आपरेशन कगार बंद करो! ये कत्लेआम बंद करो!!

/operation-kagaar-band-karo-ye-katleaam-band-karo

देश में माओवाद के सफाये पर उतारू फासीवादी सरकार ने बीते कुछ दिनों में भारी पुलिस व सैन्य बल लगाकर ढेरों माओवादी कार्यकर्ताओं व आदिवासियों की हत्यायें कर दीं। मारे जाने वालों में भाकपा (माओवादी) के महासचिव कामरेड बसवराजू भी शामिल हैं। अपने ही देश के नागरिकों की जघन्य हत्या करना, उनकी लाशों के सामने सैन्य बलों का नृत्य करना और मृतकों की लाशों को अंतिम क्रिया करने के लिए परिजनों को न सौंपने की घटनाओं ने साबित कर दिया कि मौजूदा केन्द्र सरकार व संघ-भाजपा मण्डली सत्ता के नशे की मद में इस कदर चूर है कि अपने ही कानूनों को धता बता अपने ही नागरिकों की हत्यायें करने में उसे कोई लाज-शर्म नहीं रह गयी है। 
    
बीते 2-3 माह में भाकपा (माओवादी) बारम्बार केन्द्र व राज्य सरकार के सम्मुख युद्ध विराम कर वार्ता का प्रस्ताव रख चुकी थी। पर गृहमंत्री अमित शाह ने इन प्रस्तावों को ठुकरा दिया। तमाम नागरिक संगठनों, पूंजीवादी दलों द्वारा भी सरकार पर वार्ता हेतु दबाव बनाया गया पर सरकार वार्ता करने के बजाय आपरेशन कगार का दायरा बढ़ाती गयी। माओवादी कार्यकर्ताओं व आदिवासियों के कत्लेआम पर उतारू सरकार ने द्रोण, आधुनिक हथियार, हवाई गोलाबारी के जरिये मानो जंगलों को खाली कराने की कसम खा ली थी। सीमा पर युद्धों में इस्तेमाल होने वाले हथियारों को अपने ही नागरिकों पर आजमाने में भी मोदी सरकार को कोई गुरेज नहीं है। 
    
सरकार मध्य भारत के जंगल खाली कराने को इतनी उत्सुक क्यों है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। बीते 2-3 दशकों से सरकारें इन जंगलों के खनिजों को बड़े एकाधिकारी पूंजीपतियों पर लुटाने को तत्पर रही हैं। इन जंगलों में बसने वाले आदिवासी सरकार के मंसूबों को परवान नहीं चढ़ने दे रहे हैं। वे जंगल को पूंजी की खुली लूट के लिए सौंपने को तैयार नहीं हैं। आदिवासियों के इस न्यायपूर्ण संघर्ष में माओवादी पार्टी उनका साथ दे रही है।
    
अब लगता है मोदी-शाह मंडली ने किसी भी हद पर जाकर जंगलों को अपने आका पूंजीपतियों को सौंपने की मानो कसम खा ली है। इसलिए सरकारी बलों को आदिवासियों-माओवादी कार्यकर्ताओं की हत्या के अभियान में सरकार ने झोंक दिया है। वैसे भी गृहमंत्री अमित शाह ने अगले एक वर्ष में माओवाद के समूल नाश का लक्ष्य ले रखा है। 
    
आदिवासियों को उनके मूल स्थानों जंगलों से जबरन उजाड़ने की यह सरकारी मुहिम घोर अन्यायपूर्ण है। देश की खनिज सम्पदा को पूंजीपतियों की लूट-मुनाफे के लिए सौंपना और जंगलों की बर्बादी, पर्यावरण का ध्वंस यह सब सरकार द्वारा किया जा रहा घोर अपराध है। 
    
सत्ता के मद में चूर मोदी सरकार इतिहास से भी सबक लेने, सीखने को तैयार नहीं है। तेलंगाना-तेभागा-नक्सलबाड़ी आंदोलन से लेकर आज तक शासक वर्ग ने बारंबार अपने हक-हकूक के लिए लड़ती जनता, उसके क्रांतिकारी संघर्ष को कुचलने के मंसूबे पाले। शासक अपने दमन के औजारों से संघर्ष को नुकसान पहुंचाने में कुछ सफल भी हुए पर हर बार संघर्ष शासकों के मंसूबों को धूल चटाते हुए फिर-फिर उठ खड़ा हुआ और शासकों के अन्याय-अत्याचार का मुकाबला करने लगा। 
    
मोदी सरकार इस हकीकत को स्वीकारने को तैयार नहीं है कि धरती पर जब तक जुल्म होगा, लूट-शोषण होगा तब तक जनता अपने क्रांतिकारी संघर्षों से उसका मुकाबला करने को उठ खड़ी होगी। इसीलिए शोषण-अन्याय के खिलाफ जनता का क्रांतिकारी संघर्ष अजर-अमर है। इसी तरह मजदूरों-मेहनतकशों के इस संघर्ष में अतीत के क्रांतिकारियों के विचार हमेशा उन्हें राह दिखाते रहेंगे। मार्क्स-एंगेल्स से लेकर चीन के महान क्रांतिकारी माओ के विचार हमेशा संघर्षरत जनता को संघर्ष की राह दिखाते रहेंगे। इसीलिए माओ के विचारों को और उस पर चलने वालों को खत्म करने की शासकों की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी। 
    
आज जरूरी है कि सरकार पर भाकपा (माओवादी) से वार्ता करने का दबाव डाला जाये कि सरकार जंगलों में आदिवासियों का जीवन दूभर करने वाले सुरक्षा बलों-पुलिस बलों की भारी भरकम तैनाती खत्म करे और जंगलों की खनिज सम्पदा को पूंजीपतियों को लुटाने के मंसूबे त्याग दे। अपने ही देश के नागरिकों का जघन्य कत्लेआम बंद करे।  

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।