इस्पात कम्पनी में विस्फोट से चार मजदूर बुरी तरह झुलसे

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 25 जनवरी को एक इस्पात कंपनी में भीषण हादसा हो गया। कंपनी में आग लगने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब लोहा पिघलाने की भट्ठी में एकाएक विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद लोहे का लावा उछलकर दूर तक फैल गया, जिसकी चपेट में आस-पास काम करने वाले मजदूर आ गये।

ये हादसा सुमेरपुर स्थित रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में हुआ है। 25 जनवरी की सुबह कुछ मजदूर लोहे के 40 टन स्क्रेप को भट्ठी में पिघला रहे थे। लेकिन इस स्क्रेप में कोई विस्फोटक पदार्थ था, जिससे एकाएक विस्फोट होने लगा। भट्ठी का लावा दूर तक फैल गया। आस-पास काम कर रहे चार मजदूर बुरी तरह से झुलस गये और कई मजदूरों की झुलसने की खबर आ रही है।

इस इस्पात फैक्ट्री में पहले भी कई बार भट्ठी फटने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके पहले भी मजदूरों की मौत हो चुकी हैं। इसके बावजूद यहां हमेशा मजदूरों की सुरक्षा को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन लापरवाह बना रहता है। इस फैक्ट्री में बाहर से लोहे का स्क्रेप मंगाया जाता है। फिर उसे भारी भरकम भट्ठियों में पिघलाया जाता है। भट्ठियां इतनी बड़ी होती हैं कि इनमें एक बार में 40 से 50 टन तक का लोहा पिघलाया जा सकता है।यह हादसा भी उस समय हुआ, जब एक भट्ठी में 40 टन लोहा पिघलाया जा रहा था।

25 जनवरी की सुबह हुए इस हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों को आनन-फानन में फैक्ट्री के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक मजदूर को कानपुर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

रिमझिम इस्पात फैक्ट्री का मालिक योगेश अग्रवाल है। पुलिस प्रशासन की दलील है कि फैक्ट्री मालिक व प्रबंधन के खिलाफ कोई भी रिपोर्ट देने के लिए मजदूर तैयार नहीं है। ये दिखाता है कि फैक्ट्री मालिक को बचाने के लिए शासन प्रशासन कोई करवाईं नहीं कर रहा है। आज इस तरह की घटनाओं से साफ़-साफ़ दिखता है कि फैक्ट्री मालिकों की मुनाफे की हवस इतनी बढ़ चुकी है कि जो सुरक्षा मानक बनाये भी गये हैं उनको ताक पर रख दे रहे हैं और मजदूरों की जानें ले रहे हैं।

May be an image of 6 people

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि