एस आई आर : मुसलमानों के नाम काटने के हथकंडे

Published
Sun, 02/01/2026 - 07:00
/s-i-r-musalamaanon-ke-naam-katane-ke-hathakande

संघ-भाजपा में एक प्रतियोगिता चल रही है। यह प्रतियोगिता इस बात की है कि कौन सा नेता कितना घटिया-जहरीला-नफरती बयान दे सकता है। कौन मुसलमानों को कितनी भद्दी भाषा में गरिया सकता है। दिल्ली में कपिल गुर्जर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा सरीखे नेता इस प्रतियोगिता में अग्रणी चल रहे हैं। हालांकि इनके जमीनी लंपट कार्यकर्ता तो मां-बहन की गालियों के साथ इनसे भी चार कदम आगे निकल चुके हैं। खैर! जब गाली देना-अनर्गल बोलना ही संघ-भाजपा में ऊपर चढ़ने का तरीका बना हुआ हो तो योगी-धामी से लेकर निचले कार्यकर्ताओं में मची होड़ को समझा जा सकता है। 
    
अभी हाल में ही असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि असम में एस आई आर में ‘4-5 लाख मियां वोटरों’ के नाम मतदाता सूची से हटा दिये जायेंगे। उन्होंने रेखांकित किया  कि ‘‘हेमंत बिस्वा सरमा और भाजपा मियांओं के विरोध में है’’। साथ ही उन्होंने लोगों से ‘मियांओं’ को तंग करने का आह्वान भी किया क्योंकि जब इन्हें तंग किया जायेगा तभी ये राज्य छोड़ कर जायेंगे। असम में बांग्लाभाषी मुसलमानों को मियां कहा जाता है और हेमंत बिस्वा सरमा संघी लम्पट की तरह इन्हें तंग कर राज्य से भगाने की बात कर रहे हैं। इससे आगे बढ़कर हेमंत बिस्वा सरमा ने लोगों से मांग कर दी कि अगर रिक्शे में किराया 5 रु. हो तो किसी मियां रिक्शा चालक को 4 रु. ही दो। 
    
हेमंत बिस्वा सरमा ने एस आई आर की प्रक्रिया के वर्तमान चरण में भाजपा के कार्यकर्ताओं को फार्म-7 भरकर ‘मियांओं’ के नाम कटाने का  प्रयास करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि इससे ये लोग चक्कर काटेंगे-परेशान होंगे और असम छोड़ कर चले जायेंगे। 
    
फार्म-7 किसी मतदान केन्द्र पर मतदाता सूची में शामिल कोई मतदाता दूसरे मतदाता के नाम को हटाने के लिए भर सकता है। फार्म भरने पर सम्बन्धित मतदाता की जांच की जायेगी या उसे चुनाव कार्यालय बुलाया जायेगा। जांच में मतदाता के कागज ठीक न पाये जाने पर उनका नाम सूची से हटा दिया जाता है। 
    
असम के मुख्यमंत्री के बिगड़े बोल बताते हैं कि कैसे मुसलमान मतदाताओं के नाम काटने का असम में संगठित अभियान चल रहा है। इस अभियान के विरोध में विपक्षी दलों ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा फार्म-7 का उपयोग अल्पसंख्यक मतदाताओं को निशाना बनाने के लिए कर रही है और इस पर रोक लगनी चाहिए। 
    
वैसे चुनाव आयोग के फार्म 6,7,8 के तहत गलत व झूठी जानकारी देना दण्डनीय अपराध है पर असम के मुख्यमंत्री खुलेआम मुसलमान मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फार्म-7 भरने का आह्वान कर रहे हैं। स्पष्ट है कि फार्म-7 में झूठी जानकारी देने वालों पर मुख्यमंत्री कोई कार्यवाही होने नहीं देंगे। या फिर भाजपाई चुनाव आयोग कोई कार्यवाही नहीं करेगा। 
    
स्थिति तब और गम्भीर हो जाती है जब मुसलमानों के नाम कटवाने के लिए हजारों फार्म भरे जाते हैं औ ये जिन मतदाताओं के नाम से भरे जाते हैं वे खुद ही इससे इनकार करने लगते हैं कि उन्होंने ऐसा कोई फार्म भरा। यानी भाजपा के लोग जानबूझकर किसी और के नाम पर फार्म भर मुसलमानों के नाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं। 
    
इस पर असम का मुख्यमंत्री खुलेआम बांग्लाभाषी मुसलमानों को सरकार द्वारा तंग करने को जायज ठहरा रहा है। विपक्षी दलों ने फार्म-7 की आपत्तियों पर लोगों को और समय देने की मांग की है जिसे चुनाव आयोग ने मानने से इंकार किया है। 
    
इसी तरह की एक खबर राजस्थान के एक बीएलओ ने उजागर की। उसने दावा किया कि उस पर मुसलमान वोटरों के नाम हटाने के लिए भाजपा द्वारा दबाव डाला जा रहा है। जयपुर के हवामहल के बीएलओ कीर्ति कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा लगाई गयी आपत्तियों के आधार पर उन पर प्रकाशित मतदाता सूची के मसौदे से 470 नाम (बूथ के 40 प्रतिशत) हटाने की मांग की जा रही है। बीएलओ ने बताया कि ये आपत्तियां मुसलमान मतदाताओं के नाम हटाने के लिए है जबकि वे पहले ही सारे नामों का सत्यापन कर चुके हैं। बीएलओ ने कलेक्टर कार्यालय जाकर आत्महत्या करने की भी बात कही। 
    
दरअसल फार्म-7 के जरिये राजस्थान में भी भाजपा संगठित तरीके से मुसलमान मतदाताओं के नाम पर आपत्ति डाल रही है। जबकि हिंदू बहुत इलाके में एक भी आपत्ति नहीं आ रही है। ऐसे में बीएलओ, जिनके क्षेत्र में मुसलमान मतदाता अधिक हैं, उनका काम बढ़ जा रहा है। उन्हें हरेक आपत्ति का घर-घर जाकर दोबारा सत्यापन करना व उसे इण्टरनेट पर अपलोड करना है। 
    
कुछ बीएलओ जहां सत्ता के दबाव के उलट खड़े हो जा रहे हैं वहीं यह भी संभव है कि ढेरों सत्ता के दबाव में फार्म-7 की शिकायतों के अनुरूप मुसलमान मतदाताओं की जानकारी के बगैर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की संस्तुति कर दें। ऐसे में मतदाता सूची में हेराफेरी का संघ-भाजपा का लक्ष्य पूरा हो जा रहा है। 
    
राजस्थान में ड्राफ्ट मतदाता सूची में 42 लाख नाम कट चुके थे। अब अंतिम सूची 14 फरवरी को प्रकाशित होनी है। फार्म-7 के कारनामों के चलते मुसलमान मतदाताओं के और नाम कटने की संभावना है। 
    
असम व राजस्थान का घटनाक्रम केवल 2 राज्यों की ही बात नहीं है। यह अलग-अलग रूपों में पूरे देश में दोहराया जा रहा है। जाहिर है एस आई आर के जरिये फासीवादी सरकार अपने मतदाता चुन रही है। और खुद के भविष्य में भी सत्ता में बने रहने का इंतजाम कर रही है। 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि