संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बदायूं में ट्रैक्टर मार्च

बदायूं/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के द्वारा बदायूं में ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया गया। बदायूं में ए आर टी ओ आफिस के पास 11 बजे से ही ट्रैक्टर लेकर किसान इकट्ठा होने लगे। 12 बजे तक दर्जनों ट्रैक्टर इकट्ठा हो गए। यहां से शहर में ट्रैक्टर मार्च होना था। लेकिन शुरुआत से ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी तमाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारी किसान नेताओं पर मार्च ना निकालने का दबाव बना रहे थे। इस दौरान किसान नेताओं व पुलिस-प्रशासन के बीच काफी नोंक-झोंक हुई। नोंक-झोंक के बाद मार्च शुरू हुआ। ट्रैक्टरों पर यूनियन के झंडे व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा था। एक ट्रैक्टर में लाउडस्पीकर भी लगा हुआ था। किसान जोशीले नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। गांव के किसान और महिलाओं के साथ यह रैली शहर में अलग ही माहौल पैदा कर रही थी। इस रैली को रोकने के लिए कई जगह पुलिस तैनात की गई। बड़ी ज्यारत, लाल पुल चौराहा काफी जद्दोजहद के बाद रैली ने पार किया। अंततः पुलिस प्रशासन इस्लामिया इंटर कॉलेज पर रैली को रोकने में सफल हो गया। भारी संख्या में तैनात पुलिस ने रैली को कालेज मैदान में घुसा दिया। प्रस्तावित सभा स्थल पर भी रैली को नहीं जाने दिया। कालेज मैदान में ही किसानों ने सभा की। सभा को किसान नेता राजेश सक्सेना, रमाशंकर, चौधरी सौदान सिंह आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि आज देश गणतंत्र दिवस के आयोजनों में सराबोर है। पूरी राज्य मशीनरी जश्न मना रही है। ऐसे में देश के अन्नदाता किसान अपने तरीके से जश्न नहीं मना सकते। किसानों को गणतंत्र का जश्न मनाने से रोका जा रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी 2021 को देश की राजधानी में किसान परेड को विफल करने के लिए फासीवादी हुकूमत और उसके फासीवादी एजेंटों ने लाल किले पर षड्यंत्र रचा था। ये स्थिति आज भी जारी है। क्या यही स्वतंत्रता और समानता है। ये कैसा गणतंत्र है जिसमें गणतंत्र दिवस पर ही गण पर तंत्र हावी है।

सभा के बाद जब किसान नेताओं के नेतृत्व में किसान ज्ञापन देने आगे बढ़े तो मैदान के गेट पर फिर रोक लिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कालेज मैदान के गेट पर ही ज्ञापन लिया।

गणतंत्र दिवस पर जहां फासीवादी मोदी सरकार विदेशी राष्ट्रध्यक्ष को मुख्य अतिथि बना रही है। कर्तव्य पथ पर सैन्य साजो सामान और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर रही है। सांस्कृतिक झांकियों के नाम पर फासीवादी एजेंडे को आगे बढ़ाया जा रहा है। पूरे देश में सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में आयोजन कराए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से सरकार अपनी वाहवाही करवा रही है। शहर शहर, गांव-गांव रैलियां निकाली जा रही हैं। ये रैलियां देश के आम जन मानस को यह एहसास दिलाने को निकाली जा रही हैं कि सब आजाद हैं और एक जनवादी देश में रह रहे हैं।

लेकिन क्या देश के मजदूर किसान सहित तमाम मेहनतकश समुदाय के लोग स्वतंत्र हैं? क्या इन्हें जनवादी अधिकार प्राप्त हैं? क्या देश के छात्र नौजवान स्वतंत्र हैं? क्या देश की महिलाएं आजादी के साथ घूम सकती हैं? क्या इन लोगों को अपने हक अधिकार को पाने का हक है? क्या ये लोग अपने द्वारा ही चुनी सरकारों से सवाल कर सकते हैं? जब देश के नागरिक रोटी, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष करते हैं तो उनके साथ कैसा सुलूक किया जाता है। इसे कौन नहीं जानता। क्या इस देश में सभी वर्गों, समुदायों को समान अधिकार प्राप्त हैं।

सब जानते हैं कि हमारे देश में आज कैसा फासीवादी माहौल है। लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांट कर पूंजीवादी राज व्यवस्था को चलाया जा रहा है।

ऐसे माहौल में शासक वर्ग जनता के किन्ही भी संघर्षों और मजदूरों-किसानों के आयोजनों से डरते हैं। क्योंकि मेहनतकश लोग जनतंत्र की बात करते हैं। हक अधिकार की बात करते हैं। शासकों द्वारा जनता पर ढाए जा रहे जुल्म के खिलाफ बात करते हैं। वे महिलाओं की आजादी की बात करते हैं। वे महंगाई, बेरोजगारी की बात करते हैं। वे वास्तविक जनतंत्र (मेहनतकशों के जनतंत्र) की बात करते हैं। वे स्वतंत्रता, समानता, भाईचारे की बात करते हैं। वे धर्मांधता की बात नही करते । वे धर्म और संस्कृति के नाम पर दलितों अल्पसंख्यकों की हत्या और उत्पीड़न के खिलाफ बोलते हैं। वे पूंजीवादी लूट खसोट और फासीवादी तानाशाही के खिलाफ बोलते है, और इस काम को संचालित करने में लगी सरकारों के खिलाफ बोलते हैं। इसीलिए शासकों को किसानों के ऐसे आयोजन और रैलियां रास नहीं आती। बल्कि ऐसे आयोजन चाहे वे किसी भी मौके पर हों, उन्हें खटकते हैं। इसलिए सरकारें और उनकी राज्य मशीनरी इन्हे रोकने के लिए सब कुछ करते हैं।

लेकिन मजदूर किसान जो इस देश के उत्पादक वर्ग हैं, जो सारी धन दौलत पैदा करते हैं, ये जब तक शोषित उत्पीड़ित हैं ये अपनी वास्तविक आजादी और वास्तविक जनतंत्र के लिए संघर्ष करते रहेंगे। -बदायूं संवाददाता

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।