अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को उम्र कैद

अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड में एक बहुत चर्चित मामला रहा है। ऋषिकेश के वंतरा रिजॉर्ट में अंकिता रेशेपनिस्ट के तौर पर काम करती थी। 19 साल की अंकिता की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य और तीन अन्य को दोषी ठहराया था।

आज दिनांक 30 जून को कोटद्वार से सेशन कोर्ट में 2 साल की लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों दोषियों (मालिक पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता) को आरोपी माना और उन्हें आज उम्र कैद की सजा हुई और 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया।

आज फैसले की तारीख को देखते हुए सामाजिक संगठन, इंसाफ पसंद नागरिकों द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी अपराधियों के लिए फांसी की मांग कर रहे थे।

कोटद्वार पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर को पुलिस छावनी में बदल दिया था। कोर्ट जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था और जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग लगा दी गई थी।

बैरिकेडिंग के पास लोगों ने जबरदस्त नारेबाजी की और सरकार व पुलिस के इस व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकरियो ने कई बार पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

गौरतलब है 18 सितम्बर 2022 को अंकिता भंडारी जो पुलकित आर्य के होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी अचानक गायब हो गयी और फिर उसकी लाश चीला नहर में पाई जाती है। पता चलता है कि पुलकित आर्य अंकिता भंडारी से वीआईपी लोगों के लिए अपने शरीर को बेचने के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर पुलकित आर्य और उसके दो अन्य सहयोगियों ने अंकिता भंडारी की हत्या करके उसकी लाश को चीला नहर में फेंक दिया।

पुलकित आर्य भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है। शुरू से ही इस मामले में सत्ता का जोर दिखता रहा है। सबसे पहले तो कार्रवाई के नाम पर सबूत की जगह होटल के कमरे पर ही बुलडोजर चलाकर सबूत नष्ट करने का आरोप स्थानीय लोग लगाते रहे। हत्याकांड का विरोध और न्याय की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस का उत्पीड़न जारी रहा। पूरी कार्रवाई में ऐसा प्रतीत होता रहा कि प्रशासन सत्ता के दबाव में मामले को शांत कर देना चाहता है। घटना की लगातार रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार को भी पुलिस ने प्रताड़ित किया।

लेकिन अंकिता भंडारी हत्याकांड पूरे उत्तराखंड में एक चर्चित मामला बन गया। लोग इस घटना से क्षुब्ध और आक्रोशित थे। समय-समय पर पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगह पर लगातार धरना प्रदर्शन होते रहे।

आज इस मामले में कोर्ट का फैसला आया है लेकिन कई सारे सवाल बने ही रहेंगे। रसूखदार भाजपा नेताओं का इन अपराधों में शामिल होना और पुलिस प्रशासन पर मामले को रफा दफा करने का दबाव पैदा होना भी एक ज्वलंत सवाल बना हुआ है।

इसके अलावा उत्तराखंड में ही रुद्रपुर में एक नर्स के साथ बलात्कार और उसके बाद उसकी हत्या का सवाल मौजूद है। मज़दूर महिलाओं के साथ आये दिन फैक्टरी और आते जाते समय यौन हिंसा का सवाल मौजूद है।

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि