मांसाहार और सदाचार

/maansaahaar-aur-sadaachaar

मोहन भागवत, मोदी, शाह, योगी, सरमा धार्मिक ध्रुवीकरण के माहिर खिलाड़ी हैं। कोई भी ऐसा मौका नहीं होता है जहां ये अपनी चाल से बाज आते हैं।
    
अगले वर्ष इलाहाबाद (बदला हुआ नाम प्रयागराज) में महाकुम्भ मेले का आयोजन होना है। यह एक धार्मिक आयोजन है और इसकी सदियों पुरानी परम्परा है। इस मेले में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर योगी के पहले फरमान का एक ही मतलब था कि वहां आम मुसलमान छोटी-बड़ी दुकानदारी के लिए न जाये। अब नया फरमान है कि कुम्भ मेले में उन्हीं पुलिस वालों की ड्यूटी लगेगी जो कि मांसाहार न करते हों। कहीं ये फरमान योगी कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं पर भी लागू कर देते तो पता लगता कि लाखों की संख्या कुछ हजार में ही सिमट जाती। योगी ने बड़ी ही धूर्तता के साथ मांसाहार को सदाचार से जोड़ दिया है। कभी सावन के महीने में तो कभी नवरात्र में ये मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हैं।
    
हिन्दू ब्राह्मणवादी मूल्यों में मांसाहार को गलत ठहराया जाता है। यद्यपि भारत सहित दुनिया भर के अधिकांश हिन्दू न केवल शौक से मांसाहार करते हैं बल्कि कई धार्मिक अनुष्ठानों में पशुबलि का प्रचलन है। देश के कई भागों में मछली को पूजा में चढ़ाया जाता है। अब क्योंकि मांसाहार देश के धार्मिक अल्पसंख्यकों में आम प्रचलन में है और उन्हें किसी न किसी बहाने निशाने पर लेना है इसलिए मोदी-योगी जैसे धार्मिक-राजनैतिक पाखण्डी मांसाहार को निशाने पे लेते रहते हैं। कोई इनको जाकर बताये कि मांसाहार या शाकाहार का नैतिकता, सदाचार से कोई लेना-देना नहीं है। कोई इनको जाकर बताये कि दुनिया में अहिंसा का सिद्धान्त देने वाले महात्मा बुद्ध मांसाहारी थे और दुनिया को फासीवाद की आग में झुलसाने वाला हिटलर शाकाहारी था। वैसे मोदी, योगी भी घोषित तौर पर शाकाहारी हैं। 

 

इसे भी पढ़ें :

गौहत्या, धार्मिक भावनायें और फासीवाद

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।