पंजाब के अमृतसर जिले में जसराऊर क्षेत्र में लगाया मेडिकल कैम्प
आपदा राहत मंच के बैनर तले क्रालोस, इमके, प्रोग्रेसिव मेडिकोज फोरम, पछास, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और नागरिक पाक्षिक अखबार की ओर से 23 सितंबर को मेडिकल कैंप की शुरुवात की गई।
मेडिकल कैंप में डॉ अजीत, डॉ व्यास मुनि और विवेकानंद शामिल हैं जबकि सहयोगी नरभिंदर (पंजाब) और लालू (बलिया) शामिल हैं।
अमृतसर से लगभग 40 किमी दूर राबी नदी के निकट स्थित लगभग 40 गांवों के केंद्र में यह मेडिकल कैंप लगाया गया है। रावी नदी में आई बाढ़ से यह इलाका काफी प्रभावित है। पहाड़ों में बारिश कम होने और यहां कई दिन से बारिश नहीं होने के चलते अब पानी इस इलाके से निकल गया है। मगर बर्बादी के निशान छोड़ गया है।
मेडिकल कैंप के आयोजन की गुरुद्वारा से घोषणा करवाने के बाद औपचारिक तौर पर मेडिकल कैंप 12 बजे से शुरू हुआ। मेडिकल कैम्प में आने वाले मरीजों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है।