ईएसआईसी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए धरना-प्रदर्शन

/esic-swasthya-sevaaon-mein-sudhaar-ke-liye-dharna-pradarshan

फरीदाबाद/ हरियाणा के ईएसआईसी मेडिकल कालेज अस्पताल व डिस्पेंसरियों में इलाज के नाम पर कभी पूरी दवाइयां नहीं तो कभी डाक्टर नहीं, कभी जांच नहीं जैसे मामलों पर उत्पीड़न झेल रहे मजदूरों की तरह-तरह की समस्याओं को लेकर इंकलाबी मजदूर केंद्र फरीदाबाद ने 4 दिसम्बर 2024 को ईएसआईसी अस्पताल में धरना-प्रदर्शन किया।
    
शहर में 21 नवंबर से ईएसआईसी की उपरोक्त समस्याओं पर एक पर्चा निकालकर तथा उसमें सात मांगें उठाते हुए औद्योगिक सेक्टरों से लेकर शहर की डिस्पेंसरियों, अस्पतालों, मेडिकल कालेज पर आये मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच 2 दिसंबर तक इसका वितरण किया गया। तय दिन और समय के अनुसार 4 दिसंबर सुबह 10ः00 बजे छभ्3 ईएसआईसी मेडिकल कालेज गेट के सामने सैकड़ों की तादाद में इंकलाबी मजदूर केंद्र के कार्यकर्ता तथा विभिन्न फैक्टरी के महिला एवं पुरुष मजदूरों के साथ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। सात मांगों वाला ज्ञापन डीन महोदय को एवं उनके द्वारा श्रम मंत्री भारत सरकार को दिया गया।
    
अच्छी बात यह भी रही कि इलाज के लिए आ रहे मजदूरों खासकर महिला मजदूरों और उनके परिजनों ने मंच पर आकर अपनी समस्याओं को रखा और अस्पताल में हो रही लापरवाहियों के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया।
    
ज्ञापन लेने गेट पर आये डीन महोदय से भी लोगों ने जमकर सवाल-जवाब किये। मीडिया बंधुओं ने मांगों के समर्थन में डीन महोदय से काफी सवाल-जवाब किये। ईएसआईसी के गेट पर लाल झंडे के साथ काफी संख्या में तख्तियां लेकर महिला एवं पुरुष मजदूर पूरे धरने के दौरान डटे रहे। जिन पर इलाज के दौरान आ रही समस्याओं को लिखा गया था।
    
ज्ञापन लेते हुए डीन ने बताया कि उसने दवाई वितरण के काउंटरों की संख्या 9 से बढ़ा कर 14 कर दी है। जांच की कुछ और मशीनें आ रही हैं। इसके अलावा अन्य घोषणाएं भी कीं। 
    
धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन की कार्रवाई में इमके के अलावा कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। एच एम एस से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री एस डी त्यागी, सामाजिक कार्यकर्ता यशवंत मौर्य, सामाजिक कार्यकर्ता भोपाल कश्यप, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार खरवार तथा कई अन्य समाज के जागरुक लोगों ने भी भागीदारी की। 
        -फरीदाबाद संवाददाता

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।