इटली : बुनियादी सुविधाओं के लिए लड़ते लोग

Published
Wed, 10/21/2026 - 09:50
/italy-buniyadi-suvidhaaon-ke-liye-ladate-log

फ़्रांस से शुरु हुआ आंदोलन एक-एक कर यूरोप के अन्य देशों में फैलता जा रहा है। और न सिर्फ फैल रहा है बल्कि हिंसक होता जा रहा है। इटली में भी यही हो रहा है। भविष्य के प्रति असुरक्षा और वर्तमान में बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने जेन जी पीढ़ी को सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मज़बूर कर दिया है। शासक वर्ग इन आंदोलनों को शांत करने के बजाय पुलिस को कानूनी अधिकार के जरिये हिंसा करने के लिए छूट दे रहा है।

इटली में हो रहे प्रदर्शन बढ़ती कीमतों, स्थिर वेतन, किफायती आवास, बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं के गिरते स्तर की वजह से हो रहे हैं। जो प्रदर्शनकारी पुलिस ने गिरफ्तार किये हैं उनमें 80 प्रतिशत नाबालिग हैं। सरकार ने सोमवार (19 अक्टूबर) को आपातकालीन बैठक में इन प्रदर्शनों से निपटने के उपाय के रूप में आपातकालीन कदम उठाने की बात की है जिसमें नाबालिगों को निवारक हिरासत में रखना और लोगों को समूह में इकट्ठा न होने देने जैसे कदम शामिल हैं।

मेलोनी सरकार इन प्रदर्शनों को ला एन्ड ऑर्डर की समस्या के रूप में ही देख रही है। और फिर उपाय भी वैसे ही अपना रही है। दरअसल सरकार आंकड़ों के जरिए समाज की सच्चाई से मुंह फेरना चाहती है। आंकड़ों में इटली की अर्थव्यवस्था सुधर रही है। बेरोजगारी की दर भी घट रही है। राजकोषीय घाटा भी घट रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधा भी लोगों को ठीक तरीके से नहीं मिल पा रही है। जेन जी का इन प्रदर्शनों में शामिल होने का एक कारण सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, स्कूल भवनों की खराब स्थिति है।

फ्रांस, स्पेन आदि की तरह, लोग बढ़ते किराये से परेशान हैं। उन्हें किफायती आवास नहीं मिल पा रहे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन वेतन एक जगह ही अटके हुए हैं। अर्थव्यवस्था के आंकड़े और लोगों का जीवन मेल नहीं खा रहा है। यही वजह है कि आस-पास के देशों में हो रहे प्रदर्शन इटली पर भी असर डाल रहे हैं। और लोगों को सड़क पर उतार रहे हैं।

इसका एक तात्कालिक हल सरकार द्वारा लोकल्याणकारी कदम उठाना है। लेकिन वो यह काम नहीं कर सकती। दरअसल पिछले 30-40 सालों में हर देश में लोक कल्याणकारी राज्यों को खत्म कर दिया गया है। इसकी वजह पूंजीपति वर्ग और उसकी सरकारों को अब मज़दूर राज यानी समाजवाद का भय समाप्त होना है। जब दुनिया में समाजवाद का बोलबाला था, जब मज़दूर हर देश में अपना राज स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहा था तब पूंजीपति वर्ग और उसकी सरकारों ने कल्याणकारी राज्य स्थापित कर समाजवाद के संघर्ष को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। मज़दूर वर्ग की पार्टियां पूंजीवाद में ही सिमट गयीं। और पूंजीवाद फिर अपने खूनी पंजे लेकर सामने आ गया।

पूंजीपतियों ने इटली में भी एक ऐसी ही पार्टी को सत्ता की कमान सौंपी जो अपने चरित्र में ही फासीवादी थी। मेलोनी एक ऐसी ही पार्टी की नेता हैं। यह गाजा युद्ध में पूंजीपतियों का मुनाफा बढ़ाने का काम करती रही हैं। शिक्षा के बजाय हथियारों पर बजट खर्च करती रही हैं। वह लोगों की समस्या के लिए अप्रवासियों को जिम्मेदार ठहराती रही हैं। और उनको रोकने के लिए नौसैनिक नाकाबंदी का समर्थन करती रही हैं। इटली के लोग पिछले दिनों मेलोनी के खिलाफ 'नो मेलोनी डे' नाम से प्रदर्शन करते रहे हैं। लेकिन इटली के लोगों को 'नो मेलोनी' के बजाय 'नो कैपिटलिज़्म' का नारा बुलंद करना होगा जो उनकी मूल समस्याओं की जड़ है।

#italy

#protest

आलेख

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं।