भटकती आहत भावनाएं

/bhatakati-aahat-bhaavanaein

पिछले कुछ वर्षों से देश में अलग-अलग लोगों की भावनाएं समय-समय पर आहत होती रहती हैं। यह भावनाएं हैं कि किसी विशेष मामलों में आहत होती है। शायद यह भावनाएं किसी खास मौके पर आहत होने के लिए बचा कर ही रखी जाती हैं ताकि उस सही समय में भावनाएं आहत हों और आहत भावनाओं को प्रदर्शित भी किया जाए। 
    
पिछले दिनों स्टैंडअप कामेडियन कुणाल कामरा ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया साइट पर अपलोड किया। इससे शिव सैनिकों (एकनाथ शिंदे गुट) की भावनाएं आहत हो गईं। इनके समर्थकों का कहना है कि उनके नेता को गद्दार कह दिया और हमारी भावनाएं आहत हो चुकी हैं। यह रोकी हुई भावनाएं प्रकट कर दी गईं। और उन्होंने अपने नेता के ‘सच्चे समर्थक’ होने का सबूत दे दिया।
    
इन लोगों की भावनाएं हैं कि यह अपने नेताओं के मामलों में या किसी खास मौके पर ही आहत होती हैं। आज देश के अंदर भयावह बेरोजगारी का दंश देश के नौजवान भुगत रहे हैं। शिक्षा महंगी होती जा रही है। सरकारी शिक्षा की हालत लगातार दयनीय होती जा रही है। यहां पर इनकी भावनाएं आहत नहीं होती हैं। मजदूरों-मेहनतकशों के हालात लगातार दयनीय होते जा रहे हैं। मजदूरों से कई घण्टे अधिक काम लिया जा रहा है। ठेका प्रथा का बोलबाला इतना है कि किसी को अपनी नौकरी का भरोसा नहीं कब है कि कब नहीं। यहां पर इन लोगों की भावनाएं आहत नहीं होती हैं। महिलाओं के साथ में हिंसा-बलात्कार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं तब इन लोगों की भावनाएं आहत नहीं होती हैं। दलितों-आदिवासियों-अल्पसंख्यकों पर निरंतर हमले बढ़ते जा रहे हैं। मुसलमानों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। तब इनकी भावनाएं आहत नहीं होती हैं। वर्षों पहले कब्र में दफन हो चुके औरंगजेब की कब्र ने भी इनकी भावनाओं को आहत कर दिया। तथाकथित देशभक्तों की भावनाएं औरंगजेब को कब्र से खोजने निकल पड़ीं। इतिहास में दफ्न हो चुका औरंगजेब नहीं मिला तो औरंगजेब के नाम पर आज मुसलमानों को निशाना बनाया गया।
    
यह भावनाएं हैं कि भटक तो रही हैं पर सब कुछ देख नहीं पा रही हैं। इन्हें कितना देखना है; क्या देखना है, और कैसे देखना है यह भावना आहत होने वालों के मुद्दों पर ही निर्भर करता है। काश इनकी भावनाएं इतनी विशेष नहीं होती तो; आज देश के अंदर न जाने कितनी समस्याएं हैं। इन समस्याओं पर इनकी भावनाएं आहत होतीं तो देश का आम जनमानस भी इनके साथ में खड़ा होता। परंतु यहां पर कुछ मुट्ठी भर लोग अपनी आहत भावनाएं लेकर तांडव मचा रहे हैं और उनके ऊपर बैठे आका, शासन-प्रशासन अपने राजनीतिक हितों के लिए उनकी आहत भावनाओं को शह दे रहे हैं।
    
भावनाओं के नाम पर खेला जा रहा यह खेल बहुत ही जहरीला और भयावह है। इसमें नागरिकों के बोलने, उनकी फ्रीडम आफ स्पीच, उनकी अपनी भावनाएं अब व्यक्त करना इनके द्वारा अपराध बताया जा रहा है। उनके ऊपर लगातार हमले बढ़ाए जा रहे हैं। दुनिया में नेताओं से लेकर प्रभावशाली लोगों पर बातें, कविताएं, व्यंग्य आदि होते रहे हैं। यह साहित्य से लेकर सिनेमा, संस्कृति सब जगह सदियों से चला आ रहा है। लेकिन आज यह भावनाएं आहत होने का खेल व्यापक पैमाने पर खेला जा रहा है, जिसके जरिए असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।
    
आज देश की समस्याओं के लिए जिम्मेदार सत्ता में बैठे हुए लोग हैं। जनता उनके इस नाकारापन के खिलाफ आवाज ना उठाए या जनता के बढ़ रहे असंतोष को भावनाओं के नाम पर खेल में बदल दिया जाए। दरअसल आज हर चीज राजनीतिक नजरिया, नफे-नुकसान के चश्मे से देखी जा रही है। ऐसे में जनता की आवाज उठाने वाले संघर्षशील लोगों सहित साहित्यकर्मियों, संस्कृतिकर्मियों, मीडियाकर्मियों, व्यंग्यकार, कामेडियन, कार्टूनिस्ट सब निशाने पर लिए जा रहे हैं। यही फासीवादी निजाम के मजबूत होने की निशानी है। काश किसी दिन जनता की भावनाएं इनके कुकर्मों से आहत हो गईं तो उस दिन न जाने क्या होगा और यह इतिहास के किस नैपथ्य में पहुंचा दिए जाएंगे।

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।