छतीसगढ़ : बलौदा बाजार जिले में हिंसा

10 जून 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदा बाजार जिले में हिंसा भड़की जिसमें जिला कार्यालय व सैकड़ों गाड़ियों को आक्रोशित भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। इतनी बड़ी हिंसा के पीछे की वजह क्या है, सरकार व प्रशासन छुपाने में लगा हुआ है।

15 मई 2024 को बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी धाम में पवित्र अमर गुफा में स्थित सतनामी समाज द्वारा पूजे जाने वाले जैतखंभ स्तंभ में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई। जैतखंभ को सतनामी समाज एक पवित्र प्रतीक के रूप में पूजता है। सतनामी पंथ से जुड़ी हुई ज्यादातर दलित आबादी है। इस घटना से सतनामी समाज में गुस्सा था और वे शासन-प्रशासन से लगातार मांग कर रहे थे कि तोड़फोड़ करने वालों की गिरफ्तारी की जाय। लेकिन शासन-प्रशासन मामलों को टालता रहा है। भारी दबाव के बाद पुलिस ने खाना पूर्ति करते हुए सड़क बनाने वाले तीन मजदूरों को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। लोगों का कहना है कि ये बिहार के मजदूर हैं, ऐसा काम कर ही नहीं सकते हैं। पुलिस असली आरोपियों को बचा रही है। सतनामी समाज के लोग सीबीआई जांच की मांग करने लगे।

लगभग एक महीने के बाद सतनामी समाज में काम करने वाले संगठनों द्वारा 10 जून को कलेक्टर कार्यालय पर सभा कर मामले को सीबीआई जांच की मांग का एक ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम रखा गया। सभा में 8 हजार की संख्या में भीड़ इकट्ठी हुई। सभा होने के बाद सभी लोग कलेक्ट्रेट आफिस की तरफ बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस और सतनामी समाज के लोगों के बीच जमकर झड़प हुई। मामला भड़का और जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई जिसमें कलेक्टर आफिस जल कर खाक हो गया और 200 अधिक गाड़ियां भी जली हैं। दर्जनों पुलिस वाले व प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। अभी तक 80 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि इनके नेताओं द्वारा हिंसा कराई गयी है।

लेकिन आज सचाई यह है कि 2014 से अब तक भाजपा सरकार के कार्यकाल में देखें तो इनसे जुड़े लम्पट संगठनों द्वारा या समर्थकों द्वारा दलित व अल्पसंख्यकों के नायकों की मूर्तियां व धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ करना लगातार जारी है। धार्मिक जुलूसों में कैसे उत्पात मचाते हुए दूसरे धर्म के लोगों को गालियां व नारे लगाते हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बना रहता है। सरकार इन असामाजिक तत्वों को खुद पाल-पोस रही है। असली गुनाहगारों को बचा लिया जाता है और आम लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज कर मामलों को रफा-दफा कर दिया जाता है।

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि