उत्तराखंड में रोज तीन बच्चे लापता

/uttarakhand-mein-roj-three-bachche-laapataa

देश और देश के अलग-अलग राज्यों में अपराधों को बताने के लिए सरकारी संस्थाएं हर साल एक रिपोर्ट तैयार करती हैं और उस रिपोर्ट को जारी करती हैं ताकि देश में अपराधों की स्थिति का आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण और मूल्यांकन किया जा सके। अपराधों को रोका जा सके। इनमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) विशेष एवं स्थानीय कानून (एलएलएल) के तहत दर्ज मामलों के साथ ही महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के आंकड़े संकलित किए जाते हैं। यानी इसमें वही आंकड़े होते है जो पुलिस थानों में दर्ज होते हैं। 
    
हाल ही में राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट जारी हुई है। इस बार उत्तराखंड बच्चों के अपहरण/लापता में अन्य राज्यों के मुकाबले पहले स्थान पर है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2023-24 में एक साल में 1209 मासूम बच्चे गायब हुए हैं। यानी हर रोज तीन बच्चे गायब हो रहे हैं। गायब हुए बच्चों में 408 लड़के और 802 लड़कियां गायब हुई हैं जिनकी उम्र 18 साल से कम है।
    
हालांकि, सरकार ने बच्चों के लिए कई एनजीओ चला रखे हैं जो सूचना मिलने पर बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाने का काम करते हैं। ऐसे ही उत्तराखंड में सरकार ने आपरेशन स्माइल चला रखा है जिसके तहत लगातार बच्चों को तलाशा जा रहा है और गायब हुए बच्चों को उनके माता-पिता से मिलाने का काम किया जा रहा है। इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि 276 बच्चे ही मिल सके हैं बाकी सारे बच्चे लापता है। वे कहां हैं? कैसे हैं? कुछ नहीं पता। और अभी भी उत्तराखंड में छोटे बच्चों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जो कि बेहद चिंताजनक है। 
    
उत्तराखंड जैसे छोटे से राज्य में इतनी बड़ी संख्या में बच्चे लापता हो रहे हैं। इन लापता बच्चों की मानव तस्करी की जा रही है या उनके शरीर के अंग निकलकर बेचे जा रहे हैं, या उनको देह व्यापार में लगाया जा रहा है। इसका सरकार को, पुलिस को कुछ नहीं पता है। और पता लगाने की कोशिश भी नहीं की जा रही है। या यूं कहा जा सकता है कि ये सारे धंधे बिना पुलिस प्रशासन के संरक्षण के चल ही नहीं सकते हैं। 
    
ये आंकड़े वर्ष 2023-24 के हैं और अब 2025 भी खत्म होने जा रहा है। यह केवल वही आंकड़े हैं जो पुलिस थानों में रजिस्टर में दर्ज होते हैं। और यह सब जानते हैं कि पुलिस सारे मामले दर्ज करती ही नहीं है और बहुत से लोग पुलिस तक पहुंच ही नहीं पाते है। असल में यह स्थिति कितनी भयावह होगी।
    
ये किनके बच्चे हैं? जिनको खोजने में इतनी लापरवाही हो रही है? क्योंकि अमीर लोगों (नेता, मंत्रियों, अफसरों, फैक्टरी मालिक आदि) के कुत्ते या गाड़ियां भी गुम हो जाती हैं तो शासन-प्रशासन दिन-रात एक करके उनको ढूंढ निकालते हैं। लेकिन इन बच्चों को अभी तक नहीं खोजा जा सका है तो इसका साफ मतलब है कि ये बच्चे गरीब मजदूर मेहनतकशों के हैं जिनको खोजने में किसी की कोई दिलचस्पी नहीं है। और इन बच्चों के न मिलने पर शासन-प्रशासन की कोई जवाबदेही भी नहीं है।
     
एक ओर राज्य के अंदर सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों के एकजुट हो संघर्ष करने से पहले ही शासन-प्रशासन को पता चल जाता है। लेकिन यहां राज्य से इतने बच्चे गायब हैं जिसके बारे में शासन-प्रशासन को पता ही नहीं है।
    
उत्तराखंड राज्य जब अलग बना तो उत्तराखंड के लोगों को उम्मीद थी कि अलग राज्य बनने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे, बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, महिला अपराधों पर रोक, बच्चों की बेहतर परवरिश, नशे की लत से मुक्ति आदि पर काम किया जाएगा। लेकिन उत्तराखंड की आज की हकीकत हमारे सामने है। रोजगार के मामले में तीन-तीन हजार रुपए में सरकारी संस्थाओं में महिलाओं से काम कराया जा रहा है। रिक्त पदों पर भर्ती नहीं निकाली जा रही है और जब भर्ती निकल रही है तब पेपर लीक हो जाते हैं। महिला हिंसा और बच्चों के लापता होने पर तो खुद सरकार की संस्थाएं ही आईना दिखा रही हैं।
    
उत्तराखंड की सरकार इन मुद्दों पर काम करने के बजाय कभी लव जिहाद, तो कभी लैंड जिहाद, तो कभी तथाकथित गौ रक्षा के फर्जी मुद्दे उठा राज्य में केवल नफरती माहौल बना रही है। ताकि राज्य की जनता को आपस में लड़ाती रहे और पूंजीपति उनकी मेहनत की कमाई लूटकर अपना मुनाफा बढ़ाते रहें।
    
असल में सरकार को जनता के लिए कुछ नहीं करना है वह केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। आम मेहनतकश जनता को अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए, महिलाओं की सुरक्षा के लिए, रोजगार के लिए, शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा क्योंकि यहां बिना लड़े कुछ नहीं मिलता है। इसलिए लड़ना जरूरी है।
 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि