17 वर्षीया किशोरी की हत्या पर आक्रोश

/17-varsheeya-kishori-ki-hatyaa-par-akrosha

फरीदाबाद/ 30 अक्टूबर की देर रात 2ः00 बजे से 17 वर्षीय किशोरी एसी नगर झुग्गी मजदूर बस्ती फरीदाबाद से संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई थी। परिवारजनों द्वारा पास की कोतवाली में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अगली सुबह 10ः00 बजे हुड्डा ग्राउंड, सेक्टर 12 नगर निगम के ट्रैक्टर टैंकर में पानी का छिड़काव कर रहे नगर निगम के कर्मियों द्वारा टैंकर के अंदर एक किशोरी की लाश देखी गई। जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर लाश की पहचान 17 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। साथ ही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का भी अंदेशा है हालांकि इस पर पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। 7 नवंबर 2024 को फरीदाबाद जन संघर्ष समिति के आह्वान पर शहर के सामाजिक व मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा पीड़ित परिवार से मुलाकात की गयी। 
    
इस तरह की घटनाओं से ये साफ पता चलता है कि शहर में अपराधियों के हांसले बुलंद हैं। यह पुलिस प्रशासन के लिए शर्म की बात है कि महज 200 मीटर की दूरी पर कोतवाली होने के बावजूद गुमशुदगी की रिपोर्ट होने के बावजूद नगर निगम के टैंकर में किशोरी की लाश मिलती है। एक गरीब मुस्लिम मजदूर परिवार की 17 वर्ष 8 महीने की बेटी जो अपने माता-पिता के साथ एसी नगर बस्ती में रह रही थी और बारहवीं कक्षा की छात्रा थी, इस तरह की दरिंदगी का शिकार हो जाती है। जानकारी के अनुसार उसका बलात्कार कर पानी के टैंकर में डुबोकर हत्यारों ने हत्या कर दी। 
    
इस तरह की घटनाएं शहर में लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस तरह की घटनाएं आम गरीब लोगों में डर और दहशत का माहौल पैदा कर रही हैं। आज सत्ता में बैठी डबल इंजन की सरकार अपने घोर महिला विरोधी चरित्र के कारण इस तरह की घटनाओं को सिरे से खारिज करने व कहीं-कहीं तो पीड़ित को ही दोषी साबित करने में लग जाती है। भाजपा सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने के बजाय इनके खिलाफ लड़ने वाले लोगों को ही परेशान करने का काम करती है। ऐसा इसलिए भी है कि खुद महिला सुरक्षा का दम भरने वाली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे देने वाली इनकी पार्टी के विधायक, सांसद इस तरह के अपराधों में लिप्त हैं। कुलदीप सेंगर से लेकर बृज भूषण, पुलकित आर्य तक को ये संरक्षण देते आये हैं। और बलात्कार के अपराधियों को फूलमालायें पहनाते आये हैं। 
    
आज उपभोक्तावादी पूंजीवादी संस्कृति और महिला विरोधी हिंदू फासीवादियों के ऐसे गठजोड़ को कमजोर करने के लिए हर तरफ से संघर्ष की आवाजों का बुलन्द होना अति आवश्यक बन जाता है। 
    
इसी तरह की आवाज आज फरीदाबाद के स्तर पर फरीदाबाद जन संघर्ष समिति बन रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद जन संघर्ष समिति के प्रबुद्ध जनों ने पीड़ित परिवार से मिलकर पीड़ित परिवार के साथ अपनी एकता व संवेदना प्रकट की और साथ ही उनको यह हौंसला दिलाया कि यह लड़ाई अकेले उनकी नहीं है।
    
इसके बाद फरीदाबाद जन संघर्ष समिति द्वारा पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली में जाकर केस की जांच के सिलसिले में जानकारी हासिल की गई। साथ ही शासन प्रशासन को भी चेताया गया कि अब इस संघर्ष में फरीदाबाद जन संघर्ष समिति और शहर के तमाम मजदूर संगठन भी शामिल हैं।
        
-फरीदाबाद संवाददाता

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि