अपनी-अपनी परंपरा

अल-बरूनी ग्यारहवीं सदी में भारत आया था। वह सालों तक भारत में रहा। वह ज्ञान-विज्ञान का पिपासु था। भारत आने का उसका उद्देश्य भी यही था कि वह हिन्दुस्तान के ज्ञान-विज्ञान से परिचित हो। इसके लिए उसने संस्कृत भी सीखी। सालों तक यहां रहने के बाद उसने यहां जो जाना-सीखा उसके आधार पर एक किताब भी लिखी। आज भी इतिहासकारों को तब के भारत के बारे में जानने के लिए उस किताब से काफी सामग्री मिलती है। 
    
उस किताब में अल-बरूनी ने एक रोचक बात का जिक्र किया है। उसने लिखा है कि भारत के खगोलशास्त्रियों को सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण का वास्तविक कारण पता है। इसके बावजूद इसके सबसे बड़े खगोलशास्त्री भी अपनी किताब में सही कारण का वर्णन करने के साथ-साथ राहु-केतु वाली कथा का भी वर्णन करते हैं। अल-बरूनी इसके लिए उनकी आलोचना करता है कि वे वैज्ञानिक सही वैज्ञानिक बात जानते हुए भी पोंगापंथियों के सामने आत्मसमर्पण करते हैं और इस तरह विज्ञान का नुकसान करते हैं। 
    
अल-बरूनी के वर्णन से एक बात स्पष्ट है। भारत में पहले भी विज्ञान और पोंगापंथ के बीच संघर्ष मौजूद था और वैज्ञानिक पोंगापंथियों के सामने आत्मसमर्पण करते थे। वे यह लालच में करते थे या भय के कारण यह स्पष्ट नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या भाष्कराचार्य और वराहमिहिर जैसे प्रतिष्ठित खगोलशास्त्री आज के भारतीय वैज्ञानिकों की तरह नारियल फोड़ने वाले पोंगापंथी वैज्ञानिक थे? जो भी हो, इतना तो स्पष्ट है कि जिसे भारतीय परंपरा कहते हैं, उसमें विज्ञान और पोंगापंथ दोनों मौजूद थे तथा दोनों के बीच संघर्ष भी था। 
    
इतिहास की इन बातों का यहां जिक्र करने का मकसद है। पिछले सालों में लगातार इस तरह की खबरें आती रही हैं कि देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में ज्योतिष विद्या, भूत-प्रेत विद्या इत्यादि का विषय पढ़ाई और शोध के लिए शामिल किया जा रहा है। वैदिक गणित की तो वैसे भी लम्बे समय से चर्चा होती रही है। 
    
जब लोग इन गैर-वैज्ञानिक या पोंगापंथी चीजों को उच्च शिक्षण संस्थानों के विषयों में शामिल करने पर सवाल उठाते हैं तो हिन्दू फासीवादी इसका जवाब देते हैं यह भारतीय परंपरा के अनुरूप है। कि सवाल उठाने वाले भारतीय परंपरा पर सवाल उठा रहे हैं। वे भारतीय संस्कृति के विरोधी हैं, इत्यादि।
    
यह सही है कि ज्योतिष शास्त्र, भूत विद्या, इत्यादि भारतीय परंपरा में थे। बिलकुल उसी तरह जैसे चरक, सुश्रुत, आर्यभट्ट इत्यादि वैज्ञानिक भारतीय परंपरा में थे। यह भी संभव है कि भाष्कराचार्य और वराहमिहिर की तरह विज्ञान और पोंगापंथ साथ-साथ रहे हों। 
    
अब सवाल यह उठता है कि भारत की विशाल और समृद्ध परंपरा से कौन क्या चुनता है। कौन विज्ञान को चुनता है, कौन पोंगापंथ को? यह इस बात पर निर्भर करता है कि आज कौन विज्ञान को स्वीकार करता है और कौन पोंगापंथ को। 
    
हिन्दू फासीवादियों के लिए इसमें कोई दुविधा नहीं है। उन्होंने पोंगापंथ को चुन रखा है। उन्हें विज्ञान से कुछ भी लेना-देना नहीं है। तकनीक, वे उसी पश्चिम से आयातित कर लेंगे जिसे वे दिन-रात कोसते हैं। इसीलिए वे लगातार सारे उच्च शिक्षण संस्थानों की दुर्गति कर रहे हैं और उनमें ज्योतिष विद्या और भूत विद्या जैसे विषय भर रहे हैं। 
    
आज अल-बरूनी होता तो वह हिन्दू फासीवादियों को उससे कई गुना हिकारत की नजर  देखता जितना उसने तब किया था। 

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?