वर्तमान आंदोलन और न्यायपालिका

Published
Sat, 08/01/2026 - 15:50
/vartaman-aandolan-and-nyaaypalika

जब भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लोगों ने देखा कि बिना नेम प्लेट पुलिस वाले, सादी वर्दी में तैनात गुंडे-लाठी डंडे लिए हुए नियम विरुद्ध पुलिस के साथ खड़े थे और लड़कियों और लड़कों पर क्रूरता से लाठी मार रहे थे। यह लाठियां प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत की रीढ़ तोड़ रही थीं। लाठियां नियम के विरुद्ध सर पर भी मारी गईं और उनमें से एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में है। पूंजीवादी कार्यपालिका ही नहीं न्यायपालिका भी जख्मी है, बल्कि कोमा में है।
    
आज जरूरत है कि छात्र और उनके किसान, मजदूर, मध्यवर्ग की जनता सरकार ही नहीं न्यायपालिका को ‘जन अदालत’ में पेश करे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली जजों की बेंच ने 20 जुलाई के जनता के मासूम बच्चों के खिलाफ सरकार के अघोषित युद्ध की और गैर कानूनी रूप से दमन के खिलाफ उपलब्ध वीडियो को पेश करने की इजाजत न देकर पुनः यह साबित किया है कि न्यायपालिका भी (पूंजीवादी) राज्य सत्ता का ही एक अंग है। यानी, भारत के पूंजीवादी जनतंत्र में मामला अब कार्यपालिका के एक मामूली प्यादे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बहुत आगे निकल चला है। अब तो बस जनता को फैसला करना है कि वह विभिन्न रंग-रूपों वाली पार्टियों और इस आउट आफ डेट हो चुकी व्यवस्था का क्या करे। जनता को अपनी जन अदालत लगानी है, जनता को अपनी संसद बुलानी है जैसे कि 6 साल पहले किसान आंदोलन के दौरान किसान संसद का आयोजन किया गया। किसानों, मजदूरों आदि व्यापक जनता को अपने बच्चों के साथ इसमें आना चाहिए।
    
प्रश्न इसलिए भी है कि वर्तमान नेतृत्व जिसकी कोई भी स्पष्ट राजनीतिक समझ नहीं है, वह केवल एक पंचमेल खिचड़ी विचारधारा है जहां अंबेडकर, भगत सिंह आदि अलग-अलग विचारधाराओं के व्यक्तियों की मात्र तस्वीर लगाना ही अपनी राजनीतिक लाइन है जो कि कोई भी स्पष्ट राजनीतिक लाइन नहीं है। अन्यथा तो आने वाले समय में बिना किसी स्पष्ट क्रांतिकारी नेतृत्व के इस आंदोलन का भविष्य क्या होगा सिर्फ अटकलों का विषय रहेगा।     -डा. उमेश चंदोला
 

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।