मैथ्यू वेनडाइक की घर वापसी

Published
Thu, 10/01/2026 - 15:50
/mathew-vendaik-ki-ghar-vaapasi

पिछले दिनों घटी एक घटना कारपोरेट मीडिया में चर्चा का विषय नहीं बनी। क्या सत्ता क्या विपक्ष सभी को सांप सूंघ गया। यह घटना थी 18 सितम्बर को अमेरिकी जासूस मैथ्यू वेनडाइक सहित 6 यूक्रेनी नागरिकों (सेना से जुड़े) को गुपचुप जमानत दे दी गयी। 24 सितम्बर को तो उन्हें एक माह के लिए अपने घर (विदेश) जाने की अनुमति भी दे दी गयी।
    
गौरतलब है इन 7 विदेशी नागरिकों को कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। यह सातों गैर आधिकारिक ढंग से भारत के उत्तर पूर्व इलाके में कई दिनों से घूम रहे थे। यहां से वे म्यांमार गये और वहां एक सरकार विरोधी सशस्त्र समूह को ड्रोन सहित आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण दिया। रूस से इनपुट मिलने के बाद इन्हें पकड़ा गया। भारत का उत्तर पूर्व इलाका जो अति संवेदनशील है, से म्यांमार में घुस कर इस तरह के प्रशिक्षण की कार्यवाही भारतीय राज्य के लिए निश्चित ही खतरनाक है। कुछ सोशल मीडिया चैनलों में उस समय सी आई ए के इस जासूस के बारे में बताया गया। वह पहले भी कई देशों मंे बड़ी कार्यवाहियों में शामिल रहा बताया गया। साथ ही सी आई ए के नशे के कारोबार की चर्चा भी हुई। 
    
13 मार्च 2026 को इनकी गिरफ्तारी के समय ही मोदी सरकार के हाथ-पांव फूल गये। सरकार के हाव-भाव से इस समय ही स्पष्ट था कि जल्द ही इन जासूसों को छोड़ने का रास्ता ढूंढ लिया जायेगा। इनके पकड़े जाने के कुछ ही देर बार अमेरिकी विदेश विभाग, दूतावास सक्रिय हो गया। मोदी सरकार की स्थिति ऐसी थी जैसे धोखे से उसने अमेरिकी अश्वमेध वाला अश्व पकड़ लिया हो, अब क्या करे समझ में नहीं आ रहा है।
    
खैर रास्ता निकाल लिया गया। रास्ता था एक बार फिर अपनी अमेरिकापरस्ती का। गिरफ्तारी के वक्त ने एन आई ए ने इन पर आतंकी होने का आरोप लगाते हुए यू ए पी ए की धाराएं लगायीं। लेकिन 180 दिन तक इस मार्फत चार्जशीट नहीं लगायी। परिणामतः यू ए पी ए की धारा हट गयी और अब गैर अधिकृत तौर पर भारत में घूमने की धारा लगी रही। जैसा कि स्पष्ट ही था इन धाराओं में तुरंत ही जमानत मिल गयी और फिर एक माह के लिए घर वापस जाने की अनुमति मिल गयी। देश की जनता को बरगलाने के लिए, अपनी किरकिरी से बचने के लिए भले ही कहा जा रहा है कि एन आई ए सप्लीमेंट्री चार्जशीट लायेगी। सिर्फ एक माह के लिए परिवार से मिलने के लिए ही भेजा गया है। 
    
इन मासूम बातों पर कोई अंधभक्त ही विश्वास कर सकता है। जो दुनिया में अमेरिकी साम्राज्यवाद को जानते हैं, वे जानते हैं भारत किस तरह से उसकी जी हजूरी कर रहा है। वे सब जानते हैं कि मोदी सरकार की यह हरकत अमेरकीपरस्ती का एक और उदाहरण है। और अब शायद ही ये अमेरिकी-यूक्रेनी मुकदमे के लिए भारत वापस आयें। 

आलेख

/peace-bond-vishesh-karyakari-majistrate-v-shakti-prathakkaran-siddhant

शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त यह मत प्रस्तावित करता है कि लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कार्यपालिका-विधायिका व न्यायपालिका परस्पर स्वतंत्र हों। अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना चाहे तो न्यायपालिका उसे रोक दे। फ्रांसीसी दार्शनिक मांतेस्क्यू को इस शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का मूल प्रस्तावक माना जाता है।

/regime-change-or-vyavastha-parivartan

पूंजीवादी जनतंत्रों में चुनाव ‘सेफ्टी बाल्व’ का काम करता है। बदहाल और दुःखी परेशान लोग नयी सरकार को चुन उम्मीद करते हैं कि उनकी जिन्दगी में शायद बेहतरी हो जाये। अमरीका जैसे देश में तो इसी वजह से दोनों प्रमुख पार्टियां बारी-बारी से सत्ता में आती रहती हैं। चुनाव के जरिये सरकारें बदलती रहती हैं और पूंजीवादी व्यवस्था बदस्तूर चलती रहती है। मजदूर-मेहनतकश जनता बेहतरी की मृग मरीचिका में जीती रहती है। 

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।