जान को जोखिम में डालकर देश छोड़ते लोग

Published
Sun, 08/16/2026 - 15:50
/jaan-ko-jokhim-mein-daalakar-desh-chodate-log

जुलाई माह के अंत में सिउटा नाम का एक छोटा सा स्थान पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना। सिउटा मोरक्को से सटा हुआ एक परिक्षेत्र है जो कि स्पेन के कब्जे में है। सिउटा मोरक्को पर स्पेन के औपनिवेशिक कब्जे का बचा हुआ अवशेष है। जुलाई माह की 30 और 31 तारीख को मोरक्को के दसियों हजार लोगों ने सिउटा में प्रवेश किया। इस कोशिश में 30 से ज्यादा लोग समुद्र में डूब कर मर गये। सिउटा में एक बेहतर जीवन की आस में आ गए हजारों लोगों को बहुत त्वरित गति से स्पेन की सरकार ने बाहर धकेल कर वापस मोरक्को में पहुंचाया। मोरक्को से प्रवासियों द्वारा सिउटा में प्रवेश करने की घटना को लेकर पूरे यूरोप की दक्षिणपंथी ताकतों ने हल्ला मचाया। इस बहाने इन ताकतों ने प्रवासियों के खिलाफ नफरत फैलाने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाया। ट्रम्प प्रशासन तो पहले से ही कहता आ रहा था कि यूरोप की समस्याओं का कारण प्रवासियों के प्रति सख्ती न बरतने की नीति है। इस घटना को इन्होंने अपनी बात की तस्दीक करता हुआ बताया। 
    
सिउटा में मोरक्को से प्रवेश पाने को आतुर लोग अपनी जान को भी जोखिम में डालने को तैयार थे। ये एक ऐसी सीमा को पार कर रहे थे जो कि दुनिया की सबसे ज्यादा किलेबंद है। कहा जाता है कि इस सीमा पर ऐसे धारदार तार लगे हैं जो खून की धमनियों को फाड़ देते हैं। जमीनी रास्ते की कठिनाईयों से बचने के लिए लोग समुद्री रास्ते से तैर कर पार करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन यह भी उतना ही जानलेवा साबित हुआ। 
    
यह घटना भले ही मोरक्को में हुई है लेकिन यह पूरी दुनिया की मजदूर-मेहनतकश जनता की शोचनीय स्थिति को मार्मिक तरीके से उजागर करती है। जिन हालातों से परेशान होकर मोरक्को की बड़ी आबादी देश छोड़ने को आतुर है वैसे ही हालात अफ्रीका के अन्य देशों के और दुनिया के ढ़ेरों देशों के हैं। बेरोजगारी, अत्यन्त कम मजदूरी, युद्ध, जातीय हिंसा आदि से त्रस्त होकर लोग किसी सुरक्षित स्थान की तलाश में निकल पड़ते हैं। सिउटा वाली घटना में मोरक्को की जनता के साथ-साथ अफ्रीका के अन्य आस-पास के उप सहारा के देशों की जनता की भी एक संख्या थी। भारत में भी हाल के समय में डंकी मार्ग से होने वाला अप्रवासन और उससे जुड़ा जोखिम काफी चर्चा में आया है। 
    
इस घटना को लेकर यूरोप की दक्षिणपंथी ताकतों और सरकारों की प्रतिक्रिया एक तरह की थी तो सिउटा की स्थानीय आबादी की प्रतिक्रिया दूसरी तरह की थी। दक्षिणपंथी ताकतों ने प्रवासियों के खिलाफ जहर उगलने के लिए इस घटना का इस्तेमाल किया तो सरकारों के स्तर पर आव्रजन कानूनों को कड़ा करने पर माथापच्ची शुरू हो गयी। इसके उलट सिउटा के मजदूरों और नौजवानों ने यूरोप से आए घोर दक्षिणपंथी संगठन नुक्लीचो नेशनल की गतिविधियों का विरोध किया। स्थानीय निवासियों ने सिउटा एकजुट के नारे लगाए। इन्होंने दक्षिणपंथी संगठन की गतिविधियों को लंबे समय से ईसाईयों, मुसलमानों और अन्य लोगों के सह अस्तित्व वाले समाज में फूट डालने वाला करार दिया। स्थानीय लोगों के विरोधी की वजह से इस संगठन को पीछे हटना पड़ा। 
    
आज दुनिया की मजदूर मेहनतकश जनता पूंजीवाद-साम्राज्यवाद द्वारा किस मुहाने पर धकेली जा रही है, सिउटा इसका उदाहरण है। आज जिंदा भर रहने के लिए ये जान का जोखिम उठाने को तैयार है। जरूरत है कि ये पूंजीवाद-साम्राज्यवाद के रूप में अपनी समस्याओं की असली जड़ को पहचानें।

आलेख

/punjipati-varg-and-bhukhamari-ki-politics

अब संघी सरकार एक कदम और आगे चली गई है। उसने इस सारे झमेले से बचने के लिए भुखमरी की रेखा तय करने से ही पल्ला झाड़ लिया। भुखमरी की रेखा नहीं होगी तो यह सवाल भी नहीं होगा कि कितने लोग उससे ऊपर हैं और कितने नीचे। बाकी विश्व बैंक जैसी संस्थाएं हैं हीं जिनका छुट्टे पूंजीवाद को जायज ठहराने में निहित स्वार्थ है।

/tripartie-vartaa-shah-aur-maat-ka-khel

अभी तक, अमरीकी और यूरोपीय साम्राज्यवादी रूस के विरुद्ध यूक्रेन की मदद करते रहे हैं। लेकिन अब अमरीकी साम्राज्यवादी इस मदद में कमी कर रहे हैं। यूरोपीय साम्राज्यवादियों की मौजूदा स्थिति खराब है। खुद अमरीकी साम्राज्यवादी गिरावट की ओर हैं। ऐसी स्थिति में अपने वैश्विक प्रभाव को बचाये रखने के लिए ट्रम्प रूसी साम्राज्यवादियों के सामने रियायतें देने की पहल ले रहे हैं।

/peace-bond-vishesh-karyakari-majistrate-v-shakti-prathakkaran-siddhant

शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त यह मत प्रस्तावित करता है कि लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कार्यपालिका-विधायिका व न्यायपालिका परस्पर स्वतंत्र हों। अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना चाहे तो न्यायपालिका उसे रोक दे। फ्रांसीसी दार्शनिक मांतेस्क्यू को इस शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का मूल प्रस्तावक माना जाता है।

/regime-change-or-vyavastha-parivartan

पूंजीवादी जनतंत्रों में चुनाव ‘सेफ्टी बाल्व’ का काम करता है। बदहाल और दुःखी परेशान लोग नयी सरकार को चुन उम्मीद करते हैं कि उनकी जिन्दगी में शायद बेहतरी हो जाये। अमरीका जैसे देश में तो इसी वजह से दोनों प्रमुख पार्टियां बारी-बारी से सत्ता में आती रहती हैं। चुनाव के जरिये सरकारें बदलती रहती हैं और पूंजीवादी व्यवस्था बदस्तूर चलती रहती है। मजदूर-मेहनतकश जनता बेहतरी की मृग मरीचिका में जीती रहती है। 

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।