भारत : सबसे ज्यादा आबादी वाला देश

    पिछले दिनों यह खबर आयी कि भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया। ऐसे मौके पर मजाकिया ढंग से देश के रहनुमा को बधाई दी जा सकती है। वाह गुरू! तुम तो विश्व गुरू बन गये। और किसी मामले में तो नहीं भी पर जनसंख्या के मामले में तो बन ही गये। 
    लेकिन इस बधाई को कोई लेना नहीं चाहेगा। मोदी जी तो बिल्कुल भी नहीं। परन्तु भाजपा, आर एस एस, विश्व हिन्दू परिषद वालों को तो यह बधाई अवश्य ही लेनी चाहिए क्योंकि ये बेचारे हिन्दुओं की आबादी कम होने का रोना रोते रहते हैं। कई-कई तो खुलेआम हिन्दुओं से कहते रहते हैं कि दस-दस बच्चे पैदा करो! सच्चाई तो यह है कि देश को आबादी के मामले में दुनिया का नम्बर वन देश बनाने में सबसे ज्यादा योगदान हिन्दुओं का ही है। इस मामले में सबसे ज्यादा बधाई के पात्र हिन्दू हैं। मुस्लिम इसके बाद। और बाकी तो इस मामले में कुछ खास नहीं कर सके। पारसी तो सिकुड़ते ही जा रहे हैं। क्या भारत की आबादी भारत के लिए कोई समस्या है। मजे की बात यह है जो कल तक जनसंख्या वृद्धि की आलोचना करते थे वे आज यह बताते फिर रहे हैं कि कैसे भारत की जनसंख्या भारत की ताकत है। कुछ तो बता रहे हैं चीन बूढ़ा हो रहा है और भारत जवान है और लम्बे समय तक जवान रहेगा। 
    असल में जनसंख्या को लेकर मचाई गयी चीख-पुकार अब भारत के लिए गर्व की कम शर्मिन्दगी का कारण ज्यादा बन गयी है। इसलिए मोदी जी ने देशवासियों को कोई बधाई नहीं दी। नहीं तो वे जिस क्षण भारत चीन को पीछे छोड़ता ठीक उसी क्षण का पीछा करते और कोई महा आयोजन (विग इवेंट) करवा देते। देशवासियों से अपील की जाती कि जो शिशु भारत को आबादी में नम्बर वन बनायेगा उसको एक अरब रुपये का पुरुस्कार दिया जायेगा। मां-बाप को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। उन्हें जीवन भर भारत सरकार के अतिथि के रूप में पूरे भारत में कहीं भी आने-जाने की यात्रा मुफ्त दी जायेगी। भारत सरकार के अतिथि गृह में एक कमरा उनके लिए बुक रहेगा। 
    कभी अगर भारत सरकार ने यदि जनसंख्या के वैज्ञानिक सिद्धान्त को पढ़़ाया होता तो इस तरह से उसकी जुबान पर ताला नहीं लगा होता। कुल जनसंख्या के बजाय किसी देश की आबादी को जनसंख्या घनत्व से ज्यादा अच्छे ढंग से मापा जा सकता है। जनसंख्या घनत्व (कुल आबादी/कुल भूमि वर्ग किलोमीटर में) के हिसाब से भारत का स्थान बहुत नीचे है। विकीपीडिया के अनुसार उसका स्थान 29 वां है। कुछ वर्ष पहले तक इजरायल और भारत का जनसंख्या घनत्व लगभग बराबर रहा है। ठीक इसी तरह चीन का स्थान जनसंख्या घनत्व के अनुसार 84वां है। 
    वैज्ञानिक जनसंख्या सिद्धान्त यह भी बताता है कि किसी देश में एक समय क्यों कर जनसंख्या वृद्धि होती है और फिर कैसे यह वृद्धि दर गिरने लगती है। और फिर एक समय बाद जनसंख्या या तो स्थिर या फिर गिरने लगती है। विकीपीडिया के अनुसार भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 2022 में लगभग 0.68 फीसदी थी। वर्ष 1971 से इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। 1981 में 2.47 फीसदी, 1991 में 2.39 फीसदी और 2001 में 2.15 फीसदी व 2011 में 1.77 फीसदी प्रतिवर्ष रही है। 
    2021 में जनगणना नहीं हो सकी। यह मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक है। अरविन्द केजरीवाल जब मोदी जी के अनपढ़ होने की बातें करता है तो मोदी जी भी बार-बार ऐसे काम करते हैं जो केजरीवाल की बातों की किसी रूप में पुष्टि ही कर देते हैं। भारत के इतिहास में ऐसा पहली दफा हुआ है जब जनगणना समय से नहीं की जा सकी। 

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।