इतिहास में नाम दर्ज कराने की ख्वाहिशें

/itihaas-men-naam-darj-karane-ki-khwaahasen

आजकल इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने की बहुत सारे लोगों की ख्वाहिशें प्रबल हो उठी हैं। बहुत साल नहीं हुए जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि इतिहास उनका अलग ढंग से मूल्यांकन करेगा। अब वर्तमान मुख्य न्यायाधीश चन्द्रचूड़ ने कहा है कि उन्हें इस बात की जिज्ञासा है कि इतिहास उन्हें किस नजर से देखेगा। देश के प्रधानमंत्री तो आश्वस्त हैं ही कि वे युग पुरुष हैं जो हिन्दुओं को बारह सौ साल की गुलामी से मुक्त कराने के लिए अवतरित हुए हैं। हाल में तो उन्होंने और आगे जाकर खुद को अजैविक घोषित कर दिया। 
    
उपरोक्त लोगों के अलावा आज अनगिनत महानुभाव हैं जो चाहते हैं कि इतिहास में उनका नाम दर्ज हो। स्वभावतः ही वे एक महान शख्सियत के तौर पर इतिहास में दर्ज होना चाहते हैं। बदनाम व्यक्ति के तौर पर कौन अपना नाम दर्ज कराना चाहेगा?
    
वैसे यह अजीबोगरीब परिघटना है। जमाना जितना ओछा होता जा रहा है उतना ही खुद को महान समझने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। या शायद यह कहना ज्यादा सही होगा कि खुद को महान समझने की प्रवृत्ति इसीलिए बढ़ रही है कि जमाना ओछा होता जा रहा है। 
    
महान ऐतिहासिक व्यक्ति महान ऐतिहासिक परिवर्तनों के साथ ही पैदा होते हैं। वे ऐतिहासिक परिवर्तनों में होने वाले घात-प्रतिघात के उत्पाद होते हैं। उन परिवर्तनों के दौरान उन परिवर्तनों में सहायक प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। प्रतिभाएं फलती-फूलती हैं और उन प्रतिभाओं के धनी व्यक्ति छलक कर इतिहास की सतह पर आ जाते हैं जो बाद में ऐतिहासिक व्यक्ति के तौर पर याद किये जाते हैं। 
    
इसका मतलब यह भी है कि जब महान ऐतिहासिक परिवर्तन न हो रहे हों तब महान ऐतिहासिक व्यक्ति भी पैदा नहीं हो सकते। ऐतिहासिक ठहराव की अवस्था में व्यक्तित्व भी ठहराव का शिकार हो जाते हैं। वे कुएं या तलैया के मेढ़क बन जाते हैं। मुहावरे के अनुसार वे कूपमंडूक होते हैं। लेकिन ठीक इसीलिए कि वे कूपमंडूक हैं वे खुद को महान समझ सकते हैं। यह तब और होता है जब वे ऐतिहासिक दृष्टि से शून्य होते हैं या उनकी ऐतिहासिक दृष्टि अत्यन्त संकीर्ण होती है। 
    
पूंजीपति वर्ग के साथ हमेशा ही रहा है कि उसकी ऐतिहासिक दृष्टि अत्यन्त संकीर्ण रही है। और आज जब वह अपने ऐतिहासिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है तब तो यह दृष्टि लगभग गायब ही हो गई है। 
    
रही हिन्दू फासीवादियों की बात तो वे पैदाइशी अतीतजीवी हैं। वे सड़ी-गली मध्यकालीन संस्कृति को उतनी ही पतित पूंजीवादी उपभोक्तावादी संस्कृति से मिलाने के हामी हैं। वर्तमान युग पुरुष खुद को फकीर घोषित करता है और अपना नाम कढ़ा हुआ लखटकिया सूट पहनता है। 
    
ये सारे लोग महानता-महानता का खेल खेल सकते हैं। दुर्भाग्यवश उनके बीच होड़ इतनी ज्यादा है कि वे एक-दूसरे को महानता का तमगा नहीं दे सकते। बल्कि कईयों को तो खुद को महान साबित करने का यही रास्ता दीखता है कि वे दूसरों को (अतीत व वर्तमान दोनों) पददलित करें।
    
वैसे राज्य नियंत्रण के इस जमाने में एक काम किया जा सकता है। सरकार कोई ‘ऐतिहासिक व्यक्ति मंत्रालय’ बना सकती है। समय-समय पर वह मंत्रालय लोगों को ऐतिहासिक व्यक्ति घोषित करता रहेगा जैसे आजकल भारत रत्न घोषित किया जाता है। नरेन्द्र मोदी तो अजैविक हो ही गये हैं तो शुरूआत अमित शाह और योगी आदित्यनाथ से की जा सकती है। न्यायाधीशों में रंजन गोगोई सबसे उपयुक्त उम्मीदवार होंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश को भी सूची में रखा जा सकता है। हां, बेचारे विपक्षी जरूर छूट जायेंगे। लेकिन वे इसकी भरपाई कभी सत्ता में आने पर कर सकते हैं। 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।