हैप्पी दीपावली

/happy-deepawali

दीपावली की तैयारी महीनां पहले से शुरू हो जाती है। हर कोई तैयारी कर रहा होता है दीपावली को लेकर। कोई कुछ खरीदना चाहता है तो कोई कुछ। बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। चड्ढी-बनियान से लेकर कारों की बिक्री बढ़ जाती है। हर कोई खुश होना चाहता है। लेकिन किसी भी बाजार में कोई दुकान तो ऐसी होती नहीं जहां खुशियां बिकती हों। लेकिन ऐसा जरूर महसूस कराया जाता है सामान खरीदने से खुशी मिलेगी। इसी उम्मीद में लोग बाजारों में जाते हैं जरूरत का सामान खरीदने। जरूरत का सामान खरीदने से कुछ न कुछ खुशी मिलेगी ही। 
    
दीपावली की तैयारी में घरों की सफाई हो रही है और रंग रोगन हो रहा है। फर्श पर रंगोली बनायी जायेगी और दरवाजों पर शुभ दीपावली लिखा जायेगा। रंगोली के रंगों की बोतलें और शुभ दीपावली के स्टीकर सब बाजार से आयेंगे और पूजा के फूल, धनतेरस के लिए लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां भी आयेंगी। ईएमआई पर कार, स्कूटर, फ्रिज, वाशिंग मशीन खरीद रहे हैं तो नगद में बदन को चमकाने के लिए कपड़े व ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदे जा रहे हैं। 
    
दीपावली पर सभी खुश नजर आते हैं। पांच किलो राशन देने वाले भी और पांच किलो राशन लेने वाले भी। पक्ष भी और विपक्ष भी। मूर्ति बेचने वाले भी और मूर्ति खरीदने वाले भी। एक मजदूर मालिक से एक कम्बल और एक किलो मिठाई पाकर खुश है। 
    
दीपावली की सभी तैयारियों के बाद आखिर में वह रात भी आ जाती है जब पूजा के बाद पटाखे फोड़े जाते हैं। पहले से तैयारी कर ली होती है पटाखे फोड़ने की। हर कोई पटाखा फोड़ रहा होता है और खुश रहा होता है। हर एक को अपने हिस्से की खुशी चाहिए होती है। एक के पटाखा फोड़ने पर कोई दूसरा खुश नहीं हो रहा होता है। अपने ही घर में अच्छे पकवान बनाकर खुद ही उसे खाना है और खुश होना है। खुश होने या दिखने का एक ऐसा दबाव होता है कि अगर वह खुश न भी हो तो उसे परिवार व समाज की खातिर खुश होना ही पड़ेगा। कितना दबाव महसूस होता है खुश होने का। ऐसा लगता है कि दुखी होने का हक सिर्फ फिलिस्तीनियों का है। 
    
जब दीपावली नहीं होती है तब भी इंसान खुश रहने की कोशिश तो करता ही है। बाजार से न सही सोशल मीडिया से भी खुशियां खरीदी जा रही थीं। कुछ लोग खुश हो रहे थे जब फिलिस्तीनियों पर बम गिर रहे थे। खुश होना एक आर्ट आफ लिविंग है और कुछ लोगों ने ये कारीगरी सीखी नहीं सिर्फ पंचर लगाना सीखा और सिर्फ काम वाली कारीगरी सीखी। 
    
वैसे तो लोग साल भर खुश रहना चाहते हैं और इसीलिए अलग-अलग त्योहार हैं अलग-अलग प्रकार की खुशी के लिए। होली, दीपावली, दशहरा आदि सभी खास त्यौहार हैं जिसमें परिवार के लोग एक साथ एकत्र होते हैं कि कम से कम त्यौहार पर तो आपस में मिल लिया जाये। आपस में मिलने की फुर्सत कम ही मिलती है ज्यादातर काम तो सोशल मीडिया पर बधाई देने से निपट जाता है। सोशल मीडिया पर जब भी कोई बधाई मैसेज आता है तो कि अगर मैंने इसका रिप्लाई नहीं किया तो? इस सवाल को ज्यादा देर तक होल्ड करने से कन्सनट्रेशन बिगड़ने लगता है। रिप्लाई करने के बाद ही थोड़ा आराम मिलता है। 
    
महिलाओं के लिए एक अलग तरीके का दबाव काम करता है। कि उन्होंने मीडिया एकाउंट पर अगर नया स्टेटस नहीं लगाया तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। दीपावली ऐसा लगता है कि खुश होने से ज्यादा खुश दिखने का त्योहार है। हमें तो बस खुश होना है। अगर राम की बजाय रावण की जीत होती तो भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हम रावण की बजाय राम का पुतला जला रहे होते और रावण के जीतने की खुशी में दीपावली मना रहे होते। बधाई संदेश भी उसी प्रकार भेज रहे होते। -सेवा राम, बरेली
 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि