23 मार्च : भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम

23 मार्च, 1931 के दिन ब्रिटिश साम्राज्यवादियों ने भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी पर चढ़ा दिया था। अंग्रेजों ने सोचा था कि इन क्रांतिकारियों के शरीर का अंत कर देने से इनके विचारों का भी अंत हो जायेगा, लेकिन भगतसिंह का यह मशहूर शेर ‘‘हवा में रहेगी मेरे ख्याल की बिजली; ये मुश्तेखाक है फानी रहे, रहे न रहे।’’ शब्दशः सही साबित हुआ और आज उनकी शहादत के 93 वर्ष बाद भी क्रांतिकारी-प्रगतिशील संगठन प्रतिवर्ष न सिर्फ उनको व उनके साथियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं अपितु उनके क्रांतिकारी विचारों पर चलने का एवं उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का दृढ़ संकल्प भी लेते हैं।
    
इस वर्ष भी 23 मार्च के दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दिल्ली में शाहबाद डेरी में प्रभात फेरी निकाली गई; तदुपरान्त हुई सभा में भगतसिंह के क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से बात हुई। वक्ताओं ने कहा कि भगतसिंह एक समाजवादी भारत का निर्माण करना चाहते थे। प्रभात फेरी एवं सभा में इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और परिवर्तनकामी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
    
इसके अलावा इफ्टू (सर्वहारा) द्वारा दिल्ली के मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र एवं मजदूर बस्ती में जुलूस निकाला एवं सभा आयोजित की। सभा में भगतसिंह के विचारों के आलोक में 21 अप्रैल तक ‘‘जन जागरण महीना’’ मनाने की भी घोषणा की गई।
    
फरीदाबाद में इंकलाबी मजदूर केंद्र द्वारा सरूरपुर में प्रभात फेरी निकाली गई एवं शाम को पटेल नगर में सभा आयोजित की गई; तदुपरान्त जुलूस निकाला गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज हमारे देश पर फासीवादी निजाम कायम होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मजदूरों-मेहनतकशों को तय करना होगा कि वह किस ओर खड़े हैं।
    
मानेसर (गुड़गांव) में इंकलाबी मजदूर केंद्र द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई; तदुपरान्त हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में सांप्रदायिक सोच की फासीवादी सरकार देश के मेहनतकशों को धर्म के नाम पर बांट कर दंगे करा रही है और समाज में वैमनस्य पैदा कर रही है। ऐसी ताकतें भगतसिंह के विचारों और उनकी कुर्बानी का अपमान कर रही हैं।
    
कुरुक्षेत्र में शहीद भगतसिंह दिशा संस्थान में स्थित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं शहीद भगतसिंह और उनके साथियों की क्रांतिकारी शिक्षाओं के आधार पर मौजूदा शोषण मूलक पूंजीवादी व्यवस्था को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया; तदुपरान्त शहीद मदन लाल ढींगरा पार्क तक जुलूस निकाला गया, जहां जनसभा की गई। कार्यक्रम में शहीद भगतसिंह दिशा ट्रस्ट, जन संघर्ष मंच (हरियाणा), निर्माण कार्य मजदूर-मिस्त्री यूनियन एवं मनरेगा मजदूर यूनियन से जुड़े लोगों ने भागीदारी की।
    
जयपुर में क्रांतिकारी नौजवान सभा द्वारा वाल्मीकि बस्ती झालाना डूंगरी में मेहनतकश जनता की जिंदगी से जुड़ी तुरुप फिल्म की स्क्रीनिंग एवं सभा की गई।
    
हरिद्वार में भगतसिंह चौक पर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया; तदुपरान्त हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज केंद्र की सत्ता पर काबिज फासीवादी ताकतें एकदम नंगेपन के साथ पूंजीपतियों के हितों को साध रही हैं। श्रद्धांजलि सभा में इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, फ़ूड्स श्रमिक यूनियन एवं एवेरेडी मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
    
