चाल, चरित्र और चेहरा

/chaal-character-aur-chehara

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर भाजपा के कई नेताओं के अश्लील वीडियो वायरल हुए। इन वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा के अपनी पार्टी के बारे में उछाले जाने वाले नारे ‘‘चाल, चरित्र और चेहरा’’ की कलई खुल गयी है। 
    
बब्बर सिंह रघुवंशी जो कि रसड़ा, बलिया के भाजपा नेता और चीनी मिल के अध्यक्ष हैं, का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे एक समारोह में एक नाचने वाली लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। इसी तरह अमर सिंह कश्यप और कमल रघुवंशी जो क्रमशः गोंडा, उत्तर प्रदेश और मंदसौर, मध्य प्रदेश से भाजपा नेता हैं, के वीडियो वायरल हुए। और सबसे ज्यादा हद तो मध्य प्रदेश के ही भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ के वीडियो ने कर दी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला के साथ सम्बन्ध बनाते हुए उनकी वीडियो वायरल हुई।
    
इससे पहले भी भाजपा नेताओं के महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुए लेकिन वे बंद कमरों के थे लेकिन अब यह अश्लीलता सड़क और समारोह में सामने आने लगी है। यानी अब इन नेताओं के मन से समाज का डर निकल चुका है और वे खुलेआम महिलाओं के साथ अपनी कुंठित वासनाओं की पूर्ति कर रहे हैं।  
    
अब जैसे ही ये वीडियो वायरल हो रहे हैं और भाजपा भी इनको अपने गले से नीचे नहीं उतार पा रही है तो इन नेताओं से अपना पल्ला झाड़ रही है। और इस तरह जो कालिख उसके मुंह पर लग रही है उससे बचने की कोशिश कर रही है। 
    
एक तरफ जहां भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करती है वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता महिलाओं को क्या समझते हैं, इसके प्रमाण मिल रहे हैं। महिलाओं को देवी का दर्ज़ा देने का दावा करने वाली पार्टी के नेता महिलाओं को अपनी हवस की पूर्ति के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
    
भाजपा पार्टी का यह पतन अचानक नहीं हुआ है। कुलदीप सैंगर, चिन्मयानंद स्वामी, ब्रज भूषण सिंह जैसे भाजपा के नेता लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार, अश्लीलता के आरोपी रहे हैं लेकिन भाजपा हमेशा ऐसे लोगों को बचाती आ रही है। और ऐसा होने ने उनके हौंसलों को बढ़ावा ही दिया है। ऐसा नहीं है कि दूसरी पार्टियों में ऐसे लोग नहीं हैं लेकिन पिछले दस सालों से भाजपा के लगातार सत्ता पर बने रहने ने उनको निरंकुश बना दिया है।  
    
दरअसल पूंजीपतियों की निर्लज़्ज़ता पूर्वक सेवा करते हुए भाजपा आज हर तरह की नैतिकता से पिंड छुटा चुकी है। मानवीय मूल्यों से खोखली हो चुकी है। ऐसे में यही गंदगी समय-समय पर सामने आती रहती है।
 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि