गरीबी हटाओ से गरीबी छिपाओ तक

Published
Wed, 09/16/2026 - 15:50
/gareebi-hatao-se-gareebi-chipaao-tak

दिल्ली की भाजपा सरकार जब से सत्ता में आयी है उसका सबसे चर्चित काम ‘गरीबी हटाओ’ का रहा है। अवैध बस्तियों-कालोनियें को अतिक्रमण के नाम पर जमींदोज करने व वहां के नागरिकों को भगाने का एक तरह से दिल्ली सरकार ने अभियान ही छेड़ दिया था। ये बस्तियां-कालोनियों आज से 40-50 वर्ष पूर्व जब मजदूर-मेहनतकशों ने बसाई तो वह शहर का बाहरी हिस्सा था और तब नये निर्माण के लिए इस आबादी की सरकार को जरूरत थी। अब 40-50 वर्ष बाद ये इलाके शहर के भीतर करोड़ों की भूमि वाले बन चुके हैं और यहां माॅल व अन्य व्यवसाय के लिए पूंजीपति लार टपका रहे हैं। और दिल्ली सरकार का बुलडोजर लाखों गरीब आबादी को उनके मकानों से खदेड़ पूंजीपतियों के मुनाफे की टपकती लार को शांत करना चाहती रही हैं। 
    
दिल्ली देश की राजधानी है और यहां हजारों झुग्गियां, दड़बेनुमा मकान आलीशान इमारतों, संसद भवन आदि के बीच देश की अथाह गरीबी केा दिखाती हैं। मोदी सरकार वैसे तो अपने कुकर्मों से गरीब को और गरीब बना रही है पर जब बात किसी विदेशी नेता या अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की होती है तो यह गरीबी का सागर उसे असहज करता रहा है। कभी वह लाखों रुपये फूंक पूरी बस्ती-झुग्गी के बाहर हरी चादरें तनवा देती रही है तो कभी पुलिस का पहरा बैठा सारे रेहड़ी-पटरी वालों को कुछ दिन के लिए काम से रोक देती रही है। ताकि विदेशी मेहमानों के आगे भारत का एक भी गरीब न पड़े। ट्रम्प की भारत यात्रा, जी-20 सम्मेलन के समय ऐसा ही किया गया। हाल में ब्रिक्स सम्मेलन के वक्त भी यही किया गया।
    
वसंत विहार के पास मुनरिका की झुग्गियां पूरी तरह ढ़क दी गयीं। तमाम जगहों पर इंद्रधनुषी रोशनी व चटख निआन लाइट लगाकर भी गरीबी को अदृश्य करने काम किया गया। सारा इंतजाम इस तरह किया गया कि दिल्ली चमकती नजर आये। यहां तक कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली ढेरों ट्रेनों को यहां आने से रोक दिया गया। 
    
गरीब का बेटा कहकर खुद की वाहवाही करने वाला प्रधानमंत्री आज देश की राजधानी की गरीबी को पर्दे से ढ़क विदेशी राजनेताओं के आगे चमकती दिल्ली पेश करना चाह रहा है। प्रधानमंत्री दिल्ली की गरीबी पर्दे से छिपाने में जुटा है और उसकी मुख्यमंत्री चुन चुन कर गरीब बस्तियां उजाड़ने में। ऐसा करके ही ये पाखण्डी मान ले रहे हैं कि देश से गरीबी खत्म होने को है। 
    
ये चाहे कितने शब्द जाल रच लें आज जनता समझने लगी है कि इन झूठे-पाखण्डियों के शासन में जनता की तंगहाली-बेकारी घटने के बजाय लगातार बढ़ रही है। 

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?