देश की स्वास्थ्य व्यवस्था एक आइना : बी.एच.यू. के संदर्भ से

वाराणसी/ उत्तर भारत के अस्पतालों में बनारस स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मेडिकल संस्थान का एक प्रमुख स्थान है। जिसका पूरा नाम प्ण्डण्ैण् ठण्भ्ण्न्ण् यानी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी है। वैसे तो बनारस उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर का एक पुराना व ऐतिहासिक शहर है, किन्तु बी.एच.यू. अस्पताल में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के दर्जनों जिलों के अलावा पश्चिम बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश आदि प्रांतों के मरीज प्रतिदिन 7 से 10 हजार के करीब दिखाने आते हैं। इसके अलावा वार्डों में भर्ती मरीजों की संख्या अलग है। यहां इलाज व पढ़ाई में मेडिकल कालेज के लगभग 45 विभाग हैं जिसमें आयुर्वेद संकाय भी है, मैं करीब 25-30 वर्षों से मरीजों का इलाज कराने व अपने परिवार के सदस्यों के इलाज के वास्ते बी.एच.यू. जाया करता था। 25-30 वर्ष पहले जितने विभाग थे लगभग आज भी उतने ही विभाग हैं। हां एक दो विभागों की ओ.पी.डी. सप्ताह में जो एक, दो या तीन दिन की हुआ करती थी, अब उसकी ओ.पी.डी. प्रतिदिन होने लगी है। वैसे तो बी.एच.यू. की स्थापना की कवायद 1911 से ही आरम्भ कर दी गयी थी, किन्तु विधिवत स्थापना 1916 में हुई थी जिसमें शुरूआत में 1924 में 96 बेड के आयुर्वेद अस्पताल की स्थापना बी.एच.यू. के पहले कुलपति सर सुन्दर लाल के नाम पर की गयी। 
    
1927 में यहां अस्पताल से बढ़कर आयुर्वेद कालेज की स्थापना की गयी, किन्तु पश्चिमी देशों द्वारा मेडिकल साइंस में नित्य नयी खोजों तथा उससे पूरे समाज को लाभान्वित होने के लिए माडर्न मेडिसिन को भी अध्ययन में शामिल किया गया जिसका अस्तित्व 1960 से है। सर सुन्दर लाल अस्पताल मुख्य रूप से, चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल्स के विभिन्न विषयों में, चिकित्सा विज्ञान संस्थान द्वारा संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर, सुपर स्पेशलिटी व अनुसंधान पाठ्यक्रमों के लिए एक शिक्षण व प्रशिक्षण अस्पताल है। इसके अंतर्गत पूर्वी यू.पी., पश्चिमी बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड के निकटवर्ती क्षेत्रों के अलावा नेपाल से लगभग 20-22 करोड़ के लोगों के लिए एक बड़ा अस्पताल है। बी.एच.यू. की स्थापना के 107 वर्ष बाद, आयुर्वेदिक कालेज की स्थापना के 96 वर्ष बाद तथा माडर्न मेडिसिन साइंस की स्थापना के 63 वर्ष बाद भी इस 20 से 22 करोड़ की आबादी के इलाज हेतु इस इलाके में आज तक उस तरह के दूसरे मेडिकल कालेज या अस्पताल की स्थापना नहीं हो पाई है या इसकी जरूरत नहीं महसूस हुई है। सत्ता के संचालकों को यह बात थोड़ा नागवार लगेगी किन्तु हकीकत यही है कि शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को सिरे से नजरअंदाज कर दिया गया है। सब कुछ प्राइवेट के हवाले छोड़ दिया गया है। 
    
जबसे मैं बी.एच.यू. जा रहा हूं तब से 25-30 वर्षों में बी.एच..यू. में दिखाने वाले मरीजों की संख्या में 15-20 गुना वृद्धि हुई है। किन्तु संसाधन वृद्धि के नाम पर कुछ नहीं किया गया है। आज के दौर की जरूरत व आबादी के अनुपात में तो हर दो तीन जिले के अंतर पर बी.एच.यू. जैसे अस्पताल की जरूरत है। किन्तु प्राइवेट अस्पतालों का फिर क्या होगा। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक आंकड़ा वायरल हुआ था कि अडाणी ग्रुप द्वारा जितना देश के बैंकों से कर्जा लिया गया है यदि उस पैसे को भारत सरकार ले ले तो देश में दिल्ली के एम्स जैसे 100 से ज्यादा एम्स उस पैसे से बन कर तैयार हो जायेंगे। मसलन 140 से 145 करोड़ देश की आबादी है और हर एक से डेढ़ करोड़ की आबादी के बीच दिल्ली जैसा एम्स खुल सकता है। अब इससे अंदाजा लगाया जाए कि एक औद्योगिक घराने से पैसा लेकर देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक किया जा सकता है जिसमें सभी के लिए इलाज की व्यवस्था हो जाएगी। यदि इसी प्रकार कुछ दर्जन ही औद्योगिक घरानों से देश की जनता का पैसा ले लिया जाए तो लगभग देश की सभी समस्याएं छूमंतर हो जाएंगी। 
    
आज बी.एच.यू. में इतनी भीड़ हो रही है कि किसी-किसी दिन सुबह 9 बजे से किसी किसी विभाग में शाम के 6-7 बज जा रहे हैं -ओपीडी में मरीज दिखाने में। बी.एच.यू. के अंतर्गत कुछ विभागों में प्रतिदिन 400-500 से 700-800 तक मरीज आते हैं मसलन हड्डी रोग, न्यूरोलॉजी विभाग, मेडिसिन विभाग, गैस्ट्रो यानी पेट रोग विभाग, आदि इसके अलावा भी, हृदय रोग, मूत्र रोग, सर्जरी विभाग आदि में भी भारी भीड़ हो रही है। 
    
जब तक जनता अपने मुद्दों मसलन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि पर जाति-धर्म से हटकर बड़ा आंदोलन नहीं खड़ा करेगी, समस्याएं और विकराल होंगी। अंतिम समाधान तो इस लुटेरी व्यवस्था के खात्मे और समाजवादी व्यवस्था के आने पर ही होगा।     -लालू तिवारी, बलिया

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।