एलन मस्क और अप्रवासी

/elan-musk-or-immigrant

संयुक्त राज्य अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी को सत्तारूढ़ होने में मदद करने के बाद अब दुनिया के सबसे धनी आदमी यानी एलन मस्क अन्य देशों की धुर दक्षिणपंथी पार्टियों को भी सत्तारूढ़ कराने में लग गये हैं। अभी हाल में ही उन्होंने जर्मनी की अल्टरनेटिव फार जर्मनी को समर्थन देने की घोषणा की। इस पर वहां उन पर जर्मन चुनावों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगा। 
    
आज दुनिया भर की सारी धुर दक्षिणपंथी पार्टियां धार्मिक अल्पसंख्यकों और अप्रवासियों को निशाना बना रही हैं। एक तरह से उनकी सारी राजनीति इसी पर टिकी होती है। अक्सर धार्मिक अल्पसंख्यक और अप्रवासी एक ही समुदाय के होते हैं। तब मामला और गंभीर हो जाता है क्योंकि तब रोजगार की समस्या से आगे बढ़कर राष्ट्र, सभ्यता-संस्कृति के खतरे में पड़ने की बात होने लगती है। 
    
जब एलन मस्क दुनिया भर की इन धुर दक्षिणपंथी पार्टियों को समर्थन देते हैं तब वे केवल अप्रत्यक्ष तौर पर धार्मिक अल्पसंख्यक और अप्रवासी विरोध को हवा नहीं दे रहे होते। वे और भी आगे जाकर स्वयं को अप्रवासी विरोधी के रूप में पेश करते हैं। चाहे अमेरिका हो या यू के या जर्मनी, वे सब जगह अप्रवासियों का विरोध करते हैं। 
    
यह बहुत दिलचस्प है। यह व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुआ और आज संयुक्त राज्य अमेरिका का नागरिक है। यह दुनिया का सबसे धनी आदमी है और वह किसी एक देश में व्यवसाय कर दुनिया का सबसे धनी आदमी नहीं बना है। उसका व्यवसाय सारी दुनिया में फैला हुआ है। वह सारी दुनिया की सरकारां से अपने मन माफिक नीतियां बनवाता है और दौलत बटोरता है। पैसा लगाने और मुनाफा कमाने के मामले में वह किसी देश की सीमा को नहीं मानता। 
    
लेकिन यही व्यक्ति दुनिया के मजदूरों के एक देश से दूसरे देश में जाने का विरोध करता है, खासकर पिछड़े पूंजीवादी देशों से यूरोप और अमेरिका में आने पर। यह उनको लेकर हो रही धुर दक्षिणपंथी राजनीति का खुला समर्थन करता है। 
    
इस तरह के व्यवहार के मामले में एलन मस्क अनूठा नहीं है। बल्कि यह दुनिया भर की एकाधिकारी पूंजी, खासकर साम्राज्यवादी देशों की एकाधिकारी पूंजी का सामान्य व्यवहार रहा है। वैश्वीकरण के नाम पर यह पूंजी सारी दुनिया में विचरण कर रही है और हर जगह से मुनाफा कमा रही है। लेकिन यही पूंजी नहीं चाहती कि मजदूर भी दुनिया भर में इधर से उधर जायें। तब उसे पिछड़े पूंजीवादी देशों में सस्ते श्रम से होने वाले मुनाफे से हाथ धोना पड़ेगा। 
    
इतना ही नहीं, इस एकाधिकारी पूंजी को उन लोगों के सत्ता में होने से ज्यादा फायदा होता है जो राष्ट्र और सभ्यता-संस्कृति के नाम पर अप्रवासियों का ज्यादा विरोध करते हैं। एक तो वे स्वयं छुट्टे पूंजीवाद के घनघोर समर्थक होते हैं, दूसरे वे भांति-भांति के तरीके से मजदूरों को बांटकर पूंजी की राह आसान करते हैं। इसीलिए उदारीकरण-वैश्वीकरण के पिछले चार दशकों में एकाधिकारी पूंजी ने ऐसे लोगों को खूब आगे बढ़ाया है और आज ये या तो सत्ता में हैं या सत्ता के करीब हैं।
    
डोनाल्ड ट्रम्प यदि राष्ट्रपति की कुर्सी पर थे और होंगे तो उसका एक प्रमुख कारण अप्रवासी विरोध है। पिछले सौ साल से अमरीकी एकाधिकारी पूंजी सारी दुनिया को लूट रही है। और आज उस देश की राजनीति अप्रवासी खतरे के इर्द-गिर्द घूम रही है। विडम्बना यह है कि थोड़े से लातिनी मूल के लोगों के अलावा अमेरिका का हर नागरिक पिछले पांच सौ साल में पहुंचे अप्रवासियों का वंशज है। मूलतः अप्रवासियों से निर्मित देश आज नये अप्रवासियों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। 
    
पर यह समझना भूल होगी कि यह सब अपने आप हो रहा है। यह सब एकाधिकारी पूंजी द्वारा जान-बूझकर किया जा रहा है। एलन मस्क का उदाहरण इसे दिखाता है कि कैसी-कैसी शक्तियां इसे हवा देने में लगी हुई हैं। बस भारत के हिन्दू फासीवादी जार्ज सोरोस की तरह एलन मस्क का हौव्वा नहीं खड़ा करेंगे क्योंकि एलन मस्क उनकी थैली भर रहा है जिसके बदले में उनकी सरकार एलन मस्क की तिजोरी भरे। 

 

यह भी पढ़ें :-

 

1. बड़े लोगों की बड़ी बात

2. एक बदमाश की वापसी

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।