आटो-रिक्शा टैम्पो चालक वेलफेयर एसोशिएसन का सम्मेलन सम्पन्न

/auto-rikshaw-tempoo-chalak-welfare-assosiation-ka-conference-sampann

बरेली/ आटो-रिक्शा टैम्पो चालक वेलफेयर एसोशिएसन का 11 वां सम्मेलन बरेली जं. स्थित मनोरंजन सदन में दिनांक 14 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में राजनैतिक रिपोर्ट एवं सांगठनिक रिपोर्ट पेश की गयी जिसे सम्मेलन ने चर्चा करके पारित किया। सम्मेलन ने दो राजनैतिक प्रस्ताव भी पारित किये। शहीदों को श्रद्धांजलि एवं गाजा में जारी नरसंहार के खिलाफ प्रस्ताव पारित किये गये। सम्मेलन ने कई कार्यकारिणी का चुनाव किया जिसमें कृष्णपाल को पुनः अध्यक्ष चुना गया और सत्येन्द्र पाल को महामंत्री चुना गया। 
    
राजनैतिक रिपोर्ट पर बात रखते हुए कृष्णपाल ने बताया कि आज पूरी दुनिया में पूंजीवादी संकट बढ़ता जा रहा है जिसका सारा बोझ मेहनतकश वर्ग पर डाला जा रहा है। जिसके कारण असंतोष बढ़ता जा रहा है। परिणामस्वरूप श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, मेडागास्कर जैसे विद्रोह हो रहे हैं। शासक वर्ग इन संघर्षों एवं विद्रोह से निपटने के लिए कई सारे दमनकारी कानूनों का निर्माण कर रहा है और इससे भी आगे बढ़कर फासीवादी पार्टियों के हाथ में सत्ता सौंप रहा है। जिसका मुकाबला व्यापक एकता बनाकर ही दिया जा सकता है। 
    
सम्मेलन में रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए सत्येन्द्र पाल ने कहा कि सरकार की नीतियों का प्रभाव आटो टैम्पो वालों पर भी पड़ रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है जिसके कारण लोग घर की जमा पूंजी लगाकर एवं बैंकों से कर्ज लेकर ऑटो-टैम्पो व ई-रिक्शा खरीद रहे हैं। जिस पर सरकार भारी मात्रा में बेरोजगारों से भी जीएसटी वसूल रही है। आटो टैम्पो व ई-रिक्शा की संख्या बढ़ने के कारण बारह-बारह घंटे धूप-बरसात व ठंड में काम करने के बाद भी परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है। गाड़ी की किस्त भरें कि घर का खर्च चलायें या बच्चों की फीस भरें। और किसी बीमारी की हालत में तो ऑटो टैम्पो तक बेचने की नौबत आ जाती है। 
    
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बीटीयूएफ के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि आज देश में लागू निजीकरण-उदारीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों का परिणाम भारी बेरोजगारी के रूप में दिख रहा है। सम्मानजनक रोजगार के अभाव में पढ़े-लिखे नौजवान ऑटो-टैम्पो ई-रिक्शा खरीदकर या किराये पर लेकर चलाते हैं जिसके कारण इनकी संख्या बहुत बढ़ गयी है। प्रतियोगिता बढ़ने के कारण उनकी आय पर भी बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है इन परिस्थितियों में इन पर सरकार ने एस्मा लगा दिया है। हम एस्मा लगाने का इस सम्मेलन के माध्यम से विरोध करते हैं। 
    
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए वीरेन्द्र मौर्य ने कहा कि पिछले अठारह साल से यूनियन चालकों के हितों के लिए काम कर रही है। प्रशासन द्वारा आटो चालकों का अवैध चालान काटने के खिलाफ व कई रूट को बंद करने के खिलाफ हमने मजबूती से संघर्ष चलाया है। हमें अपनी ताकत को और बढ़ाना होगा। इसके लिए अपने साथ चालकों को जोड़ना होगा, नयी कमेटियों का निर्माण करना होगा। तब जाकर हम अपनी मांगों को मनवाने में सफल होंगे। 
    
सम्मेलन को इंकलाबी मजदूर केन्द्र के ध्यानचन्द्र मौर्य, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के हरिशंकर, कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के जितेन्द्र मिश्रा, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के ललित, परिवर्तनकामी छात्र संगठन की निशा आदि ने संबोधित किया। 
    
अंत में एक जुलूस निकाला गया जो बरेली जंक्शन से कचहरी चौकी चौराहा गांधी उद्यान, शहामतगंज होते हुए पुनः बरेली जंक्शन पर आकर समाप्त हुआ।     -बरेली संवाददाता

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।