पिंजरे में कैद चिड़िया -माया एंजलो

/pinjare-mein-kaid-chidiyaa-maya-enjalo

एक आजाद चिड़िया
फुदकती है,
हवा के पंखों पर सवार
और नदी की लहरों पर
बहती हुई उस छोर तक।
अपने परों को
नारंगी सूरज की रोशनी
में डुबोए हुए,
आसमान की ऊंचाईयों में
.....लेती है।

लेकिन पिंजरे में बंद चिड़िया
पिंजरे की सलाखों
के उस पार की दुनिया
देख नहीं पाती।
उसके पर कतरे हुए
और पांव बंधे हुए हैं
इसलिए वह अपने गले को खोलकर गाती है।

वह गाती है
एक डरी हुयी आवाजों में
जिसमें अनजानी चाहतो
की तड़फ सुनाई देती है।
दूर पहाड़ियों में उसकी धुन 
सुनाई देती है
क्योंकि पिंजड़े में बंद चिड़िया
गाती है
अपनी आजादी के लिए।

आजाद चिड़िया
किसी और हवा के बारे में सोचती है।
सुबह की रोशनी में
लार में बिलबिलाते मोटे कीड़े उसके लिए होते हैं
और सारा आसमान 
उसे अपना लगता है।

लेकिन पिंजड़े में बंद चिड़िया 
सपनों के कब्रिस्तान में 
सांस ले रही है।
दुस्वप्न के चीख की तरह
उसकी छाया चीत्कार करती है।
उसके पर कतरे हुए 
और पैर बंधे हुए हैं,
इसलिए वह गला खोलकर गाती है
वह आजादी के लिए गाती है।
(अंग्रेजी से अनुवाद : चन्द्रमाध मिश्र 
साभार : कविता कोश)

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।