इसके अलावा हरिद्वार में सुबह शास्त्री नगर एवं शाम को सुभाष नगर में भगतसिंह के विचारों पर पोस्टर प्रदर्शनी और बुक स्टाल लगाया गया। साथ ही नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भगतसिंह के विचारों का प्रचार किया गया।
    
काशीपुर में श्रद्धांजलि सभा की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि भगतसिंह ने कहा था कि कांग्रेस पूंजीपतियों की पार्टी है और सत्ता उसके हाथ में आने पर मेहनतकश आबादी का शोषण बदस्तूर जारी रहेगा। साथ ही वे आर एस एस की विभाजनकारी नीतियों से भी भली-भांति वाकिफ थे और इसीलिये वे हिंदू-मुसलमानों को धर्म के नाम पर न लड़ने और अपने दुश्मन देशी-विदेशी पूंजीपतियों से लड़ने की सलाह देते थे। श्रद्धांजलि सभा में इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र एवं प्रगतिशील भोजनमाता संगठन के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

जसपुर के कलियावाला गांव में संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले शहादत दिवस मनाया गया।
    
रामनगर में प्रभात फेरी निकाली गई; तदुपरान्त हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज हमारे देश में बेरोजगारी भयावह हो चुकी है। देश की दो तिहाई आबादी अर्थात 80 करोड़ लोग सरकारी राशन पर जिंदा हैं मतलब भुखमरी की रेखा के नीचे बस किसी तरह जी रहे हैं। जबकि अडाणी-अम्बानी सरीखे इजारेदार पूंजीपतियों की दौलत में दिन-दूनी रात-चौगुनी वृद्धि हो रही है। प्रभात फेरी और सभा में इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी एवं साइंस फार सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
    
इसके अलावा रामनगर में आइसा द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
    
रुद्रपुर में मजदूर सहयोग केंद्र द्वारा शहीद अशफाक उल्ला खां पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भगतसिंह के विचारों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई एवं स्टीकर व एक पुस्तिका- नौजवान का रास्ता का वितरण किया गया।
    
कार्यक्रम में मजदूर सहयोग केंद्र, इंकलाबी मजदूर केंद्र, काकोरी यादगार कमेटी, सी आई ई इंडिया श्रमिक संगठन, श्रमिक संयुक्त मोर्चा, नेस्ले कर्मचारी संघ, एडविक कर्मचारी संगठन, टी वी एस लुकास मजदूर संगठन, एल जी बी वर्कर्स यूनियन रॉकेट रिद्धि सिद्धि कर्मचारी संघ, करोलिया लाइटिंग एम्प्लायीज यूनियन एवं कलेक्टिव दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
    
पंतनगर में शहीदों की याद में प्रभात फेरी निकाली गई; तदुपरान्त शहीद स्मारक पर हुई श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार 4 नये लेबर कोड्स लाकर मजदूरों को गुलामी की नई जंजीरों में जकड़ लेना चाहती है। आज इस सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत सेना में भी ठेका प्रथा को लागू कर दिया है। प्रभात फेरी एवं सभा में इंकलाबी मजदूर केंद्र एवं ठेका मजदूर कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
    
बरेली में बंसी नगला एवं मणिनाथ में प्रभात फेरी निकाली गई और सभा कर शहीदों से प्रेरणा लेने और फासीवादी ताकतों को शिकस्त देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में इंकलाबी मजदूर केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन एवं क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
    
मऊ में इस अवसर पर इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन द्वारा हरदासपुर व आदेडीह मजदूर बस्ती में जनसभाएं कर लोगों को भगतसिंह के क्रांतिकारी विचारों से परिचित कराया गया।
    
बलिया में इंकलाबी मजदूर केंद्र और ग्रामीण मजदूर यूनियन द्वारा इनामीपुर व बकरिया डीह में जनसभाएं कर लोगों से क्रांतिकारियों के विचारों पर चलने का आह्वान किया गया। इसके अलावा जुलूस भी निकाला गया। -विशेष संवाददाता

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि