....और मियां ट्रम्प टापते रह गये

/and-miyaan-trump-taapate-rah-gaye

डोनाल्ड ट्रम्प जब से दुबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बने तब से वे ऐसे-ऐसे कारनामे कर रहे हैं कि अनायास ही वे महान स्पेनिश लेखक मिगुएल डे सर्वेंट्स के उपन्यास ‘डॉन क्विगजोट’ के पात्र सांजोपाजा की याद दिला देते हैं। उनकी शांति स्थापित करने की स्व निर्मित कथाओं के आधार पर उन्होंने शांति के नोबेल पुरूस्कार पर अपना दावा पेश किया था। उन्हें पुरूस्कार मिले इसके लिए उन्होंने न जाने किस-किस से अपने लिए पैरवी करवायी। इनमें बलूचों पर बमबारी करने वाले पाकिस्तान की सेना का अध्यक्ष आसीम मुनीर था तो गाजा पट्टी में नरसंहार का अपराधी नेतन्याहू भी था। जिसके सिर पर यौन अपराध से लेकर दुनिया में व्यापार युद्ध छेड़ने का आरोप है वह अपने लिए शांति का नोबेल पुरूस्कार चाहता है। और उसकी पैरवी करने वाले भी उसी की तरह के युद्धोन्मादी, अपराधी और शांति के दुश्मन हैं। 
    
खैर! इस साल के शांति के नोबेल पुरूस्कार की घोषणा हुयी और वेनेजुएला की एक महिला राजनेता मारिया कोरीना मचादो को यह पुरूस्कार दे दिया गया। पुरूस्कार देने वाली कमेटी ने मारिया की तारीफ में कसीदे गढ़े और कहा यह पुरूस्कार ‘‘ऐसी महिला को जा रहा है जिन्होंने गहराते अंधेरे के बीच लोकतंत्र की लौ को जलाए रखा है’’। 
    
मारिया कोरीना क्या है इसका आसानी से अनुमान तब लग जाता है जब उन्होंने अपना पुरूस्कार वेनेजुएला की जनता के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को समर्पित कर दिया। इस रूप में ट्रम्प खुद को खुश कर सकते हैं कि आखिर में इस साल पुरूस्कार तो उन्हीं को समर्पित हो गया है। 
    
मारिया भी बांग्लादेश के नोबेल प्राप्त मोहम्मद युनूस की तरह ही हैं। वे वेनेजुएला में अमेरिका के आशीर्वाद से सत्ता की प्रबल दावेदार हैं। 
    
असल में लम्बे समय से तेल और गैस से सम्पन्न वेनेजुएला अमरीकी साम्राज्यवाद की आंखों में खटक रहा है। पहले हृयूगो शावेज और अब निकोलस मुदरो उसको आंखें दिखाते रहे हैं। शावेज ने तो वेनेजुएला के तेल और गैस का राष्ट्रीयकरण कर अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। अमेरिकी साम्राज्यवाद पहले शावेज को सत्ता से हटाने के सब यत्न करने के बाद असफल रहा तो अब वह यही काम मुदरो के साथ करना चाहता है। और यहां तक कि अब मियां ट्रम्प उस पर सीधे हमले की धमकी दे रहा है। अमेरिकी साम्राज्यवाद के घृणित मंसूबों के लिए मारिया कोरीना मचादो एक मोहरा भर है। 
    
मारिया की साख बढ़ाने और महिमामण्डन करने के लिए ही उन्हें शांति का नोबेल पुरूस्कार दिया गया। मियां ट्रम्प को भले ही शांति का नोबेल पुरूस्कार न मिला हो परन्तु उनकी अपनी चेली को तो मिल ही गया है।  

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।