बनभूलपुरा के पीड़ितों की मदद हेतु अभियान

हल्द्वानी बनभूलपुरा में 8 फरवरी 2024 को प्रशासन द्वारा मदरसा व मस्जिद को हाईकोर्ट में सुनवाई होने के बावजूद भी बुलडोजर से तोड़ने के कारण उपजे विवाद के बाद हुए उपद्रव में पुलिस की गोली लगने से व अन्य वजहों से 7 लोगों की मौत व दर्जनों घायल हो गए थे। उसके बाद बनभूलपुरा समेत पूरे हल्द्वानी शहर में कर्फ्यू लगाया गया था। बनभूलपुरा इलाके में तलाशी अभियान के दौरान करीब 300 मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों के दरवाजे तोड़ कर पुलिस ने घरों में घुसकर घर का सारा सामान तोड़ फोड़ दिया था। यहां तक कि ताले लगे घरों में भी तोड़ फोड़ की गई थी। जो भी लोग घर पर मिले चाहे वो बच्चा हो या बूढ़ा, महिला हो या पुरुष सभी को अपराधी मानकर उनके साथ मारपीट की गई, पुलिस द्वारा कई लोगों के हाथ-पैर तोड़कर उन्हें सबक सिखाने की पूरी कोशिश की गई। 5000 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने अब तक 5 महिलाओं सहित 100 से ज्यादा लोगों को बिना किसी जांच के जेल भेज दिया है जिसमें ज्यादातर लोग मजदूर-मेहनतकश जनता के लोग हैं। ऐसे में तमाम न्यायप्रिय इंसाफपसन्द लोगों व संगठनों ने मिलकर कौमी एकता मंच का गठन कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।         
क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, इंकलाबी मजदूर केन्द्र व नागरिक अखबार द्वारा प्रारम्भिक राहत प्रदान करने का काम किया गया जिसके तहत पीड़ित लोगों के लिए राशन, घायलों के इलाज में क्षमताभर मदद की गई। परन्तु अभी मुकदमे व गिरफ्तारी के शिकार लोगों की कानूनी मदद का काम बाकी है। इसलिए बनभूलपुरा के पीड़ित लोगों की मदद हेतु उत्तराखण्ड के विभिन्न शहरों में मदद एकत्र की गयी व भाजपा सरकार के मजदूर-मेहनतकश-अल्पसंख्यक विरोधी रुख का भण्डाफोड़ किया गया।
    
14-15 अप्रैल को क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, इंकलाबी मजदूर केन्द्र, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन व प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र ने कौमी एकता, दोस्ती, शांति, साझी विरासत के लिए हरिद्वार की सोनिया बस्ती, लक्सर बादशाहपुर में अभियान चलाया और हल्द्वानी बनभूलपुरा के पीड़ित लोगों के लिए चंदा भी किया।
    
6 अप्रैल 2024 को इंकलाबी मजदूर केंद्र एवं ठेका मजदूर कल्याण समिति पंतनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा संजय कालोनी मजदूर बस्ती में, ‘‘बनभूलपुरा की पीड़ित जनता को न्याय दिलाने को आगे आओ’’ शीर्षक से पर्चा वितरण कर प्रचार अभियान चलाया गया। पीड़ित जनता की मदद के लिए आर्थिक सहयोग इकट्ठा किया गया।
    
इस अभियान की कड़ी में इंकलाबी मजदूर केंद्र फरीदाबाद की टीम द्वारा 18 मार्च 2024 को एस्कार्ट मुजेसर रेल पटरी के पास वाली मजदूरों-मेहनतकशों की बस्ती आजाद नगर में और 19 मार्च 2024 को फरीदाबाद के सेक्टर-32 में मजदूरों-मेहनतकशों की बस्ती राजीव नगर में कौमी एकता जन जागरूकता और चंदा अभियान चलाया। जिसमें मजदूरों-मेहनतकशों ने बढ़ चढ़कर भूमिका अदा की और सहयोग भी दिया।
    
27 अप्रैल को खेड़ा बस्ती, रुद्रपुर में दुकानदारों के बीच बनभूलपुरा के पीड़ितों की मदद के लिए इंकलाबी मजदूर केन्द्र व क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया।
    
बनभूलपुरा के पीड़ित लोगों के साथ एकजुटता कायम करते हुए इन सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पीड़ितों की क्षमता भर मदद का संकल्प व्यक्त किया। -विशेष संवाददाता

आलेख

अमरीकी साम्राज्यवादी यूक्रेन में अपनी पराजय को देखते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध का विस्तार करना चाहते हैं। इसमें वे पोलैण्ड, रूमानिया, हंगरी, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया और अन्य पूर्वी यूरोपीय देशों के सैनिकों को रूस के विरुद्ध सैन्य अभियानों में बलि का बकरा बनाना चाहते हैं। इन देशों के शासक भी रूसी साम्राज्यवादियों के विरुद्ध नाटो के साथ खड़े हैं।

किसी को इस बात पर अचरज हो सकता है कि देश की वर्तमान सरकार इतने शान के साथ सारी दुनिया को कैसे बता सकती है कि वह देश के अस्सी करोड़ लोगों (करीब साठ प्रतिशत आबादी) को पांच किलो राशन मुफ्त हर महीने दे रही है। सरकार के मंत्री विदेश में जाकर इसे शान से दोहराते हैं। 

आखिरकार संघियों ने संविधान में भी अपने रामराज की प्रेरणा खोज ली। जनवरी माह के अंत में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मोदी ने एक रहस्य का उद्घाटन करते हुए कहा कि मूल संविधान में राम, लक्ष्मण, सीता के चित्र हैं। संविधान निर्माताओं को राम से प्रेरणा मिली है इसीलिए संविधान निर्माताओं ने राम को संविधान में उचित जगह दी है।
    

मई दिवस पूंजीवादी शोषण के विरुद्ध मजदूरों के संघर्षों का प्रतीक दिवस है और 8 घंटे के कार्यदिवस का अधिकार इससे सीधे जुड़ा हुआ है। पहली मई को पूरी दुनिया के मजदूर त्यौहार की

सुनील कानुगोलू का नाम कम ही लोगों ने सुना होगा। कम से कम प्रशांत किशोर के मुकाबले तो जरूर ही कम सुना होगा। पर प्रशांत किशोर की तरह सुनील कानुगोलू भी ‘चुनावी रणनीतिकार’ है