एक मजदूर आंदोलन

साथियो, दिनांक 23 जून 2024 को पद्विनी वी एन एन (PADVINI VNA) सेक्टर 35 गुरुग्राम नरसिंहपुर में अचानक मजदूरों का जुझारू आंदोलन सुबह लगभग सुबह 8ः30 बजे शुरू होता है। यह आंदोलन इतनी तेजी के साथ पूरे गुरुग्राम में फैलता है कि श्रम विभाग और पुलिस प्रशासन के होश उड़ जाते हैं। दरअसल हुआ यह कि सुबह 8ः30 के लगभग PADVINI VNA कंपनी में मोनू नामक एक युवा कर्मचारी की मौत हो जाती है और यह मैनेजमेंट की लापरवाही से होती है। मौत का कारण इस कंपनी की बस के नीचे मजदूर का दबना होता है। कोई भी सिक्योरिटी गार्ड बाहर ड्यूटी के लिए तैनात नहीं किया गया होता है। वारदात के समय ड्राइवर बस को छोड़कर भाग जाता है। जिसका पीछा करते हुए कर्मचारी लोग उसे डेढ़ किलोमीटर के लगभग से पकड़कर कंपनी में लेकर आते हैं। और उसे सिक्योरिटी रूम में बिठा दिया जाता है। पुलिस को फोन किया जाता है और पुलिस लगभग डेढ़ घंटे बाद वहां घटनास्थल पर पहुंचती है। तब तक मैनेजमेंट ड्राइवर को वहां से भगा देती है और कंपनी के गेट पर अंदर से ताला मार दिया जाता है। 
    
इस खबर की जानकारी अंदर काम कर रहे कर्मचारियों को मिलती है तो वे सब काम छोड़कर गेट की तरफ आते हैं। जिसमें 30 से 40 प्रतिशत महिलाएं होती हैं। फिर उन्हें भी इस बात का पता चलता है कि ड्राइवर को भगा दिया गया है व अंदर वालों को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा और बाहर वाले को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। दरअसल इसके पीछे कंपनी की मंशा यह थी कि मामले को यहीं रफा दफा कर दिया जाए। मजदूरों ने इस चीज का विरोध किया। वे कंपनी का गेट खुलवाने के लिए बार-बार बोलते रहे। तब वहां का एच आर मैनेजर बोलता है क्या हुआ? एक मर गया तो! चार और खड़े हैं। अन्दर आप अपनी लाइन पर जाओ। और काम करो! प्रोडक्शन पूरा चाहिए। इस पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट जाता है। उसके बाद सारे कर्मचारी मिलकर HR की पिटाई कर देते हैं। फिर गेट खुलवाते हैं। तब सब बाहर आकर देखते हैं कि मृतक की लाश वहीं पड़ी थी। किसी ने उसे अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं समझी। यह लापरवाही मैनेजमेंट द्वारा की गई। जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने जे के ट्रैवल्स की सारी गाड़ियों पर हमला कर दिया और सारी गाड़ियों को तोड़-फोड़ के तहस-नहस कर दिया। 
    
फिर कंपनी का प्रोडक्शन मैनेजर वर्करों के बीच आया। तो वहां की महिला कर्मचारियों ने उसका विरोध किया। क्योंकि वह महिलाओं से कंपनी में अभद्र व्यवहार करता था। कई पुरुष कर्मचारियों से वहां काम कर रही महिलाओं का नंबर देने की बात करता था। जिसका महिलाओं ने विरोध किया था। प्रोडक्शन मैनेजर जब कर्मचारियों को बर्खास्त करने की धमकी देता है तो मजदूर उसकी भी पिटाई कर देते हैं। बीच बचाव में मुख्य मैनेजर आया। और वह पुलिस से यह बोलता है कि इन पर लाठी चार्ज कर दो। तो बिना महिला पुलिस के पुलिस वाले महिलाओं से धक्का-मुक्की करते हैं। जिसमें मृतक की मौसी को हाथ में चोट आ जाती है। जिससे कर्मचारी और भड़क गए। कर्मचारियों ने मैनेजर की गाड़ी भी तोड़फोड़ दी। और इससे पुलिस की गाड़ियां भी नहीं बच पाईं। इसके बाद सारे कर्मचारी मृतक की लाश को कंपनी के अंदर लाते हैं और न्याय नहीं मिलने तक अंतिम संस्कार करने के लिए मना कर देते हैं। 
    
उसके बाद अमेरिका में बैठा उस कंपनी का मालिक वीडियो काल के जरिए महिला कर्मचारियों से बात करता है। और मृतक के परिवार को 20 लाख मुआवजा दे देता है। और इसी बीच वहां भारी पुलिस बल पहुंच जाता है और डेड बाडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हैं। सोमवार को कंपनी मालिक कर्मचारियों से बात करने के लिए वहां एक शोक सभा का आयोजन करता है और पूजा-पाठ करवाता है। उसके बाद सारे कर्मचारियों को बोला जाता है कि सब अपने-अपने लाइन पर जाकर काम करें। हम हर एक लाइन में आकर हर कर्मचारी से बात करेंगे। और पूरी कंपनी के अंदर पुलिस तैनात कर दी गई है। आपको यह बता दें कि इस कंपनी में 10 से 12 घंटे की ड्यूटी मजदूरों से ली जाती है। ठेकेदारी का वर्कर हो या परमानेंट वर्कर हो या मैनेजमेंट का हो। सबकी ड्रेस एक समान दी जाती है लेकिन वेतन के मामले में 6 से 7 साल तक से कार्यरत मजदूरों को 11 से 13,000 रुपये तक दिया जाता है।
    
यह जानकारी वहां मौका ए वारदात पर मौजूदा कर्मचारियों द्वारा दी गई। और सही मायने में PADVINI VNA के कर्मचारियों ने समाज और मजदूर वर्ग को एक ऐसा आईना दिखाया है। ज्यादातर ट्रेड यूनियन मजदूर संगठन अपना चरित्र इसमें देख सकती हैं।             -पूरन, गुड़गांव

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि