हावर्ड जिन : जनता का इतिहासकार

हावर्ड जिन : जनता का इतिहासकार

24 अगस्त जयंती पर

हावर्ड जिन अमेरिका के इतिहासकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनकी लिखी किताबें पुरी दुनिया में चर्चित हुई। हावर्ड जिन की किताबों की प्रसिद्धि का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उनके द्वारा लिखित "अ पीपल्स हिस्ट्री ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स" (1980) अमेरिकी इतिहास की सबसे लोकप्रिय किताबों में से एक है। जिसकी हाल ही में 40 लाख से ऊपर प्रतियां बिक चुकी हैं। 

हावर्ड जिन ने जनांदोलनों के इतिहास को लोकप्रिय बनाया साथ ही उन्होंने अश्वेतों, मजदूरों, महिलाओं, मूल अमरीकियों तथा उत्पीड़ित जनता के इतिहास को अपने लेखन में शामिल किया। ये सभी उत्पीड़ित लोग अब तक अमेरिकी इतिहास के पाठयक्रम से गायब थे।

हावर्ड जिन ने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था इसलिए वो युद्ध की विभीषिका को समझते थे। साम्राज्यवादी देशों द्वारा युद्धों का इस्तेमाल अपना मुनाफा बढ़ाने की साजिशों को भी वो समझते थे। इन चीजों ने उन्हें युद्ध विरोधी योद्धा बना दिया। इतना ही नहीं जिन उन प्रमुख इतिहासकारों में से एक थे जिन्होंने वियतनाम युद्ध में अमेरिक की भूमिका की कड़ी आलोचना करते हुए अपनी महत्वपूर्ण युद्ध विरोधी प्रस्थापनाएं प्रस्तुत की। अमरीकी पूंजीवाद को निशाने पर लेते हुए उन्होंने आर्थिक, लैंगिक, नस्लीय असामनता के लिए इसे ही ज़िम्मेदार माना। वो सही मायने में जनता के इतिहासकार थे। आज उनकी जयंती पर हमारा सलाम।

#हावर्ड_जिन
#howardzinn

आलेख

/satta-parivartan-vyavastha-parivartan-v-chunav-sanvidhan

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चली विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) की प्रक्रिया ने भारतीय चुनावों की निष्पक्षता-पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिये हैं। इसके ख

/punjipati-varg-and-bhukhamari-ki-politics

अब संघी सरकार एक कदम और आगे चली गई है। उसने इस सारे झमेले से बचने के लिए भुखमरी की रेखा तय करने से ही पल्ला झाड़ लिया। भुखमरी की रेखा नहीं होगी तो यह सवाल भी नहीं होगा कि कितने लोग उससे ऊपर हैं और कितने नीचे। बाकी विश्व बैंक जैसी संस्थाएं हैं हीं जिनका छुट्टे पूंजीवाद को जायज ठहराने में निहित स्वार्थ है।

/tripartie-vartaa-shah-aur-maat-ka-khel

अभी तक, अमरीकी और यूरोपीय साम्राज्यवादी रूस के विरुद्ध यूक्रेन की मदद करते रहे हैं। लेकिन अब अमरीकी साम्राज्यवादी इस मदद में कमी कर रहे हैं। यूरोपीय साम्राज्यवादियों की मौजूदा स्थिति खराब है। खुद अमरीकी साम्राज्यवादी गिरावट की ओर हैं। ऐसी स्थिति में अपने वैश्विक प्रभाव को बचाये रखने के लिए ट्रम्प रूसी साम्राज्यवादियों के सामने रियायतें देने की पहल ले रहे हैं।

/peace-bond-vishesh-karyakari-majistrate-v-shakti-prathakkaran-siddhant

शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त यह मत प्रस्तावित करता है कि लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कार्यपालिका-विधायिका व न्यायपालिका परस्पर स्वतंत्र हों। अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना चाहे तो न्यायपालिका उसे रोक दे। फ्रांसीसी दार्शनिक मांतेस्क्यू को इस शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का मूल प्रस्तावक माना जाता है।

/regime-change-or-vyavastha-parivartan

पूंजीवादी जनतंत्रों में चुनाव ‘सेफ्टी बाल्व’ का काम करता है। बदहाल और दुःखी परेशान लोग नयी सरकार को चुन उम्मीद करते हैं कि उनकी जिन्दगी में शायद बेहतरी हो जाये। अमरीका जैसे देश में तो इसी वजह से दोनों प्रमुख पार्टियां बारी-बारी से सत्ता में आती रहती हैं। चुनाव के जरिये सरकारें बदलती रहती हैं और पूंजीवादी व्यवस्था बदस्तूर चलती रहती है। मजदूर-मेहनतकश जनता बेहतरी की मृग मरीचिका में जीती रहती है।