घृणा के बारे में कुछ शब्द -राजेश जोशी

Published
Wed, 07/01/2026 - 15:50
/ghranaa-ke-baare-mein-kuch-sabad-rajesh-joshi

घृणा यूं कोई बहुत अच्छी चीज नहीं है

बहुत खून पी जाती है और खा जाती है
फेफड़ों की बहुत सारी शक्ति
बहुत सारे सपने, भोलापन और नींद कई रातों की

महापुरुषों और ग्रंथों ने अक्सर उसका विरोध किया है
दिलो-दिमाग में अक्सर घर करती रही हैं उनकी बातें
हालंकि समाज में अक्सर बहुत स्थाई नहीं रहा है
उनके ऐसे उपदेशों का असर
और यह एक अच्छी बात है

मोहल्ले के गुंडों के बारे में पहले लोग बात करने से बचते हैं
फिर धीरे-धीरे होते जाते हैं उदासीन और एक दिन
बन जाता है यह हमारा राष्ट्रीय चरित्र

विरोध करने वालों में से हत्यारे किसी एक को चुनते हैं
और मार डालते हैं उसे सरेआम,
सोचते हैं हत्यारे, इस तरह घृणा को बदला जा सकता है

भय में, हमेशा के लिए
पेशेवर अपराधी और शोषक अक्सर महापुरुषों की सूक्तियों का
प्रचार करते हैं बहुत जोर शोर से

इससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है यह कि कई बार
जो सहते हैं सबसे ज्यादा अत्याचार और
बसते हैं जीवन की तलछट में
वे ही सबसे ऊंची आवाज में करने लगते हैं
अत्याचारी का गुणगान

घृणा यूं कोई बहुत अच्छी चीज नहीं है

लेकिन इतनी बुरी भी नहीं कि जहां जरूरी हो
वहां भी न की जा सके

क्या ज्यादा बुरा नहीं है उदासीन हो जाना?
 

आलेख

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।