भाजपा का दोगला चरित्र

    हमारे देश में दोहरा चरित्र दर्शाने वाले ऐसे तमाम नेता, राजनेता, सांसद, विधायक बेनकाब होते रहे हैं जो बातों में, प्रवचनों में महिलाओं की बराबरी, महिलाओं के सम्मान, महिला सशक्तिकरण की डींगें हांकते हैं, महिलाओं को देवी तुल्य बताते फिरते हैं लेकिन अपनी सोच में, अपने चरित्र में महिला विरोधी होते हैं। ये नेता महिलाओं के शारीरिक उत्पीड़न व बलात्कार में भी लिप्त रहते हैं। विडम्बना यह है कि हमारे देश की भाजपा सरकार ऐसे अपराधी लोगों को बचाने में लगी रहती है। वह सरकार जो कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजना का प्रचार-प्रसार करने पर ही सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च कर दे रही है। इसी पार्टी की सत्ता में संवैधानिक पदों पर बैठे लोग लड़कियों-महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते फिर रहे हैं और सरकार/पार्टी उनके खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय उनको बचाने में लगी हैं। इस तरह भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र स्पष्ट दिखाई देता है
    भारतीय कुश्ती की महिला पहलवानों ने महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाये हैं। जनवरी 2023 में भारतीय कुश्ती पहलवान महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न करने के खिलाड़ियों द्वारा आरोप लगाये गये। तब एक जांच कमेटी गठित कर मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। अब मामले में कोई कार्यवाही न होने पर खिलाड़ी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। इसमें औलंपिक्स, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को कई पदक दिलाने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया समेत देश की दिग्गज महिला पहलवान शामिल हैं। 
    महिला पहलवानों ने बताया कि कुछ कोच महिला खिलाड़ियों को परेशान कर रहे हैं, उनके साथ अभद्रता भी करते हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष खिलाड़ियों की निजी जिंदगी में दख़ल देते हैं। उनका मानसिक उत्पीड़न के साथ-साथ यौन उत्पीड़न किया जाता रहा है। इसके अलावा महिला पहलवानों ने प्रशिक्षण व खेलने के दौरान होने वाली समस्याओं को भी चिन्हित किया है। 
    जनवरी में महिला पहलवानों ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई थी कि वह मामले को संज्ञान में लेकर बृजभूषण के खिलाफ कार्यवाही करे। फेडरेशन ने इस मामले की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई थी।
    अब तक इस मामले में बृजभूषण के खिलाफ कोई कार्यवाही न होने पर फिर से महिला पहलवान धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। जब थाने में भी बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तब महिला पहलवानों ने इस मामले पर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका भी लगाई है। कोर्ट के दबाव में अंततः बृजभूषण के खिलाफ 2 एफ आई आर दर्ज हुईं पर अभी भी खिलाड़ियों का संघर्ष जारी है।
    अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों के आरोप लगाने के बावजूद भी बृजभूषण के खिलाफ कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं था। न ही फेडरेशन, न ही थाने, और न ही प्रधानमंत्री जी। आखिर क्यों?
    बृजभूषण के रसूख और पहुंच की बात करें तो 1991 में पहली बार गोंडा से सांसद बने बृजभूषण भारतीय जनता पार्टी के दबंग नेताओं में गिने जाते हैं। वे साल 2011 से ही कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भी हैं। 2019 में वे कुश्ती महासंघ के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी छवि एक हिंदूवादी नेता के तौर पर बनाई है और वो अयोध्या के बाबरी मस्जिद ढांचे को गिराने के अभियुक्त भी रहे हैं। अपने विवादित बयानों के चलते वे हमेशा सुर्खि़यों में रहे हैं। अतीत में उन पर हत्या, आगजनी और तोड़-फोड़ करने के भी आरोप लग चुके हैं। पिछले दिनों झारखंड में अंडर-19 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान उन्होंने एक रेसलर को मंच पर ही थप्पड़ मार दिया था। अब महिला पहलवानों के गंभीर आरोप के बाद भी अभी तक उन पर पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह चीज पूरी भारतीय जनता पार्टी को सवालों के घेरे में खड़ा करती है।
    कुश्ती खेलने वाली महिलाओं ने भाजपा नेताओं के असली चरित्र की पोल खोल दी है। इस तरह की घटनाएं इस पूंजीवादी समाज में महिलाओं के साथ होने वाली यौन गैर बराबरी को उजागर करती हैं। पर्दे के पीछे छुपी वीभत्स सच्चाई को सामने लाती हैं। पाखण्ड, झूठे आचरण से ढंकी-छुपी गंदगी बाहर आ ही जाती है। 
    इस मामले से यह बात और पुख्ता हो जाती है कि देश में घर से लेकर स्कूल-कॉलेज, कार्यक्षेत्र हर जगह महिला यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लेकिन इसके साथ-साथ इनका प्रतिरोध भी बढ़ रहा है। इन प्रतिरोधों को और व्यापक स्तर पर करने की जरूरत है।  व्यापक स्तर पर मजदूर वर्ग की महिलाओं के साथ गोलबंद होने की जरूरत है। पितृसत्तात्मक व सामंती मूल्यों-मान्यताओं से संघर्ष करते हुए पूर्ण रूप से महिला मुक्ति की लड़ाई को लड़ने की जरूरत है।
 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि