26 मार्च - 8 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल

यह सामूहिक भूख हड़ताल मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड रद्द करने, ठेका प्रथा खत्म करने, खुली-छिपी छंटनी करना बंद करने, तीन बर्खास्त मजदूर साथियों को काम पर वापस लेने, तीन निलंबित यूनियन प्रतिनिधियों को तत्काल काम पर वापस लेने तथा बाउंसरों और असामाजिक तत्वों को फैक्टरी परिसर से बाहर करने, की मांगों को लेकर थी।

जब प्रबंधन यूनियन को कमजोर और तोड़ने में सफल नहीं हुआ तो इस बार उसने यूनियन पदाधिकारियों पर ही हमला बोल दिया। उसने यूनियन के तीन पदाधिकारियों प्रधान महासचिव और संगठन सचिव को 17 मार्च को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया। बेलसोनिका प्रबंधन ने तीन यूनियन पदाधिकारियों को निलंबित किया तो प्रबंधन ने फैक्टरी परिसर के अंदर पुलिस को बुलाया। प्रबंधन ने दिनांक 20 मार्च 2023 से फैक्टरी के अंदर बाउंसर तथा पुलिस बल को तैनात कर रखा है तथा डर-भय का माहौल बना रखा है। फैक्टरी में एक तरह से जेल जैसा माहौल बना दिया है जिसकी यूनियन ने घोर निंदा की। श्रमिक व श्रमिक यूनियन प्रबंधन के हमलों के खिलाफ अपनी एकजुटता बनाकर लड़ाई लड़ रही है।

पदाधिकारियों ने कहा कि प्रबंधन, मजदूरों द्वारा बनाए गए उत्पादन को असली और मजदूरों को फर्जी बता रहा है, यह दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम न सिर्फ अपने निकाले गए साथियों को वापस कंपनी में लाएंगे बल्कि लंबे समय से ठेकेदारी के तहत काम करने वाले अपने सारे मजदूर साथियों को स्थाई करने तक लड़ाई लड़ेंगे।

सामूहिक भूख हड़ताल में बेलसोनिका यूनियन के मजदूरों के परिवार की महिलाएं भी शामिल हुईं। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बेलसोनिका मजदूरों की ही लड़ाई नहीं है बल्कि उनके परिवारों की भी लड़ाई है क्योंकि एक मजदूर के साथ उसके माता-पिता, पत्नी-बच्चे सभी जुड़े हुए हैं और यदि किसी मजदूर के साथ कोई कारवाई की जाती है तो उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है इसलिए हम सभी इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो बड़ी संख्या में सड़कों में उतर कर संघर्ष करेंगे। सामूहिक भूख हड़ताल में प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र और इंकलाबी मजदूर केंद्र, श्रमिक संग्राम कमेटी के सदस्य-कार्यकर्ता शामिल हुए और सभा को सम्बोधित किया।

सभा में वर्गीय एकता का उदहारण देकर इंट्रार्क फैक्टरी, उत्तराखण्ड के मजदूर साथी की सड़क दुर्घटना में हुई शहादत पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

सभा को मारुति सुजुकी के निकाले गए मजदूर साथी, मजदूर सहयोग केन्द्र और गुड़गांव-मानेसर की कई यूनियन के मजदूरों ने सम्बोधित किया और संघर्ष का समर्थन किया।

भूख हड़ताल में इंकलाबी मजदूर केंद्र के कार्यकर्ताओं ने जोशीले क्रान्तिकारी गीतों के साथ हौंसला बढ़ाया।

सभा के अंत में तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त, गुड़गांव को अपनी मांगों के संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा और इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर समाधान निकालने का निवेदन किया और मांगें पूरी न होने पर आन्दोलन को व्यापक करने का संकल्प लिया। -गुड़गांव संवाददाता

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि