डीप सीक से अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियां सदमे में

आधुनिक प्रौद्योगिकी खासकर आर्टिफिशियल इंटेजीलेंस के क्षेत्र में साम्राज्यवादी मुल्कों अमेरिका व चीन की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। अभी हाल में ही चीन की एक स्टार्ट अप कंपनी डीप सीक ने घोषणा कर दी कि वह अमेरिका में उत्पादित उन्नत चिप्स के बिना बेहद कम लागत पर एक उन्नत ए आई प्रणाली विकसित करने में सक्षम है।

20 जनवरी को डीप सीक ने जटिल समस्याओं को हल करने के लिए अपना आर वन माडल पेश कर दिया। विशेषज्ञों के अनुसार डीप सीक की तकनीक अभी यद्यपि गूगल व ओपन ए आई से पीछे है पर यह कम उन्नत चिप्स का उपयोग करने के चलते एक बड़ी करीबी प्रतिद्वंद्वी है। सिलिकान वैली के पूंजीपति मार्क आद्रसेन ने ट्वीटर पर लिखा कि डीप सीक आर वन उनके द्वारा देखी सबसे आश्चर्यजनक और प्रभावशाली सफलताओं में से एक है। उन्होंने इसे ए आई का स्पूतनिक क्षण करार दिया।

स्पूतनिक क्षण आम तौर पर 1957 में सोवियत संघ द्वारा पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले उपग्रह प्रक्षेपण को कहा जाता है। इस घटना ने तब अमेरिका को झकझोर दिया था।

डीप सीक के उद्घाटित होने के बाद से अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर भारी गिरावट के शिकार हो गये। ए आई चिप्स बनाने में अग्रणी कंपनी एनवीडिया के शेयरों में 17 प्रतिशत की गिरावट आयी है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 600 अरब डालर घट गया। यह शेयर बाजार के इतिहास में एक दिन में किसी भी कंपनी के लिए गिरावट का रिकार्ड था। एक और ए आई आधारित कंपनी ब्राडकाम के शेयर भी 17 प्रतिशत गिर गये।

अन्य कंपनियां जो सीधे तो ए आई से नहीं जुड़ी हैं पर इसके विकास से जुड़ी हैं, उन्हें भी झटका लगा है। ए आई आधारभूत ढांचे के लिए विद्युत हार्डवेयर की आपूर्ति करने वाली सीमेंस एनर्जी के शेयर 20 प्रतिशत गिर गये। बिजली उत्पादों की आपूर्तिकर्ता श्नाइडर इलेक्ट्रिकल के शेयर 9.5 प्रतिशत गिर गये।

अगर डीप सीक की सफलता जारी रहती है तो अमेरिका में प्रमुख ए आई फर्मों की निवेश योजनाओं पर असर पड़ेगा। 2022 में चैट जीपीटी के आगमन के साथ शेयर बाजार में ए आई बूम की शुरूआत हुई थी। इस बूम ने समूचे नास्डाक शेयर बाजार को काफी ऊंचा उठा दिया था। टेक कंपनियां इस बूम से लाभ उठाने में अग्रणी थीं। 27 जनवरी की गिरावट ने नास्डाक शेयर बाजार से लगभग 1000 अरब डालर बाजार पूंजीकरण कम कर दिया।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने ए आई के क्षेत्र में अमेरिका को वैश्विक नेता घोषित करते हुए कहा कि इसका विकास व एकाधिकार उनके मेक अमेरिका ग्रेट अगेन प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य है।

फिलहाल अमेरिका व चीन ए आई के साथ-साथ दूरसंचार, इलेक्ट्रिक वाहनों, सैन्य उपकरणों आदि के क्षेत्रों में तीखी प्रतिद्वंद्विता कर रहे हैं। यह प्रतिद्वंद्विता यह तय करने में मदद करेगी कि उभरते चीनी साम्राज्यवादी अमेरिकी साम्राज्यवाद को कितनी चुनौती दे पाते हैं।

आलेख

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं