अमित शाह की सम्पत्ति में 100 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि। आपकी सम्पत्ति में कितनी?

इकानोमिक टाइम्स के अनुसार जो हलफनामा अमित शाह ने भरा है उसके अनुसार पिछले पांच साल में उनकी सम्पत्ति में 100 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई। 2019 के लोकसभा चुनाव के समय शाह के पास 30.49 करोड़ रु. की सम्पत्ति थी जो अब 66.67 करोड़ हो गयी। इसमें मियां के साथ बीबी की दौलत भी शामिल है। मियां-बीबी की इस दौलत में उनके प्यारे शहजादे जय शाह की दौलत शामिल नहीं है। वह तो क्रिकेट के कारोबार के अलावा कई-कई तरह से दौलत कमा रहा है। 
    
अमित शाह देश के गृहमंत्री हैं। मोदी जी के दाहिने हाथ हैं। पुराने शेयर मार्केट के खिलाड़ी हैं। और आज भी शेयर मार्केट में हाथ आजमाते हैं। कहने का मतलब यह है कि उनकी सम्पत्ति में सौ फीसदी तो क्या उससे भी ज्यादा की वृद्धि की जमीन मौजूद है। 
    
आप ज्यादा से ज्यादा क्या हैं। कोई मेहनत-मजदूरी करने वाले होंगे। कोई अध्यापक, दुकानदार होंगे। पांच सालों में आपकी सम्पत्ति में कितनी वृद्धि हुयी। ये आपको ठीक से पता होगा। 
    
ध्यान रहे अमित शाह की घोषित सम्पत्ति की बात हो रही है। अघोषित की नहीं। 

आलेख

अमरीकी साम्राज्यवादी यूक्रेन में अपनी पराजय को देखते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध का विस्तार करना चाहते हैं। इसमें वे पोलैण्ड, रूमानिया, हंगरी, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया और अन्य पूर्वी यूरोपीय देशों के सैनिकों को रूस के विरुद्ध सैन्य अभियानों में बलि का बकरा बनाना चाहते हैं। इन देशों के शासक भी रूसी साम्राज्यवादियों के विरुद्ध नाटो के साथ खड़े हैं।

किसी को इस बात पर अचरज हो सकता है कि देश की वर्तमान सरकार इतने शान के साथ सारी दुनिया को कैसे बता सकती है कि वह देश के अस्सी करोड़ लोगों (करीब साठ प्रतिशत आबादी) को पांच किलो राशन मुफ्त हर महीने दे रही है। सरकार के मंत्री विदेश में जाकर इसे शान से दोहराते हैं। 

आखिरकार संघियों ने संविधान में भी अपने रामराज की प्रेरणा खोज ली। जनवरी माह के अंत में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मोदी ने एक रहस्य का उद्घाटन करते हुए कहा कि मूल संविधान में राम, लक्ष्मण, सीता के चित्र हैं। संविधान निर्माताओं को राम से प्रेरणा मिली है इसीलिए संविधान निर्माताओं ने राम को संविधान में उचित जगह दी है।
    

मई दिवस पूंजीवादी शोषण के विरुद्ध मजदूरों के संघर्षों का प्रतीक दिवस है और 8 घंटे के कार्यदिवस का अधिकार इससे सीधे जुड़ा हुआ है। पहली मई को पूरी दुनिया के मजदूर त्यौहार की

सुनील कानुगोलू का नाम कम ही लोगों ने सुना होगा। कम से कम प्रशांत किशोर के मुकाबले तो जरूर ही कम सुना होगा। पर प्रशांत किशोर की तरह सुनील कानुगोलू भी ‘चुनावी रणनीतिकार’ है