ग्रेट व्हाइट ग्लोबल कम्पनी के मजदूरों का संघर्ष

/gret-white-global-company-ke-workers-ka-struggle

हरिद्वार/ हरिद्वार के निकट लक्सर क्षेत्र में धनपुरा में 2004 से स्थापित ग्रेट व्हाइट ग्लोबल कम्पनी में इलेक्ट्रिक पार्ट्स का काम होता है। यहां 1700 मजदूरों में से 80 प्रतिशत महिलाएं हैं। मजदूर 14-15 सालों से कम्पनी की ओर से काम कर रहे हैं परन्तु उन्हें आज तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। 11,000 रुपये प्रतिमाह वेतन देकर शोषण किया जा रहा है। 8 मजदूरों का गेट इसलिए बंद किया गया है कि उन्होंने अपने हक की बात की। 
    
इससे पहले 9 अप्रैल को कुछ महिला मजदूरों ने स्थायी नियुक्ति पत्र की मांग की तो प्रबंधक वर्ग द्वारा उन्हें उलटा-सीधा कहकर चुप करा दिया गया। 10 अप्रैल को मजदूरों द्वारा धरना दिया गया। हरिद्वार से संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा समर्थन देने ग्रेट व्हाइट कम्पनी धनपुरा में जाया गया। श्रम विभाग रोशनाबाद में ग्रेट व्हाइट मजदूरों की कमेटी ने 12 सूत्रीय मांग पत्र प्रदर्शन कर सौंपा। 
    
सहायक श्रमायुक्त महोदय हरिद्वार ने 16 अप्रैल को 3ः00 बजे त्रिपक्षीय वार्ता रखी है। इससे पूर्व में भी ग्रेट व्हाइट के मजदूरों ने स्थायी होने के लिए संघर्ष किया परन्तु भारतीय मजदूर संघ के नेताओं द्वारा मजदूरों के साथ धोखा किया गया। इस बार के संघर्ष में मजदूरों का नेतृत्व संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा हरिद्वार के पदाधिकारियों ने किया। सर्वप्रथम एक सात सदस्यीय मजदूर कमेटी का गठन किया गया। और इसी मजदूर कमेटी के नाम से संयुक्त मांग पत्र लगाया गया है। 
        -हरिद्वार संवाददाता

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।