दो साल संघर्ष के बाद मजदूरों की कार्यबहाली

/do-saal-sangharsh-ke-baad-majdooron-ki-kaaryabahaali

हरिद्वार/ सिडकुल (हरिद्वार) में स्थित सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड (स्विच, बिजली बोर्ड, पैनल आदि) हेवी पावर सप्लाई के प्रोडक्ट बनाती है। 2006 में सी एंड एस का एक बीटी प्लांट लगा था और बाद में एल डब्लू, एमसीबी, बीडी नाम से तीन प्लांट और लगे। इन चारों प्लाटों में लगभग 2000 मजदूर कार्यरत हैं। 10 प्रतिशत स्थायी मजदूर हैं बाकी मजदूर एफटी, नीम ट्रेनी व ठेके आदि पर रखे गये हैं। स्थायी मजदूरों को न्यूनतम वेतन से थोड़ा ज्यादा वेतन व बोनस, छुट्टियां वगैरह मिलती हैं बाकी अस्थायी मजदूरों को न्यूनतम वेतन ही मिलता है। 
    
सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड को जब मार्च 2021 में जर्मन कम्पनी सीमेंस ग्रुप ने खरीद लिया तब मजदूरों को मैनेजमेंट ने ख्वाब दिखाया कि अब तुम्हारी सैलरी बढ़ जायेगी और उसके बाद ओवरटाइम बंद कर 8 घंटे की शिफ्ट कर दी गई। कुछ महीने बाद बीटी प्लांट के मजदूर वेतन वृद्धि को लेकर मैनेजमेंट से संघर्ष करने लगे। और एक लिखित मांग पत्र मजदूरों से हस्ताक्षर कराकर कम्पनी मैनेजमेंट को सौंपा। मैनेजमेंट मजदूरों की बातों को अनसुना करता रहा और बाद में तो एक-एक मजदूर को बुलाकर नौकरी से निकालने की धमकी देना और तरह-तरह से उत्पीड़न शुरू कर दिया। मजदूर संघर्ष करने के लिए ठान चुके थे। 
    
3-4 महीने बाद फिर एक सामूहिक वेतन वृद्धि के लिए पत्र कम्पनी के उच्च अधिकारियों को भेजा गया लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच वेतन में नाममात्र की बढ़ोत्तरी कर मैनेजमेंट शांत बैठ गया। इतनी कम तनख्वाह में परिवार चलाना मुश्किल हो जा रहा था। मजदूरों में असंतोष बढ़ता जा रहा था। एक बार फिर मजदूरों ने 9 सूत्रीय मांगों के साथ श्रम विभाग में अपना मांग पत्र लगाया तो कम्पनी मैनेजमेंट ने बौखला कर कमेटी के 6 मजदूरों में से 2 को निष्कासित कर दिया और 4 मजदूरों को दूसरे राज्य में साईटों पर भेज दिया तो मजदूरों ने जाने से मना कर दिया और मजदूरों ने हाईकोर्ट का रुख किया। मजदूरों की जीत हुई जो चार मजदूर स्थानान्तरित हुए थे, वे काम पर वापस ले लिए गये। लेकिन मैनेजमेंट एकता को तोड़ने के लिए तरह-तरह की चाल चलने लगा। दो स्थायी मजदूरों को लालच और धमकी देकर सुपरवाइजर बना दिया और नये बने एक सुपरवाइजर को भाड़े के गुंड़ों से पिटवाया और इसका इलजाम संघर्षरत मजदूरों पर डाला गया। प्लांट के अंदर पुलिस आ कर 11 मजदूरों को उठाती है और ले जा कर थाने में बंद कर देती है। 
    
उस दौरान इंकलाबी मजदूर केंद्र व संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेताओं को घटना के बारे जानकारी मिलते ही थाने पर जा कर पुलिस की इस घृणित कार्यवाही के खिलाफ संघर्ष करने पर मजदूरों को छोड़ दिया जाता है। एक हफ्ते के बाद फिर पुलिस आती है एक मजदूर को फिर उठाकर सिडकुल थाने में 8-9 घंटे लॉकअप में बंद कर उस पर जुर्म कुबूल करने के लिए दबाव बनाया जाता है लेकिन मजदूर संगठनों को खबर लगते ही फिर थाने जा कर मजदूर को छुड़ा लिया जाता है। मैनेजमेंट व पुलिस द्वारा मजदूरों का उत्पीड़न जारी रहता है और 4 मजदूरों को फिर से दूसरे राज्यों में स्थानांतरित कर दिया जाता है। इसे लेकर श्रम विभाग में एक मांग पत्र लगाने के बाद कई बार वार्ता होती है लेकिन मैनेजमेंट हठधर्मिता पर अड़ा रहता है। 
    
इसी बीच सीमेंस वर्कर्स यूनियन फेडरेशन से मजदूर जुड़कर सदस्य बन जाते हैं और उसके बाद 6 मजदूरों सहित 112 मजदूरों का केस श्रम न्यायालय हल्द्वानी में चलने लगता है। सीमेंस वर्कर्स यूनियन मुम्बई से नेता आकर मीटिंग करते रहे। अलग-अलग मौकों पर मजदूरों की मांगों को उठाने का काम शुरू कर दिया गया और इस दौरान सिडकुल की अन्य फैक्टरियों के मजदूरों के संघर्ष व धरना-प्रदर्शन जैसे कार्यक्रमों में अपनी मांगें उठाते रहे। सीमेंस वर्कर्स यूनियन कम्पनी के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर दबाव बनाने व संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा, हरिद्वार स्थानीय शासन-प्रशासन के सामने धरना-प्रदर्शनों में लगातार इन मजदूरों की मांगों को लेकर संघर्षरत रहा। 
    
अंततः सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड के मैनेजमेंट की सीमेंस वर्कर्स यूनियन से वार्ता हुई। 4 मजदूरों को 2 साल के लंबे संघर्ष के बाद काम पर वापस लेना पड़ा। एक मजदूर की 58 उम्र होने पर उसे सम्मानजनक हिसाब देकर रिटायर करना पड़ा। और एक मजदूर जो कमेटी के अध्यक्ष हैं उनका अभी श्रम न्यायालय हल्द्वानी में मामला चल रहा है। थोड़े से स्थायी मजदूर होने के बावजूद मजदूर हौंसले के साथ संघर्ष करते रहे। आगे सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड (सीमेंस) कम्पनी के मजदूरों को व्यापक एकता बनानी होगी। मजदूरों का शोषण-उत्पीड़न करने के लिए सिडकुल के सारे पूंजीपति एक हैं। मजदूरों को भी मजबूत जुझारू एकता बनानी होगी।  तब जाकर अपने अधिकारों व नौकरी को बचा पायेंगे। 
        
-हरिद्वार संवाददाता

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।