मधुशालाएं खुलवाकर स्कूलों पर है ताला
हां तुमने बच्चों की शिक्षा पर है डाका डाला
पढ़ने का हक छीन रहे हो
लड़ने का हक छीन रहे हो
झूठ भरी इस दुनिया में
सच कहने का हक छीन रहे हो
छीन लिया बच्चों के मुंह से
एम डी एम का भी निवाला
मधुशाला खुलवाकर स्कूलों पर है ताला
हां तुमने बच्चों की शिक्षा पर है डाका डाला
विद्यालय जो दूर हो रहे
शिक्षक भी मजबूर हो रहे
शिक्षा बजट घटाकर भी तो
तुम सभी मशहूर हो रहे
कोई नहीं होगा बच्चों को विद्यालय पहुंचाने वाला
धन्य रहे तुम मोदी-योगी-धामी
धन्य तुम्हारी नीति
तुम क्या जानो हम गरीबों के बच्चों पर क्या बीती
शिक्षा के अधिकार का तो
अब निकल रहा दिवाला
मधुशालाएं खुलवाकर स्कूलों पर है ताला
हां तुमने बच्चों की शिक्षा पर है डाका डाला
-राजेन्द्र पाण्डेय