अपनी सम्प्रभुता को अमेरिका को बेचते भारतीय शासक

Published
Mon, 02/16/2026 - 06:00
/apani-samprabhuta-ko-amerika-ko-bechate-indian-ruler

भारत-अमेरिकी व्यापार समझौता

भारत की मोदी सरकर खुद को ‘राष्ट्रवादी’ करार देने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। कल तक दूसरों को देशद्रोह का सर्टिफिकेट बांटने वाली इस सरकार की कलई अब खुल चुकी है। अब साबित हो चुका है कि इनका सारा राष्ट्रवाद पड़ोसी छोटे मुल्कों को धमकाने तक ही सिमटा है और अमेरिकी साम्राज्यवादियों के आगे ये भीगी बिल्ली बन जाते हैं। अमेरिकी सरगना ट्रम्प द्वारा कुछ महीनों से छेड़े गये टैरिफ युद्ध का नतीजा यह निकला कि भारतीय शासकों ने घुटने टेक दिये। भारत-अमेरिकी व्यापार समझौता इस बात की घोषणा सरीखा है कि भारत ने न केवल अपनी सम्प्रभुता अमेरिका को गिरवी रख दी बल्कि अपने किसानों के हित भी दांव पर लगा दिये। 
    
धूर्तता की हद तब हो गयी जब भारत के ये फर्जी राष्ट्रवादी शासक अपनी जनता के सामने इस आत्मसमर्पण को महान उपलब्धि की तरह प्रचारित करने में जुट गये। पहले तो उनकी हिम्मत इस समझौते की घोषणा करने की नहीं हुई। जब ट्रम्प ने समझौते की घोषणा कर दी तो ये अपनी सफाई में एक के बाद एक कुतर्क देने लगे। ट्रम्प खुलेआम दम्भ भरता रहा कि उसने भारत को रूसी तेल खरीदने से रोक लिया है कि भारत अपने कुछ कृषि उत्पादों समेत तमाम क्षेत्रों में तटकर घटायेगा। कि भारत अमेरिका से 500 अरब डालर का सामान आयात करेगा। पर भारतीय शासक सफाई देने में जुटे रहे कि उन्होंने अपनी सम्प्रभुता का समर्पण नहीं किया है कि किसानों के हित से कोई सौदा नहीं किया गया है। 
    
असलियत क्या है? असलियत यही है कि अमेरिकी साम्राज्यवादियों द्वारा थोपे गये तटकरों से भारत के पूंजीपति परेशान हो चुके हैं। वे किसी भी कीमत पर इन तटकरों को घटाना चाहते थे। अमेरिकी साम्राज्यवादी इस जिद पर अड़े थे कि भारत अपने बाजार अमेरिकी कृषि कम्पनियों के लिए खोले, भारत रूस से तेल खरीदना बंद करे तभी वे भारतीय मालों के लिए तटकर घटायेंगे। अंततः भारतीय शासक अमेरिकी जिद के आगे झुक गये और अमेरिका ने तटकर घटा कर 18 प्रतिशत कर दिया। बदले में तमाम क्षेत्रों में भारत ने तटकर शून्य कर दिया। इस समझौते से अम्बानी-अडाणी सरीखे भारतीय पूंजीपति खुश हो गये। शेयर बाजार की चढ़ती में उनकी खुशी नजर आयी। 
    
जहां तक प्रश्न भारतीय किसानों का है तो समझौते में ऐसी भाषा का इस्तेमाल हुआ है जिसका दोनों पक्ष अपने-अपने ढंग से अर्थ समझा सकें। समझौते में कहा गया है कि सूखे ग्रेन्स (डी डी जी), पशु आहार के लिए लाल ज्वार, मेवे, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट तथा अन्य उत्पादों सहित अमेरिकी खाद्य एवं कृषि उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला पर भारत टैरिफ को समाप्त या कम करेगा। पहले जारी घोषणा में इसमें दालें भी शामिल थीं जिन्हें बाद में हटा दिया गया। अब अमेरिकी कृषि उत्पादों से दोनों पक्ष अलग-अलग आशय निकाल सकते हैं। पर इतना स्पष्ट है कि पशु आहार, फल, सोयाबीन तेल, मेवे आदि मामलों में अमेरिकी सस्ते मालों की चुनौती भारतीय किसानों को झेलनी पड़ेगी। और यह भारतीय किसानों की तबाही को तेज करेगा। चोर दरवाजे से सरकार बाकी अमेरिकी कृषि उत्पादों पर भी तटकर घटा भविष्य में किसानों की तबाही को और तेज कर सकती है। 
    
स्पष्ट है कि इस समझौते के जरिये भारतीय किसानों के हितों को दांव पर लगा भारत सरकार ने अम्बानी-अडाणी-टाटा-बिड़ला सरीखे पूंजीपतियों की खुशियां खरीदी हैं। साथ ही रूस से सस्ता तेल खरीदने की सम्प्रभुता को भी कुर्बान कर दिया है। 
    
इस समझौते के जरिये वैश्विक स्तर पर बढ़ते अंतरसाम्राज्यवादी अंतरविरोध में भारत ने खुद को अमेरिकी साम्राज्यवादियों के पाले में और अधिक ढकेल दिया है। रूसी-चीनी साम्राज्यवादियों से वह और दूर चला गया है। चीनी साम्राज्यवादियों की बढ़त को रोकने की अमेरिकी मुहिम का भारत मजबूत साझीदार बनता जा रहा है। 
    
‘महान राष्ट्रवादियों’ की कलई खुल चुकी है। ‘देश नहीं बिकने दूंगा’ का दावा करने वाले किसान हितों के साथ-साथ देश की सम्प्रभुता का भी सौदा कर रहे हैं। जरूरी है कि सत्तासीन हिन्दू फासीवादियों के असली चेहरे को पहचाना जाये और मजदूरों-किसानों के हितों को दांव पर लगाने वाले इस सौदे का विरोध किया जाये। ‘महान राष्ट्रवादियों’ से राष्ट्र को बचाया जाये। 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि