सैमसंग मज़दूरों की हड़ताल दूसरे महीने भी जारी

/samsung-majadooron-ki-hadataal-dusare-mahine-bhi-jaari

चेन्नई के श्रीपेरम्दूर में जारी सैमसंग मज़दूरों की हड़ताल दूसरे महीने में प्रवेश कर चुकी है। इस बीच सरकार और कम्पनी लगातार हड़ताली मज़दूरों के प्रति षड्यंत्र रच रहे हैं और उनकी हड़ताल को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनके इन प्रयासों के फलस्वरूप करीब एक तिहाई मज़दूर काम पर जा चुके हैं लेकिन अभी भी 1000 के लगभग मज़दूर हड़ताल पर डटे हैं।

राज्य सरकार के मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, श्रम विभाग जहाँ हड़ताल को खत्म करवाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडवीया ने भी तमिलनाडु के श्रम मंत्री को हड़ताल ख़त्म करने के लिए पत्र लिखा है। केंद्र व राज्य की सरकारों को डर है कि अगर हड़ताल लम्बी चलती है तो विदेशी निवेश प्रभावित हो सकता है और साथ ही भारत को चीन की तरह दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का उनका सपना टूट न जाए।

सैमसंग कम्पनी प्रबंधन ने 7 मज़दूरों की एक कमेटी के साथ वार्ता कर मामले का हल निकालने की बात की। जबकि ये 7 मज़दूर हड़ताली मज़दूर ही नहीं थे। राज्य सरकार की तरफ से भी इसी आशय का बयान जारी किया था। अखबारों ने भी इस बयान को प्रमुखता से छापा। यह इस बात को दिखाता है कि सरकार, कम्पनी और पूंजीवादी प्रचार तंत्र किस तरह मज़दूरों को भरमाने की चाल चल रहा है। साथ ही जनता में मज़दूरों के आंदोलन को जनता के बीच बदनाम करने की चाल चल रहा है।

पूंजीवादी प्रचार तंत्र कम्पनी की तरफ से दिये जा रहे बयानों को इस तरह पेश करता है ताकि कम्पनी की साफ स्वच्छ छवि लोगों में बने। जैसे कम्पनी प्रबंधन कहता है कि हमारे यहाँ सभी तरह के नियम क़ानूनों को लागू किया जाता है। हम अपनी कम्पनी के कर्मचारियों के लिए साफ सुथरा माहौल रखते हैं। हमने हड़ताली मज़दूरों की सभी मांगों को मान लिया है। लेकिन दूसरी तरफ कम्पनी हड़ताली मज़दूरों के खिलाफ साजिश रच कर उनकी हड़ताल को तोड़ने पर तुली है।

हकीकत यह है कि जब मज़दूर कम्पनी में रहकर अपनी मांगों को उठा रहे थे तब सैमसंग प्रबंधन ने उनको परेशान करने के लिए टी वी वाले विभाग से ए सी विभाग में भेज दिया गया। जबकि उन्हें इस काम का कोई अनुभव नहीं था। मज़दूरों का कहना है कि उनको घंटों तक अकेले ही कमरे में छोड़ दिया जाता था और उनसे तरह तरह के प्रश्न पूछे जाते थे। उनको छुट्टी देने से मना कर दिया जाता था। ओवरटाइम में ज्यादा देर तक रोका जाता था।

सैमसंग के ये हड़ताली मज़दूर् सीटू के साथ मिलकर यूनियन बना रहे हैं। सैमसंग प्रबंधन सीटू के साथ यूनियन न बनाकर एक मज़दूर् कमेटी बनाने की बात कर रहा है। इस कमेटी में भी वह अपने समर्थकों को भरना चाहता है। सीटू सीपीएम से जुड़ी ट्रेड यूनियन है जो वर्तमान मुख्यमंत्री स्टालिन का समर्थन करती रही है। यह दिखाता है कि पूंजीवादी व्यवस्था की समर्थक पार्टी की ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में बनी यूनियन को भी कम्पनी प्रबंधक मान्यता देने को तैयार नहीं है।

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।