बंगाल: हिंसा-तांडव से नई प्रयोगशाला बनाते संघी

Published
Thu, 07/16/2026 - 08:52
/bangal-hinsa-tandav-se-nai-lab-banate-sanghi

पश्चिम बंगाल में जबसे भाजपा सत्तासीन हुई है उसने हिंसा-तांडव का जो नंगा नाच शुरू किया है उसके आगे तृणमूल शासन व माकपा शासन की सारी गुण्डागर्दी छोटी पड़ गयी है। संघ-भाजपा अपने फासीवादी तांडव से बंगाल को संघ की नयी प्रयोगशाला बनाने पर उतारू है। इस प्रयोगशाला में भीड़ की हिंसा, बुलडोजर राज और मुठभेड़ में हत्या सभी का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी भले ही निशाने पर तृणमूल के नेता, मुसलमान अधिक नजर आ रहे हैं पर वास्तव में इनके निशाने पर हर वो इंसान है जो संघ-भाजपा से अलग सोच रखता है। 
    
बंगाल भारत के उन कुछेक राज्यों में है जहां पूंजीवादी राजनैतिक पार्टियां भी परस्पर हिंसा व मारकाट में लिप्त रही हैं। जहां राजनैतिक दल भी एक हद तक हथियारबंद रहे हैं। ऐेसे में जब बंगाल चुनाव में सारी तीन तिकड़म से भाजपा सत्तासीन हुई तो शुरूआती कुछ दिन हिंसामय रहे तो लोगों को लगा कि भाजपाई तृणमूल के लंपटों से जमीनी स्तर पर सत्ता हथिया रहे हैं। पर जब ये हिंसा-तांडव लगातार जारी रहा तब यह स्पष्ट हुआ कि मामला महज जमीनी स्तर पर सत्ता हथियाने का नहीं है; यह मामला संघी संगठनों-लम्पट वाहिनी के एक ऐसे फासीवादी वर्चस्व को स्थापित करने का है जिसके खिलाफ कोई जुबान खोलने की हिम्मत न कर सके। 
    
इस सबमें भाजपाई तब अधिक जोश से भर गये जब उन्हें तृणमूल कांग्रेस में भारी विभाजन कराने में सफलता मिल गयी। लगभग तीन चैथाई तृणमूल कांग्रेस के विधायकों-सांसदों ने संघ-भाजपा के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। इस तरह इनके फासीवादी तांडव का विरोध करने वाली कोई बड़ी राजनीतिक ताकत नहीं रही। ऐसे में ये जबरन अपने प्रतीकों को स्थापित करने और दूसरे धार्मिक प्रतीकों पर हमला बोलने लगे। अब इन्हें हिन्दू आबादी को सहमत करके अपने साथ नहीं लाना था बल्कि लोगों के दिलों में डर-भय बैठाकर साथ खड़ा करना था। इस सबके लिए पुलिस इनके साथ खड़ी थी तो बुलडोजर कुछ भी ढहाने को तैयार था। इन हालातों में आम बंगाली जन इस बात का अफसोस करने से अधिक कुछ नहीं कर सकता था कि उसने किन दुष्टों को सत्ता में पहुंचा दिया। 
    
हालत यह हो गयी कि एक लड़की से बलात्कार पर जब भीड़ सड़कों पर उतरी तो उसने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। न्याय के नाम पर घटना के एक आरोपी युवक की पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर दी। कयास लगाया जा रहा है कि इस कृत्य को असली दोषी भाजपा-संघ से जुड़े लोगों को बचाने के लिए किया गया। इससे आगे बढ़कर बुलडोजर मुस्लिम बस्तियों के साथ बाजारों-दुकानों को रौंदने लगा। मस्जिदें व चर्च तोड़ी जाने लगीं या उन पर भगवा लहराया जाने लगा। पुलिस संघी लम्पट भीड़ को रोकने के बजाय मूकदर्शक बन गयी। तृणमूल नेताओं के घरों पर अंडे फेंके जाने लगे। पुलिस विपक्षी सांसदों तक को बचाने के लायक नहीं बची। मछली खाकर चुनाव प्रचार करने वाले संघी अब मिड डे मील से अंडा तक प्रतिबंधित करने लगे। मुसलमान मीट कारोबारियों की दुकानों पर हमला बोला जाने लगा। 
    
तृणमूल की सत्ता के खिलाफ ‘पहले राम फिर वाम’ का नारा देने वाले संसदीय वामपंथी भी अब संघी तांडव के आगे अफसोस करने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे हैं। पहले ये इसलिए खुश थे कि इन्होंने तृणमूल के कब्जे वाले अपने कई दफ्तर मुक्त करा लिए थे। पर जब संघी हिंसा लेनिन की मूर्ति ढहाने, लाल झण्डा जलाने तक जा पहुंची तो इन्हें समझ में आया कि छोटे नाग की जगह सत्ता पर बड़े नाग काबिज हो चुके हैं। अब हालत यह है कि फासीवादी ताकतों की सरकार सामान्य विरोध प्रदर्शन तक को बेरहमी से कुचल रही है। वह अपने खिलाफ एक शब्द भी सुनने को तैयार नहीं है। सड़कों-कालेजों हर जगह विरोधी लोग पीटे जा रहे हैं। कुल मिलाकर संघ-भाजपा बंगाल को अपनी नयी उन्नत प्रयोगशाला बनाने पर उतारू हैं। वे विरोध की हर आवाज को कुचलने पर उतारू हैं। शुवेन्दु दरअसल योगी और हेमंत विस्वा सरमा से प्रतियोगिता कर कुछ महीनों में ही उन्हें पछाड़ना चाहता है। बांग्लादेश वापस भेजने के लिए संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के लिए 11 हिरासत केन्द्र, इमारतों-सड़कों के नाम बदलने की कवायद कर शुवेन्दु अधिकारी संघ की पहली पसंद बनने की तीखी होड़ में उतर चुके हैं।
    
इन फासीवादी हालातों में बंगाल के आम जन का शीघ्र ही संघ-भाजपा के तांडव से मोहभंग पैदा होगा और वह इनके द्वारा कायम किये जा रहे डर-दहशत के माहौल का मुकाबला करने सड़कों पर उतरने की ओर बढ़ेगी। इनकी सत्ता का क्रूर दमन भी जनता के बढ़ते कदमों को रोक नहीं पायेगा। 

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।