न्यूजीलैण्ड में महा हड़ताल

/newziland-mein-maha-hadataal

23 अक्टूबर को न्यूजीलैण्ड में एक महाहड़ताल का आयोजन किया गया। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के लगभग 1,10,000 लोग शामिल हुए। हड़ताली लोगों में 60 हजार शिक्षक, 30 हजार नर्सें, 5 हजार डॉक्टर व 20 हजार अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। हड़ताल में देश की कुल कामगार आबादी के लगभग 3.5 प्रतिशत ने भागीदारी की। यह 1979 के बाद देश की सबसे बड़ी हड़ताल बन गयी। 
    
यह हड़ताल दक्षिणपंथी सरकार द्वारा सार्वजनिक सेवाओं में की जा रही क्रूर कटौती, सैन्य खर्च दोगुना करने तथा अति धनवानों की पक्षधर नीतियों के विरोध में आहूत की गयी थी। 
    
बढ़ती महंगाई के बीच सरकार सार्वजनिक क्षेत्र में नाम मात्र की वेतन वृद्धि को तैयार नहीं हैं जो वास्तव में महंगाई के मद्देनजर एक तरह से वेतन कटौती है। सरकार सभी को 1-2 प्रतिशत वेतन वृद्धि का झुनझुना थमा रही है। शिक्षकों, स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों सभी ने लगभग 4.6 प्रतिशत खाद्य कीमत वृद्धि के मद्देनजर इसे ठुकरा दिया है। 
    
आकलैण्ड में इस दौरान 20 हजार लोगों ने आओटिया स्क्वायर पर रैली निकाल क्वीन स्ट्रीट तक मार्च किया। लोग अस्पतालों-स्कूलों में बढ़़ रही अव्यवस्था, बढ़ते बेघरों की संख्या, महंगे भोजन व अन्य जरूरी वस्तुओं से आक्रोशित थे। हैमिल्टन शहर में दस हजार लोगों ने प्रदर्शन किया। वांगारेई, टोरंगा, नेपियर, रोटोरूआ, गिस्बोर्न, न्यू प्लायमाउथ, काइतिया आदि शहरों में भी हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। 
    
इस संयुक्त हड़ताल की तरफ यूनियनें कर्मचारियों के दबाव में अनिच्छा से बढ़ी थीं। सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों व शिक्षकों की हड़ताल को मरीजों व छात्रों को हुई असुविधा के मद्देनजर क्रूर करार दिया। इसी तरह हड़ताल में फिलिस्तीन के प्रति एकजुटता को भी सरकार ने आड़े हाथ लेने का काम किया। 
          
हड़ताल में सरकार के अमेरिका के साथ मिल चीन को घेरने के प्रयासों व इस पर 13 अरब डालर खर्च करने की निन्दा की गयी। गौरतलब है कि यह खर्च सेना पर बढ़ाया जा रहा है। विपक्षी लेबर पार्टी की यूनियनें भी इस मसले पर खामोश रहीं क्योंकि वे भी सैन्यवादी नीतियों के समर्थन में हैं। इसी तरह यूनियनें फिलिस्तीन के मसले पर भी चुप्पी साधे रही। 
    
कुल मिलाकर यह महा हड़ताल न्यूजीलैण्ड के कर्मचारियों के आक्रोश के साथ दुनिया भर में पश्चिमी साम्राज्यवाद की करतूतों के विरोध में उभार का एक हिस्सा थी। कर्मचारियों को अपने समझौतापरस्त नेतृत्व के चंगुल से बाहर आ स्वतंत्र तौर पर एकजुट होने की जरूरत है तभी वे कोई कारगर संघर्ष छेड़ सकते हैं।  

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।