दाल में कुछ तो काला है

हरियाणा में इस समय विधान सभा चुनाव चल रहे हैं। इसी दौरान भाजपा ने चरखी दादरी विधान सभा सीट से पूर्व जेलर सुनील सांगवान (इन्होंने 1 सितंबर को ही अपने जेल अधीक्षक के पद से इस्तीफा दिया है) को टिकट दिया है। सुनील सांगवान को टिकट मिलते ही इनके बारे में एक चर्चा विशेष रूप से सामने आयी। इस चर्चा ने सुनील सांगवान, भाजपा और राम रहीम को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।
    
दरअसल पिछले सालों में राम रहीम को करीब 10 बार पैरोल या फरलो मिली है। इन 10 बार में से 6 बार पैरोल या फरलो दिलाने में जेलर रहे सुनील सांगवान की भूमिका रही है। ज्ञात रहे राम रहीम साध्वियों के साथ बलात्कार और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं।
    
हालांकि सुनील सांगवान यह दावा करते रहे हैं कि उनका राम रहीम को पैरोल या फरलो दिलाने में कोई सहयोग नहीं रहा है लेकिन यह बात पूरी तरह सच नहीं है।
    
दरअसल हरियाणा सदाचारी बंदी (अस्थायी रिहाई) अधिनियम के तहत जेल अधीक्षक की सिफारिश पर ही जिला मजिस्ट्रेट पैरोल या फरलो की याचिका को मंज़ूरी देता है। अब ऐसे में सुनील सांगवान राम रहीम को पैरोल या फरलो दिलाने में अपनी भूमिका से बच नहीं सकते। इसके अलावा जब 2017 में राम रहीम पर आरोप पत्र तय करके रोहतक की सुनरिया जेल में भेजा गया था तब सुनील सांगवान ही सुनारिया जेल के जेलर थे।
    
सुनील सांगवान के पिता पूर्व राजस्व एवं सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान भी इस समय भाजपा के नेता हैं। वे लोक सभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। सुनील सांगवान ने जब 1 सितम्बर को अपने पद से इस्तीफा दिया तो उसी दिन जेल महानिदेशक ने रविवार को ही सभी जेलों के अधीक्षकों को पत्र लिखकर सुनील सांगवान को उसी दिन ‘नो ड्यूज’ सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश दिया ताकि सुनील सांगवान चुनाव लड़ सकें। भाजपा सरकार की यह जल्दबाजी दिखाती है कि सुनील सांगवान उनके लिए कितना कीमती हैं।
    
भाजपा सरकार की नजर में राम रहीम की भी एक खास कीमत है जिसके लिए भाजपा की खट्टर सरकार ने कैदियों को दी जाने वाली पैरोल या फरलो के नियम बदलने के लिए नया कानून ही बना दिया था। और हाईकोर्ट द्वारा राम रहीम को हत्या के केस में बरी करना भी दिखाता है कि सरकार के साथ न्यायपालिका भी राम रहीम पर कितनी मेहरबान है या इसे यह भी कह सकते हैं कि राम रहीम का कितना बड़ा रसूख है।
    
अब अगर सुनील सांगवान, भाजपा और राम रहीम को एक साथ रखकर देखें तो दाल में कुछ काला जरूर है। और यह कालापन पहले भी कई मामलों में विभिन्न पदों पर तैनात रहने के बाद लोगों को भाजपा द्वारा पुरस्कृत करने में दिखाई दिया है।

सम्बन्धित लेख

1. अपराधियों हरदम साथ की गारंटी

https://www.facebook.com/profile/100083757454365/search/?q=%E0%A4%85%E0…

2. भारतीय राज्य और बाबा राम रहीम

https://enagrik.com/bhaarataiya-raajaya-aura-baabaa-raama-rahaima

आलेख

/ameriki-dhamakiyon-ke-sath-iran-amerika-varta

अमरीकी सरगना ट्रम्प लगातार ईरान को धमकी दे रहे हैं। ट्रम्प इस बात पर जोर दे रहे हैं कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने देंगे। ईरान की हुकूमत का कहना है कि वह

/modi-sarakar-waqf-aur-waqf-adhiniyam

संघ और भाजपाइयों का यह दुष्प्रचार भी है कि अतीत में सरकार ने (आजादी के बाद) हिंदू मंदिरों को नियंत्रित किया; कि सरकार ने मंदिरों को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड या ट्रस्ट बनाए और उसकी कमाई को हड़प लिया। जबकि अन्य धर्मों विशेषकर मुसलमानों के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। मुसलमानों को छूट दी गई। इसलिए अब हिंदू राष्ट्रवादी सरकार एक देश में दो कानून नहीं की तर्ज पर मुसलमानों को भी इस दायरे में लाकर समानता स्थापित कर रही है।

/china-banam-india-capitalist-dovelopment

आजादी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह उग्र भूमि सुधार करेगी और जमीन किसानों को बांटेगी। आजादी से पहले ज्यादातर जमीनें राजे-रजवाड़ों और जमींदारों के पास थीं। खेती के तेज विकास के लिये इनको जमीन जोतने वाले किसानों में बांटना जरूरी था। साथ ही इनका उन भूमिहीनों के बीच बंटवारा जरूरी था जो ज्यादातर दलित और अति पिछड़ी जातियों से आते थे। यानी जमीन का बंटवारा न केवल उग्र आर्थिक सुधार करता बल्कि उग्र सामाजिक परिवर्तन की राह भी खोलता। 

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं।