प्रथम मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख के जन्मदिवस पर कार्यक्रम

/first-muslim-teacher-fatimaa-shekh-ke-janmdivas-par-kaarykram

भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की सहयोगी एवं भारत की प्रथम मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख के जन्मदिवस के अवसर पर 9 जनवरी को ग्राम पटरानी, रामनगर व बदायूं में सभा का आयोजन किया गया।
    
रामनगर में सभा में प्रगतिशील भोजनमाता संगठन, उत्तराखंड की अध्यक्ष शारदा ने कहा कि ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले ने 1848 में लड़कियों के लिये पहला स्कूल फातिमा शेख और उनके भाई उस्मान शेख के घर पर ही शुरू किया था। यह वह समय था जबकि ब्राह्मणवादी मान्यताओं के तहत माना जाता था कि शिक्षा हासिल करने का अधिकार सिर्फ उच्च जातियों और उनमें भी सिर्फ पुरुषों को ही है। फुले दंपत्ति के साथ फातिमा शेख ने भी इस मध्ययुगीन मान्यता को चुनौती दी और सभी लड़कियों खासकर पिछड़े-दलित और मुस्लिम समाज की लड़कियों के बीच शिक्षा की अलख जगाई। सावित्री बाई फुले और फातिमा शेख के प्रयासों से ही हमारे देश में लड़कियों को शिक्षा का अधिकार हासिल हुआ। 
    
प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रामनगर सचिव तुलसी छिम्वाल ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि कानूनी तौर पर सभी को शिक्षा का अधिकार हासिल हो जाने के बावजूद सरकारों की नाकामी के कारण आजाद भारत में दलित एवं मुस्लिम समाज में शिक्षा प्रसार कम ही हुआ; और जब सरकारें बढ़ चढ़ कर शिक्षा के निजीकरण की मुहिम को आगे बढ़ा रही हैं तब आर्थिक रूप से कमजोर तबके, जिनमें सर्वाधिक आज भी दलित एवं मुसलमान ही हैं, शिक्षा से महरूम हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षा, चाहे वह प्राथमिक हो अथवा उच्च शिक्षा, बाजार के हवाले करने वाली नीतियों का विरोध होना चाहिये।  सभा में बड़ी संख्या में भोजनमाताओं एवं ग्रामीण महिलाओं ने भागीदारी की।
    
बदायूं में जनहित सत्याग्रह मोर्चा और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन द्वारा आलिमा जनाब पब्लिक स्कूल लालपुल बदायूं में फातिमा शेख का संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में आज की चुनौतियां विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता मोर्चा की महिला विंग की अध्यक्ष शर्मिला रानी ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि फातिमा शेख और सावित्री बाई फुले ने ना केवल महिलाओं की शिक्षा के लिए विपरीत परिस्थितियों में काम किया बल्कि उन्होंने सती प्रथा, बाल विवाह, जैसी कुरीतियों के खिलाफ और विधवाओं के पुनर्विवाह के लिए संघर्ष किया। सभा को संबोधित करते हुए साजिया अली ने कहा कि हमें फातिमा शेख के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इसके साथ आज के समाज में मौजूद कुरीतियों, भेदभाव और पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ भी संघर्ष करने की जरूरत है। समाज में व्याप्त महिला हिंसा, गैर बराबरी, पुरुषप्रधान मूल्य-मान्यताओं के विरुद्ध संघर्ष की जरूरत है। बिना किसी जातीय धार्मिक भेदभाव के हर किसी को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास को गारंटी हो ऐसे समाज की स्थापना की जरूरत है। क्रालोस के हर्षवर्धन ने कहा कि फातिमा शेख और सावित्रीबाई की कौमी एकता की मिसाल को सांप्रदायिकतावादी ताकतें खत्म कर रही हैं। शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है।
    
एड. आर पी त्यागी ने कहा कि आज जरूरत है कि फातिमा शेख और बहुजन नायकों के बताए रास्ते पर शिद्दत के साथ चला जाए। तभी हम उनके सपनों का भारत बना सकते हैं। 
    
संचालन कर रहे चरन सिंह यादव ने कहा कि आज शिक्षा को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। ठेके की नौकरियां दी जा रही हैं। महिलाओं को यौन हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। दहेज के लिए लड़कियों को जलाया जा रहा है। इन आज की चुनौतियों से निपटे बिना फातिमा शेख और फुले दंपत्ति के सपनों का भारत नहीं बना सकते। 
    
कार्यक्रम के अंत में गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही शर्मिला रानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए फातिमा शेख के आदर्श पर चलने की अपील की।     -विशेष संवाददाता

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।