बड़े लोगों की बड़ी बात

/bade-longon-ki-badi-baat

अपने देश में पिछले कुछ सालों से लगातार आरोप लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूंजीपति गौतम अडाणी के बीच यारी है। कि 2002 से अब तक अडाणी के लगातार बड़े से बड़े बनते जाने के पीछे मोदी का हाथ है- पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और फिर देश के प्रधानमंत्री के तौर पर। यदि कुछ सालों में अडाणी देश के दूसरे नंबर के पूंजीपति बन गये तो मोदी की कृपा से ही। बदले में अडाणी ने मोदी और उनकी पार्टी को बेशुमार पैसा दिया- चुनाव लड़ने और सांसदों-विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए। दोनों ने एक दूसरे को चमकाया- एक ने राजनीति में और दूसरे ने व्यवसाय में। 
    
मोदी और उनकी पार्टी दोनों ही इस यारी से इंकार करती रही है। कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी चाहे जितना ‘मोदानी’ की बात करते रहें पर मोदी और भाजपा अपने इंकार पर डटे हुए हैं। 
    
अब इसकी तुलना मोदी और हिन्दू फासीवादियों के स्वर्ग यानी संयुक्त राज्य अमेरिका से करें। अभी हालिया चुनाव में दुनिया के सबसे धनी आदमी एलन मस्क ने वहां के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का खुल कर समर्थन किया। वे दोनों एक साथ खुलकर मंच पर नजर आये। दोनों ने एक-दूसरे की दोस्ती की कसमें खायीं। और तो और मस्क ट्रंप के परिवार में भी शामिल हो गये- कम से कम पारिवारिक फोटो में। मस्क ने ट्रंप के चुनावी प्रचार में अरबों रुपये खर्च किये। यहां तक कि लोगों को ट्रंप के साथ लाने के लिए उन्होंने एक लाटरी योजना भी शुरू कर दी। 
    
चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीत गये। वे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। अपने नये मित्र एलन मस्क का शुक्रिया अदा करने के लिए ट्रंप ने उन्हें अपनी सरकार में स्वयं सरकार को ही छोटा करने के लिए नियुक्त करने का फैसला किया है। वे सरकारी विभागों को बंद करके और उनमें छंटनी करके सरकारी खर्च को एक चौथाई या एक तिहाई कम करेंगे। स्वयं सरकारी खर्चे से अरबों डालर कमाने वाले मस्क आम अमरीकियों को सरकारी नौकरी से निकालेंगे। ऐसा करके वे और ज्यादा सरकारी पैसा अपनी जेब में डालने का रास्ता साफ करेंगे। मस्क ने ट्रंप को जिताया अब ट्रंप सरकारी पैसा मस्क पर लुटायेंगे। और इसका रास्ता भी स्वयं मस्क ही साफ करेंगे। 
    
भारत में मोदी और अडाणी का रिश्ता वही है जो अमेरिका में ट्रंप और मस्क का है। बस फर्क केवल इतना है कि एक छिपा है और दूसरा खुला। एक छिपाया जाता है, दूसरे को दिखाया जाता है। एक में इंकार किया जाता है, दूसरे में स्वीकार। एक जगह छिपाने के लिए झूठ पर झूठ बोला जाता है जबकि दूसरी जगह इसकी कोई जरूरत नहीं पड़ती। एक जगह इसके लिए हद दर्जे का पाखंड करना पड़ता है जबकि दूसरी जगह इसकी कोई जरूरत नहीं पड़ती। 
    
यह फर्क भारत जैसे पिछड़े पूंजीवादी देश और अमेरिका जैसे विकसित साम्राज्यवादी देश का फर्क है। कहने के लिए एक दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और दूसरा दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र। पर दोनों लोकतंत्र के व्यवहार में यह फर्क दिखता है कि पूंजीवाद में पैसे की माया क्या है और कैसे पूंजीवादी विकास के साथ इस माया की शर्म-हया खत्म होती जाती है। 
    
अमरीकी लोकतंत्र में पैसे द्वारा खरीद-फरोख्त बेहद आम है और कानूनी है। वहां पूंजीपति खुलेआम चुनाव में पैसा दे सकते हैं। वहां संसद में पैसे लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं। इसके लिए राजधानी में सैकड़ों संस्थाएं और हजारों व्यक्ति लगे हुए हैं। पूंजीपति और कंपनियां पैसे से सरकारी नीतियां बनवा-बदलवा सकती हैं। कुल मिलाकर सारा खेल खुला फर्रुखावादी है। 
    
भारत में भी यह सारा कुछ होता है। पर यहां इस सबको गैर-कानूनी माना जाता है। इसीलिए इसे छिपाया जाता है। अडाणी और अंबानी का पूरा इतिहास इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। भारत में यह पहले भी होता था पर अंबानी-अडाणी के काल में यह सब चरम पर पहुंच गया। 
    
मोदी एण्ड कंपनी अमरीकी माडल के मुरीद हैं। उनकी सारी नीतियां अमरीकी तर्ज पर हैं। पर उनकी बदकिस्मती से भारत का लोकतंत्र अमरीकी माडल पर नहीं चल रहा है। इसीलिए उन्हें इतना झूठ-फरेब करना पड़ रहा है। यदि वे भारतीय राजनीति में और ज्यादा टिके रहे तो वे इस मामले में भी यहां अमरीकी माडल लागू करने का प्रयास करेंगे। तब मोदी को अडाणी का नाम आते ही बगलें झांकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि