्वारा आतंकवाद को जिस रूप में देखा जाता है वह मुख्यतः बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध की परिघटना है यानी आतंकवादियों द्वारा आम जनता को निशाना बनाया जाना। आतंकवाद का मूल चरित्र वही रहता है यानी आतंक के जरिए अपना राजनीतिक लक्ष्य हासिल करना। पर अब राज्य सत्ता के लोगों के बदले आम जनता को निशाना बनाया जाने लगता है जिससे समाज में दहशत कायम हो और राज्यसत्ता पर दबाव बने। राज्यसत्ता के बदले आम जनता को निशाना बनाना हमेशा ज्यादा आसान होता है।

/modi-government-fake-war-aur-ceasefire

युद्ध विराम के बाद अब भारत और पाकिस्तान दोनों के शासक अपनी-अपनी सफलता के और दूसरे को नुकसान पहुंचाने के दावे करने लगे। यही नहीं, सर्वदलीय बैठकों से गायब रहे मोदी, फिर राष्ट्र के संबोधन के जरिए अपनी साख को वापस कायम करने की मुहिम में जुट गए। भाजपाई-संघी अब भगवा झंडे को बगल में छुपाकर, तिरंगे झंडे के तले अपनी असफलताओं पर पर्दा डालने के लिए ‘पाकिस्तान को सबक सिखा दिया’ का अभियान चलाएंगे।

/fasism-ke-against-yuddha-ke-vijay-ke-80-years-aur-fasism-ubhaar

हकीकत यह है कि फासीवाद की पराजय के बाद अमरीकी साम्राज्यवादियों और अन्य यूरोपीय साम्राज्यवादियों ने फासीवादियों को शरण दी थी, उन्हें पाला पोसा था और फासीवादी विचारधारा को बनाये रखने और उनका इस्तेमाल करने में सक्रिय भूमिका निभायी थी। आज जब हम यूक्रेन में बंडेरा के अनुयायियों को मौजूदा जेलेन्स्की की सत्ता के इर्द गिर्द ताकतवर रूप में देखते हैं और उनका अमरीका और कनाडा सहित पश्चिमी यूरोप में स्वागत देखते हैं तो इनका फासीवाद के पोषक के रूप में चरित्र स्पष्ट हो जाता है। 

/jamiya-jnu-se-harward-tak

अमेरिका में इस समय यह जो हो रहा है वह भारत में पिछले 10 साल से चल रहे विश्वविद्यालय विरोधी अभियान की एक तरह से पुनरावृत्ति है। कहा जा सकता है कि इस मामले में भारत जैसे पिछड़े देश ने अमेरिका जैसे विकसित और आज दुनिया के सबसे ताकतवर देश को रास्ता दिखाया। भारत किसी और मामले में विश्व गुरू बना हो या ना बना हो, पर इस मामले में वह साम्राज्यवादी अमेरिका का गुरू जरूर बन गया है। डोनाल्ड ट्रम्प अपने मित्र मोदी के योग्य शिष्य बन गए।