एक व्यापारी की आत्महत्या के बाद एक छात्र नेता की दिनदहाड़े हत्या

उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में ही दिन दहाड़े एक छात्र नेता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। दिनांक 11 अप्रैल को बलिया के टी.डी. कालेज का छात्र नेता हेमन्त यादव पुत्र मनराज यादव ग्राम धड़सरा(पुर) थाना पकड़ी जिला बलिया, बलिया शहर के ही एस.सी.कालेज में परीक्षा देकर निकला ही था कि पहले ही घात लगाकर बैठे अपराधी हाकी, डण्डे, लोहे की राड आदि से हेमन्त यादव पर टूट पड़े। हेमन्त तुरंत ही चोटिल होकर गिर पड़े। उनके साथ उनका साथी आलोक यादव ग्राम जीरा बस्ती को भी बुरी तरह मारा-पीटा गया जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा है।

देखने में लग सकता है कि यह हत्या एक सामान्य हत्या है व कुछ लड़के आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा किए होंगे जिससे मारपीट में किसी की मौत हो गयी। जानकारी यह मिली कि पिछले साल हेमन्त टी.डी.कालेज में छात्र संघ का चुनाव लड़ना चाहता था किन्तु स्थिति अच्छी न होने से इस वर्ष लड़ने हेतु तैयारी कर रहा था। हेमन्त व्यवहारिक व सामाजिक, राजनीतिक व्यक्ति था और छात्रों के बीच से उभरता हुआ नेतृत्वकारी चेहरा बनता जा रहा था। उसकी आने वाले समय में छात्र संघ के पदाधिकारी से लेकर आगे की राजनीति में आगे बढ़ने की उम्मीद प्रबल होती जा रही थी जिससे सवर्ण जाति व मानसिकता के लोगों को जलन होने लगी। दूसरे गुट के पूर्व पदाधिकारी छात्र संघ में अपने चेले चपाटों को अध्यक्ष बनवाना चाहते थे। इसलिए हेमन्त यादव को रास्ते से हटाने की योजना बनी और अंत में क्रूरता से उसकी हत्या कर दी गयी है।

इसी तरह की एक और घटना बलिया जिले में पिछले दिनों हुई थी जिसमें भाजपा के बड़े स्तर के कार्यकर्ता तक जेल गये थे। बलिया शहर के रहने वाले असलहा व्यवसायी नन्दलाल गुप्ता ने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए सूदखोरों से सूद पर पैसा लिया था। नन्दलाल गुप्ता के परिजनों द्वारा मीडिया को बताया गया कि जितना पैसा नन्दलाल गुप्ता ने लिया था, उससे कई गुना ज्यादा पैसा लौटा दिया था। सूदखोरों का कहना था कि वो तो केवल हर माह मूलधन का ब्याज था। जब तक पूरा मूलधन वापस नहीं करते तब तक वसूली होती रहेगी। व्यापारी द्वारा पैसा देने में असमर्थता जताने पर सूदखोरों ने व्यापारी के कान पर पिस्टल सटाकर उसकी करोड़ों रुपये की जमीन को मात्र कुछ लाख में रजिस्ट्री करा ली जिसके बाद में व्यापारी नन्दलाल ने आत्महत्या कर ली थी। इसका लाइव वीडियो बनाकर व्यापारी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया था। जिसको लेकर आम जनमानस में व विपक्षी पार्टियों ने कानून व्यवस्था का राज होने पर सवाल उठा दिया था। जो प्रदेश व देशस्तर की खबर बनने लगी। जिले में सामाजिक-राजनीतिक संगठनों व व्यक्तियों द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाने लगा तब आनन-फानन में आरोपियों की गिरफ्तारी हो पायी जिसमें भाजपा के बड़े कार्यकर्ता जो ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि, पूर्व प्रधान व बड़े कालेजों के प्रबंधक वगैरह थे, की गिरफ्तारी हुई।

उपरोक्त दोनों घटनाओं में अपराधी सवर्ण मानसिकता से ग्रस्त व सवर्ण जाति के ब्राह्मण व राजपूत बिरादरी के लोग थे, जिनको किसी न किसी रूप में प्रदेश की योगी सरकार जो जातीय मानसिकता से ग्रस्त होकर काम कर रहे हैं, का संरक्षण प्राप्त था। अपराधी अपराधी होता है उसकी कोई जाति नहीं होती है किन्तु सत्ता में बैठा मुखिया ही जातीय मानसिकता रखता हो तो उसके चेले-चपाटों व छोटे स्तर के कार्यकर्ताओं की क्या स्थिति होगी इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसी घटनाओं व ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ व्यापक लामबंदी की जरूरत है। -लालू तिवारी, बलिया

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।